चट्टान को काटकर बनाया गया है महाराष्ट्र का कैलाश मंदिर, जानिए यहां के बारे में सब कुछ Maharashtra Kailasa Temple a miracle of ancient engineering Know All About this temple, Travel news in Hindi - Hindustan
More

चट्टान को काटकर बनाया गया है महाराष्ट्र का कैलाश मंदिर, जानिए यहां के बारे में सब कुछ

भारत के कई शिव मंदिरों में महाराष्ट्र का कैलाश मंदिर भी शामिल है। ये कैलाश मंदिर महज एक इमारत नहीं है बल्कि पुराने समय के इंजीनियरिंग का एक चमत्कार है। आइए जानते हैं चट्टान को तराशकर बनाए गए इस मंदिर के बारे में सब कुछ।

Sat, 21 March 2026 11:57 PMAvantika Jain लाइव हिन्दुस्तान
share
चट्टान को काटकर बनाया गया है महाराष्ट्र का कैलाश मंदिर, जानिए यहां के बारे में सब कुछ

भारत में भगवान शिव के कई प्राचीन और फेमस मंदिर हैं। हर मंदिर की अपनी कहानी और मान्यता है। उत्तराखंड के केदारनाथ से लेकर काशी विश्वनाथ मंदिर, भगवान शिव के सबसे पवित्र मंदिरों में से एक है। महाराष्ट्र के औरंगाबाद, जिसका आधिकारिक नाम अब छत्रपति संभाजीनगर कर दिया गया है, में स्थित कैलाश मंदिर अपनी बनावट के लिए फेमस है। यह मंदिर एलोरा की गुफाओं का हिस्सा है और अपनी अनूठी बनावट के लिए दुनियाभर में फेमस है। एलोरा स्थित कैलाश मंदिर गुफा 16 है, ये प्राचीन इंजीनियरिंग का एक चमत्कार है। जहां अधिकांश इमारतें ईंटें जोड़कर बनाई जाती हैं, वहीं कैलाश मंदिर चट्टान को काटकर बनाया गया था। जानिए इस मंदिर के बारे में-

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भारत में हनुमान जी के ऐसे मंदिर जहां लेटी हुई मुद्रा में हैं संकटमोचन

मंदिर का इतिहास

मंदिर का निर्माण राष्ट्रकूट वंश के राजा कृष्ण प्रथम ने करवाया था। कहते हैं कि राजा गंभीर रूप से बीमार थे। रानी ने भगवान शिव से प्रार्थना की और मंदिर का निर्माण करवाने और मंदिर के शिखर को देखने तक उपवास रखने का वचन दिया। उन्हें लंबे उपवास से बचाने के लिए, मंदिर को ऊपर से नीचे की ओर बनवाने की प्लानिंग की गई ताकि रानी कुछ ही दिनों में शिखर देख सकें।

बाकी इमारतों से अलग

किसी भी जगह का निर्माण जमीन से शुरू होता है, जबकि प्राचीन वास्तुकारों ने इस मंदिर को बेसाल्ट चट्टान के शिखर से शुरुआत की और नीचे की ओर नक्काशी की। इसे पत्थर के एक ही टुकड़े से तराशा गया था, इसलिए किसी भी तरह की गलती जैसे छेनी का फिसलना या स्तंभ आने पर इसे किसी भी तरह से ठीक नहीं किया जा सकता था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:चेनकल के इस मंदिर में है सबसे ऊंचा और आकर्षक शिवलिंग, जानिए इसके दर्शन के लिए कै

मंदिर कर कैसे पहुंचे

मंदिर पहुंचने के लिए सबसे पास हवाई अड्डा औरंगाबाद हवाई अड्डा है। यह दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद और बेंगलुरु जैसे प्रमुख शहरों से अच्छी तरह जुड़ा हुआ है। हवाई अड्डे से आप टैक्सी या कार किराए पर लेकर लगभग 1 घंटे में एलोरा पहुंच सकते हैं। इसके अलावा पास का रेलवे स्टेशन औरंगाबाद रेलवे स्टेशन है और यह भी भारत के सभी प्रमुख शहरों से अच्छी तरह जुड़ा है। स्टेशन के बाहर से आपको एलोरा जाने के लिए सरकारी बसें, ऑटो-रिक्शा और टैक्सी आसानी से मिल जाएंगी। इसके अलावा औरंगाबाद सेंट्रल बस स्टैंड से एलोरा के लिए लगाताका सरकारी बसें चलती हैं। या फिर आप अपनी कार या टैक्सी से सीधे एलोरा पहुंच सकते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नवरात्रि में ट्रैवल के लिए देखें जगह, मां के जयकारों से गूंजते हैं ये मंदिर

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।