दक्षिण भारत की ये 5 जगह जुलाई में कर आएं एक्सप्लोर, मजेदार मौसम से दिल हो जाएगा खुश Explore these 5 places of South India in July to enjoy pleasant weather, Travel news in Hindi - Hindustan
More

दक्षिण भारत की ये 5 जगह जुलाई में कर आएं एक्सप्लोर, मजेदार मौसम से दिल हो जाएगा खुश

जुलाई महीने में घूमने का मन बना रहे हैं तो दक्षिण भारत की इन 5 जगहों को एक्सप्लोर कर आएं। इस महीने में मौसम मजेदार होता है, ऐसे में जुलाई महीने में इन जगहों को घूमने का मजा दोगुना होता है।

Sun, 29 June 2025 02:49 PMAvantika Jain लाइव हिन्दुस्तान
share
दक्षिण भारत की ये 5 जगह जुलाई में कर आएं एक्सप्लोर, मजेदार मौसम से दिल हो जाएगा खुश

जब बात घूमने की आती है तो ज्यादातर लोग नॉर्थ इंडिया की जगहों पर जाने का प्लान बनाते हैं। लेकिन अगर आप इस बार किसी नई प्लेस पर घूमने का प्लान बना रहे हैं तो दक्षिण भारत की किसी जगह पर जाने का प्लान बनाएं। दक्षिण भारत में आपको कई झील, झरने, तालाब और नदियां देखने को मिल जाएंगी जो प्राकृतिक सुंदरता को बढ़ाती हैं। अगर आप जुलाई में घूमने का मन बना रहे हैं तो इस आर्टिकल में हम दक्षिण भारत की 5 जगह बता रहे हैं। जानिए-

1) चिकमगलूर, कर्नाटक

जुलाई-अगस्त का महीना चिकमगलूर के शानदार मौसम का मजा लेने के लिए बेस्ट है। यहां के कॉफी बागान और पहाड़ियां मानसून के दौरान और भी खूबसूरत हो उठते हैं। इस महीने में बारिश से कॉफ़ी और गीली मिट्टी की अनोखी खुशबू आती रहती है।

2)दांडेली, कर्नाटक

दक्षिण भारत के सबसे कम एक्सप्लोर की जाने वाली टूरिस्ट डेस्टिनेशन में से एक, दांडेली रोमांच से भरपूर है। उत्तरी कर्नाटक की इस जगह में रिवर राफ्टिंग, जंगल सफारी और बारिश से भीगे जंगल को एक्सप्लोर करें।

3) वलपराई, तमिलनाडु

अनामलाई पहाड़ियों में बसा वलपराई अभी भी दक्षिण भारत की एक अनोखी जगह है। मानसून के दौरान इसकी धुंध भरी सड़कें, पन्ना चाय के बागान और वाइल्ड लाइफ सैंचुरी को देखें।

4) ऊटी, तमिलनाडु

ऊटी तमिलनाडु के नीलगिरी पहाड़ियों में स्थित एक खूबसूरत हिल स्टेशन है, जो अपनी प्राकृतिक सुंदरता और ठंडे मौसम के लिए फेमस है। जुलाई-अगस्त में बारिश के कारण हजारों फूल खिलते हैं, जबकि आसपास की नीलगिरी पहाड़ियां नीले-हरे रंग की हो जाती हैं।

5) काबिनी, कर्नाटक

काबिनी वाइल्ड लाइफ सैंचुरी मानसून के दौरान खूबसूरत हो जाता है। इस समय पर काबिनी नदी उफान पर होती है, जंगल हरे-भरे हो जाते हैं। पेड़ों के बीच धुंध और कभी-कभी सूरज की किरणें खूबसूरती बढ़ाती हैं। किसी नई जगह पर जाने का मन है तो इस प्लेस को चुनें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:3E-3AC कोच में क्या है अंतर,चार्ट तैयार होने के बाद जानें टिकट कैंसिलेशन के नियम
ये भी पढ़ें:जुलाई के सुहावने मौसम में घूम आएं ये 5 जगह, खूब आएगा मजा

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।