चैत्र नवरात्रि में ट्रैवल प्लान करने के लिए देखें बेस्ट प्लेस, मां के जयकारों से गूंजते हैं ये मंदिर
नवरात्रि साल में दो बार आती है। चैत्र नवरात्रि 19 मार्च से शुरू होने वाली हैं। 9 दिनों तक चलने वाली नवरात्रि में ट्रैवल प्लान करने के लिए यहां देखें बेस्ट प्लेस। ये सभी जगह मां के जयकारों से गूंजती हैं।

चैत्र नवरात्रि हिंदू धर्म के सबसे खास त्योहारों में से एक है। यह न केवल भक्ति और शक्ति की उपासना का पर्व है, बल्कि हिंदू नववर्ष की शुरुआत का प्रतीक भी है। नवरात्रि साल में दो बार आती हैं एक बार शारदीय और दूसरी चैत्र में। शारदीय नवरात्रि को बड़ी नवरात्री माना जाता है। शारदीय नवरात्रि की तरह ही इसमें भी नौ दिनों तक देवी दुर्गा के अलग-अलग रूपों की पूजा की जाती है। इस दौरान श्रद्धालु नौ दिनों तक उपवास रखते हैं और फलाहारी खाना खाते हैं। नवरात्रि के नौवें दिन राम नवमी पर व्रत खोला जाता है। इन नौ दिनों के बीच लोग ट्रैवल प्लान भी करते हैं। ऐसे में यहां 5 बेस्ट मंदिरों के बारे में बता रहे हैं जो नवरात्रि में ट्रैवल करने के लिए बेस्ट हैं और ये सभी जगह मां के जयकारों से गूंजती है।
नवरात्रि पर ट्रैवल करने के लिए बेस्ट जगह
1) वैष्णों देवी, कटरा
बसंत का मौसम वैष्णों देवी जाने के लिए बेस्ट है। नवरात्रि के समय पर मां की गुफा तक के लिए जाने वाला पूरा रास्ता विदेशी फूलों और बेहद सुंदर लाइटों से सजा रहता है। माता रानी की गुफा के दर्शन के लिए जाने से पहले ध्यान दें कि आपके पास आरएफआईडी कार्ड जरूर हो। इसके अलावा नवरात्रि के समय पर वैष्णों देवी में खूब भीड़ हो सकती है इसलिए भवन के दर्शन के लिए आपको थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है।
2) विंध्याचल मंदिर, उत्तर प्रदेश
इस जगह पर ढेरों मंदिर है हालांकि, देवी पूजा और गंगा संस्कृति के संगम का आनंद लेने के लिए विंध्याचल मंदिर जाएं। ये मंदिर वाराणसी से 70 किमी दूर है। मंदिर में दर्शन के अलावा दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती देखें। नवरात्रि के दौरान ये आरती देखने का अलग मजा है।
3) कैला देवी मंदिर, करौली
राजस्थान के करौली में स्थित कैला देवी मंदिर के गर्भगृह में लाइट नहीं है। आप देवी के दर्शन केवल तेल के दीपों की रोशनी में ही कर सकते हैं। चैत्र नवरात्रि पर यहां लक्खी मेला लगता है। इस दौरान लाखों श्रद्धालु अक्सर रंग-बिरंगे झंडे लिए पैदल मां के दर्शन करने के लिए आते हैं।
4) ज्वाला जी, चामुंडा देवी और बृजेश्वरी मंदिर, कांगड़ा
हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में आप देवी के अलग-अलग मंदिरों का भ्रमण कर सकते हैं। ज्वाला जी मंदिर चट्टानों से निकलने वाली शाश्वत ज्वालाओं के लिए फेमस है। इस मंदिर में किसी मूर्ति की नहीं बल्कि अग्नि की पूजा की जाती है। वैदिक मंत्रोच्चार के शांत और शक्तिशाली वातावरण का अनुभव करना है तो धौलाधार पर्वतों पर स्थित चामुंडा देवी मंदिर जाएं। इसके अलावा कांगड़ा शहर में स्थित बृजेश्वरी देवी मंदिर को नवरात्रि के नौ दिनों के दौरान खूबसूरती से सजाया जाता है और खासतौर से महा आरती की जाती है।
5) तारा तारिणी मंदिर, ओडिशा
बरहामपुर के पास कुमारी पहाड़ियों पर स्थित तारा तारिणी मंदिर चैत्र महीने में देखने लायक होता है। इस महीने को मंदिर में उत्सव के रूप में मनाया जाता है। जहां हजारों श्रद्धालु आशीर्वाद लेने मंदिर में आते हैं। वैसे तो मंदिर क आने के लिए रोपवे है लेकिन फिर भी कुछ लोग 999 सीढ़ियां चढ़कर मंदिर तक पहुंचते हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन