दिल्ली से 6-7 घंटे की दूरी पर हैं घूमने की ये जगह, आप भी बनाए इस वीकेंड यहां का प्लान Best Places near Delhi For Weekend at a distance of 6 or 7 hours from Delhi, Travel news in Hindi - Hindustan
More

दिल्ली से 6-7 घंटे की दूरी पर हैं घूमने की ये जगह, आप भी बनाए इस वीकेंड यहां का प्लान

  • दिल्ली के पास घूमने के लिए अच्छी जगह खोज रहे हैं तो यहां देखिए कुछ बेस्ट प्लेसिस। ये प्लेसिस वीकेंड के लिए बेस्ट हैं और यहां पर आप 6 से 7 घंटों में पहुंच जाएंगे।

Wed, 4 Dec 2024 09:41 PMAvantika Jain लाइव हिन्दुस्तान
share
दिल्ली से 6-7 घंटे की दूरी पर हैं घूमने की ये जगह, आप भी बनाए इस वीकेंड यहां का प्लान

भागती दौड़ती जिंदगी में हर किसी को समय चाहिए होता है जब वह शांति में समय बिताकर रिलैक्स करना चाहते हैं। रिलैक्स करने के लिए किसी शांत जगह पर जाने से बेहतर कुछ नहीं हो सकता। वहीं घूमने के लिए विकेंड का समय सबसे अच्छा होता है। इस दौरान ऑफिस से छुट्टी लेने का झंझट भी नहीं होता। वीकेंड के लिए बस एक मजेदार जगह को चुनें, जहां पर आसानी से मूड फ्रेश हो सकें। इस वीकेंड घूमने के लिए जगह खोज रहे हैं तो यहां देखिए दिल्ली से 6-7 घंटे की दूरी के लिए बेस्ट जगह।

1) जयपुर

पिंक सिटी जयपुर राजस्थान की राजधानी है। यह शहर राज्य की शाही विरासत का एक प्रमाण है और अपने शानदार किलों, महलों और बाजारों के लिए काफी फेमस है। ये सबसे बड़े भारतीय शहरों में से एक है। दाल बाटी, प्याज कचौरी और घेवर जैसी राजस्थानी डिशेज का स्वाद चखना न भूलें।

जयपुर में घूमने की जगहें

आमेर किला, जंतर मंतर, हवा महल, अल्बर्ट हॉल संग्रहालय, नाहरगढ़ किला, सिटी पैलेस, चोखी ढाणी।

2) ऋषिकेश

दिल्ली से 6-7 घंटे की पर हिमालय की तलहटी में स्थित ऋषिकेश हरिद्वार के करीब एक छोटा सा शहर है। यह जगह पर कई कैफे, आश्रम, प्राचीन मंदिर और साहसिक गतिविधियों के लिए फेमस है। गंगा के पवित्र किनारे पर स्थित ये जगह योग, ध्यान, आध्यात्मिकता, आयुर्वेद आदि सिखाने वाले कई आश्रमों वाले संतों का केंद्र है।

ऋषिकेश में घूमने की जगहें

लक्ष्मण झूला, राम झूला, हरिद्वार, बीटल्स आश्रम (चौरासी कुटिया)।

3) नीमराना

दिल्ली-जयपुर रास्ते पर अलवर में स्थित नीमराना का नीमराना किला भी दिल्ली से 6-7 घंटे की दूरी पर है। अब ये किला एक हेरिटेज लक्जरी होटल बन गया है, जहां पर आप कुछ अच्छे एक्सपीरियंस का मजा ले सकते हैं। शांतिपूर्ण और शाही छोटी यात्रा बिताने के लिए ये जगह शानदार है।

नीमराना में घूमने की जगहें

नीमराना किला, बावड़ी, सरिस्का राष्ट्रीय उद्यान, बाला किला।

4) लैंसडाउन

लैंसडाउन उत्तराखंड के पौडी जिले में स्थित एक शांत छोटा सा शहर है। ये जगह ओक और देवदार के जंगलों से भरपूर है। यह अनोखा हिल स्टेशन वीकेंड के लिए बेस्ट है। यहां गढ़वाली डिशेज और काफुली, कुलथ की दाल, फाणु जैसी डिशेज के अलावा गुलगुले, अरसा जैसी मिठाइयों का मजा लें।

लैंसडाउन में घूमने की जगहें

भुल्ला झील, टिप एन टॉप, तारकेश्वर महादेव मंदिर, दरवान सिंह रेजिमेंटल संग्रहालयसेंट जॉन चर्च, हवाघर।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:क्रिसमस पर घूमने के लिए देख रहे हैं जगह तो जाएं कसोल, खास होता है सेलिब्रेशन
ये भी पढ़ें:घूमने-फिरने से होते हैं ये गजब के फायदे, पढ़ने के बाद आप भी ट्रिप करेंगे प्लान

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।