फरवरी महीने में कपल्स घूमने जा सकते हैं ये रोमांटिक जगह, लव मंथ का ट्रिप हमेशा रहेगा याद Best places for couples to travel in February, Travel news in Hindi - Hindustan
More

फरवरी महीने में कपल्स घूमने जा सकते हैं ये रोमांटिक जगह, लव मंथ का ट्रिप हमेशा रहेगा याद

  • फरवरी के महीने को प्यार का महीना कहा जाता है। इस महीने में ज्यादातर लोग अपने पार्टनर के साथ घूमने की प्लानिंग करते हैं। अगर आप भी इस महीने में पार्टनर के साथ कहीं घूमने जाना चाहते है, तो यहां देखिए रोमांटिक जगह-

Mon, 27 Jan 2025 08:24 AMAvantika Jain लाइव हिन्दुस्तान
share
फरवरी महीने में कपल्स घूमने जा सकते हैं ये रोमांटिक जगह, लव मंथ का ट्रिप हमेशा रहेगा याद

फरवरी का महीना प्यार का महीना कहलाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि इस महीने में वैलेंटाइन डे जो आता है। ये महीना प्यार के पंछियों का फेवरिट होता है। यही वजह है कि इस महीने में ज्यादातर कपल घूमने की प्लानिंग करते हैं। अगर आप भी फरवरी में अपने पार्टनर के साथ कहीं छुट्टियां बिताने जाना चाहते हैं और कोई रोमांटिक प्लेस की तलाश कर रहे हैं, तो चलिए हम आपको बताते हैं कुछ बेहतरीन जगहों के बारे में।

1) दार्जिलिंग

दार्जिलिंग फरवरी में घूमने के लिए सबसे पसंदीदा हनीमून डेस्टिनेशन में से एक है। पश्चिम बंगाल में स्थित ये जगह चाय के बागानों से भरी है। यहां टाइगर हिल में एक टॉय ट्रेन चलती है जिसमें बैठकर आपको इस जगह की सभी सुंदर पहाड़ियां दिख जाएंगी। फरवरी में अपने पार्टनर के साथ रोमांटिक छुट्टियां बिताने के लिए ये जगह बहुत अच्छी है।

2) महाबलेश्वर

महाबलेश्वर फरवरी में घूमने के लिए सबसे अच्छे डेस्टिनेशन में से एक है। यह जगह हरे-भरे प्रकृति और सुखद मौसम के साथ-साथ पहाड़ों से घिरी हुई है। झरनों और झीलों से सजी इसकी शानदार घाटियां देखने लायक हैं। मुंबई के पास इस जगह पर लोग वीकेंड पर जाना पसंद करते हैं।

3) गोवा

गोवा फरवरी में भारत में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक है। यह जगह सूरज की रोशनी वाले समुद्र किनारे और सांस्कृतिक डिशेज के साथ एक आकर्षक माहौल के लिए फेमस है। यहां घूमने के लिए काफी जगह हैं। आप गोवा में समुंद्र किनारे अपने पार्टनर के साथ सुकून के पल बिता सकते हैं।

4) हम्पी

सुंदर नजारों के लिए हम्पी एक फेमस जगह है। यूनेस्को की विश्व धरोहर मानी जाने वाली यह जगह एक हनीमून डेस्टिनेशन भी है। केले के बागान और बिखरी पहाड़ियां हम्पी शहर के प्रमुख आकर्षणों में से एक हो सकती हैं। यहां पर भी घूमने के लिए काफी जगह हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:फरवरी के महीने इन जगहों को घूमने का उठाएं लुत्फ, देखने मिलेगी स्नो

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।