ब्रज की होली 2026: जानें कब है बरसाना-नंदगांव में लड्डू, लट्ठमार और फूलों वाली होली! Experience the Colors and Traditions of Brij Holi 2026 Dates for Laddoo, Lathmar and Phoolon wali Holi, Travel news in Hindi - Hindustan
More

ब्रज की होली 2026: जानें कब है बरसाना-नंदगांव में लड्डू, लट्ठमार और फूलों वाली होली!

Brij Holi 2026: मथुरा और वृंदावन में होली करीब 40 दिनों तक अलग-अलग रूपों में मनाई जाती है, लेकिन अगर आप यहां की सबसे खास और प्रसिद्ध होली देखना चाहते हैं, तो यहां की लड्डूमार होली, लट्ठमार होली और फूलों वाली होली देखना ना भूलें।

Wed, 4 Feb 2026 06:49 PMAnmol Chauhan लाइव हिन्दुस्तान
share
ब्रज की होली 2026: जानें कब है बरसाना-नंदगांव में लड्डू, लट्ठमार और फूलों वाली होली!

ब्रज की होली सिर्फ रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि एक ऐसा अनुभव है जो दिल में हमेशा के लिए बस जाता है। मथुरा और वृंदावन में होली करीब 40 दिनों तक अलग-अलग रूपों में मनाई जाती है, लेकिन अगर आप यहां की सबसे खास और प्रसिद्ध होली देखना चाहते हैं, तो यहां की लड्डूमार होली, लट्ठमार होली और फूलों वाली होली देखना ना भूलें। इन दिनों में बरसाना और नंदगांव की गलियां, मंदिर और चौक होली के रंग में पूरी तरह डूब जाते हैं। देश-विदेश से लोग यहां सिर्फ रंग खेलने नहीं, बल्कि ब्रज की परंपरा, भक्ति और उत्सव की भावना को महसूस करने आते हैं। चलिए जानते हैं साल 2026 में मथुरा- वृंदावन में ये होली कब खेली जाएगी।

बरसाना की लड्डू और लट्ठमार होली

ब्रज होली की शुरुआत 25 फरवरी 2026 को बरसाना में लड्डू होली से होगी। इस दिन राधा रानी मंदिर में भक्तों पर लड्डू बरसाए जाते हैं और माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो जाता है। इसके अगले दिन यानी 26 फरवरी 2026 को बरसाना की प्रसिद्ध लट्ठमार होली खेली जाएगी। इस होली में महिलाएं प्रतीकात्मक रूप से लाठियों से पुरुषों पर वार करती हैं और पुरुष ढाल ले कर खुद को बचाते हैं। यह परंपरा देखने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं, इसलिए यात्रा की प्लानिंग पहले से करना बहुत जरूरी होता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जनवरी से अप्रैल में ट्रिप प्लान कर रहे हैं? ये 7 जगहें घूमने के लिए बेस्ट रहेंगी
ये भी पढ़ें:बांके बिहारी से कर प्रेमानंद जी के दर्शन तक, 2 दिनों की वृंदावन ट्रिप करें प्लान

नंदगांव की लट्ठमार होली

27 फरवरी 2026 को लट्ठमार होली नंदगांव में मनाई जाएगी। बरसाना के बाद नंदगांव की होली का अपना अलग ही आकर्षण होता है। यहां का माहौल भी उतना ही रंगीन और उत्साह से भरा होताआ है। मंदिरों और गलियों में गुलाल उड़ता है, ढोल-नगाड़ों की आवाज़ गूंजती है और हर तरफ होली की मस्ती दिखती है।

फूलों वाली होली

1 मार्च 2026 को फूलों वाली होली मनाई जाएगी। इसमें रंगों की बजाय फूलों से खेली जाती है। यह होली खासतौर पर उन यात्रियों को पसंद आती है जो भीड़ से थोड़ा दूर रहकर शांति और सुंदरता के साथ होली का आनंद लेना चाहते हैं। मंदिरों में रंगीन फूलों की बारिश होती है और माहौल बहुत सुकून भरा लगता है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।