वैलेंटाइन डे पर इन रोमांटिक जगहों को घूमने का बनाएं प्लान, पार्टनर के साथ खास दिन बनेगा यादगार 5 Places you can plan to travel for Valentine Day 2025, Travel news in Hindi - Hindustan
More

वैलेंटाइन डे पर इन रोमांटिक जगहों को घूमने का बनाएं प्लान, पार्टनर के साथ खास दिन बनेगा यादगार

  • वैलेंटाइन डे कपल्स के लिए खास दिन है, इस दौरान ज्यादातर जोड़े घूमने फिरने की प्लानिंग करते हैं। अगर आप भी इस दौरान अपने पार्टनर के साथ घूमने जाना चाहते हैं तो यहां देखिए कुछ रोमांटिक जगह।

Tue, 28 Jan 2025 12:01 PMAvantika Jain लाइव हिन्दुस्तान
share
वैलेंटाइन डे पर इन रोमांटिक जगहों को घूमने का बनाएं प्लान, पार्टनर के साथ खास दिन बनेगा यादगार

कुछ ही दिन में फरवरी का महीना शुरू होने वाला है। इस महीने का इंतजार कपल्स को बेसब्री से रहता है। ऐसा इसलिए क्योंकि 7 फरवरी से वैलेंटाइन वीक शुरू हो जाता है और 14 फरवरी तक चलता है। 14 फरवरी को सभी वैलेंटाइन डे सेलिब्रेट करते हैं। ज्यादातर कपल्स इस वीक को एक दूसरे के लिए खास बनाने की पूरी कोशिश करते हैं। ऐसे में अगर आप भी अपने पार्टनर के साथ हसीन पल स्पेंड करना चाहते हैं तो किसी रोमांटिक जगह पर घूमने की प्लानिंग कर सकते हैं। पार्टनर के साथ खास दिन को यादगार बनाना है तो जानिए घूमने के लिए कहां जाएं।

उदयपुर

झीलों का शहर उदयपुर पार्टनर के साथ घूमने के लिए अच्छी जगह में से एक है। खूबसूरत झीलें, शाही किले और सूर्यास्त का सुरम्य नजारा इसे एक बेहतरीन रोमांटिक डेस्टिनेशन बनाता है। खूबसूरत झील पिछोला में नाव की सवारी और ऐतिहासिक होटलों में से एक में कैंडल लाइट डिनर करके आप अपने पार्टनर को खुश कर सकते हैं।

जयपुर

अगर आप और आपका पार्टनर इतिहास को जानने में दिलचस्पी रखते हैं या शाही सजावट देखना अच्छा लगता है तो जयपुर आपके लिए अच्छी जगह है। पिंक सिटी के नाम से मशहूर जयपुर में आश्चर्यजनक किले, बाजार और शानदार होटल हैं। आप आमेर किले का दौरा करने के साथ ही जयपुर में किसी हेरिटेज हवेली में रात भर रुकने का ऑप्शन चुनें।

आगरा

ताजनगरी आगरा में भी आप अपने प्यार का जश्न मनाने के लिए जा सकते हैं। आगरा वेलेंटाइन डे की छुट्टियों के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक है। इसमें मुगलों का इतिहास और भारत की सुंदरता है। ताज के मैदान में आराम करें और आसपास की जगहों को एक्सप्लोर करें।

केरल

पार्टनर के साथ किसी शांत जगह पर जाना है तो केरल जाएं। यहां अलेप्पी, मुन्नार चाय बागान का हिल स्टेशन और कोवलम का समुद्र किनारा, प्रकृति और बैकवाटर की सुंदरता भी देखने लायक है। यहां पर एक हाउसबोट किराए पर लें और बैकवाटर में रात बिताएं। पार्टनर के साथ वैलेंटाइन डे पर शांति के पल बिताने के लिए ये जगह काफी अच्छी है।

दार्जिलिंग

दार्जिलिंग एक शांत हिल स्टेशन है। जो हिमालय श्रृंखलाओं, चाय बागानों और पर्यटन के लिए सही मौसम के लिए जाना जाता है। ये जगह कपल्स के लिए काफी अच्छी है। कपल्स यहां टॉय ट्रेन की सवारी करें, दुनिया की सर्वश्रेष्ठ दार्जिलिंग चाय का स्वाद लें और टाइगर हिल में सूर्योदय का सुंदर नजारा देखें। प्रकृति की सुंदरता के बीच अपने प्यार के साथ समय बिताना सबसे अच्छा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:फरवरी के महीने इन जगहों को घूमने का उठाएं लुत्फ, देखने मिलेगी स्नो

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।