बारिश के मौसम में ट्रैवलिंग का है प्लान, तो बैग में जरूर रखें ये चीजें keep these things in your Travel bag if you are planning to travel in the rainy season, Travel news in Hindi - Hindustan
More

बारिश के मौसम में ट्रैवलिंग का है प्लान, तो बैग में जरूर रखें ये चीजें

बारिश के मौसम में घूमने जाने का मन बना रहे हैं तो ट्रिप के दौरान टेंशन फ्री घूमने के लिए बैग में कुछ जरूरी सामान को पैक करें। यहां हम उन चीजों के बारे में बता रहे हैं जो बारिश के मौसम में आपको अपने ट्रेवल बैग में जरूर पैक करनी चाहिए।

Mon, 30 June 2025 08:01 PMAvantika Jain लाइव हिन्दुस्तान
share
बारिश के मौसम में ट्रैवलिंग का है प्लान, तो बैग में जरूर रखें ये चीजें

मानसून साल का ऐसा समय है जब सुहावना मौसम हर किसी के मन को मोह लेता है। इस दौरान ज्यादातर लोग घूमने फिरने की प्लानिंग करते हैं। बारिश से भीगी धरती की मीठी खुशबू और मनमोहक नजारे हर किसी को खुश कर सकते हैं। हालांकि, इस दौरान यात्रा करते समय थोड़ी सावधानी बरतनी पड़ती है। अगर आप पहले से तैयारी करके ट्रैवल करने जाएंगे तो यात्रा काफी आसान हो सकती है। यहां जानिए मानसून में ट्रैवलिंग के दौरान किन चीजों को पैक करें।

मानसून ट्रैवल पैकिंग टिप्स

1) प्लास्टिक बैग- बारिश के मौसम में ये बहुत काम की चीज है। ट्रैवल बैग में कम से कम 3 से 4 प्लास्टिक बैग रखें। ये बैग गीले कपड़े, जूते जैसी चीजों को रखने में काम आएंगे।

2) वाटरप्रूफ जूते- माना फैशनेबन दिखने के लिए कपड़ों के साथ अच्छे जूतों को पेयर करना बहुत जरूरी है। लेकिन बारिश के मौसम में सफेद स्नीकर्स को घर पर छोड़कर जाना बेहतर है। इनके बजाए वाटरप्रूफ जूते अपने साथ रखें।

3) जिपलॉक बैग- घूमते समय अपने मोबाइल, चार्जर जैसी चीजों को बारिश के पानी से बचाने के लिए जिपलॉक बैग साथ रखें।

4) क्विक ड्राई क्लोथ- बरसात के मौसम में घूमने जा रहे हैं तो क्विक ड्राई क्लोथ यानी कॉटन के कपड़ों को पैक करें। इस तरह के कपड़े फटाफट सूख जाते हैं।

5) दवाई किट- बारिश का मौसम अपने साथ कई बीमारियों को लेकर आता है। ऐसे में ट्रैवलिंग के दौरान कुछ बेसिक दवाइयों की किट बनाकर अपने ट्रैवल बैग में साथ रखें।

6) मॉस्किटो रिपेलेंट- मानसून में जगह-जगह पानी भर जाता है, जिसकी वजह से मच्छर भी पनपने लगते हैं। ऐसे में अपने साथ मॉस्किटो रिपेलेंट साथ लेकर जाएं।

7) रेनकोट या अंब्रैला- बारिश से खुद को बचाने के लिए रेनकोट या अंब्रैला को साथ लेकर जाएं। इसका इस्तेमाल आपको बारिश में भीगने से बचा सकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दक्षिण भारत की ये 5 जगह जुलाई में घूम आएं, मजेदार मौसम से दिल हो जाएगा खुश
ये भी पढ़ें:3E-3AC कोच में क्या है अंतर,चार्ट तैयार होने के बाद जानें टिकट कैंसिलेशन के नियम

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।