घूमने-फिरने से होते हैं ये गजब के फायदे, पढ़ने के बाद आप भी ट्रिप करेंगे प्लान Know amazing benefits of traveling or Reasons to take a vacation, Travel news in Hindi - Hindustan
More

घूमने-फिरने से होते हैं ये गजब के फायदे, पढ़ने के बाद आप भी ट्रिप करेंगे प्लान

  • नई जगहों पर घूमना फिरना और उस सुंदर जगह को एक्सप्लोर करना एक अलग एक्सपीरियंस होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि नई जगहों पर घूमने फिरने से कई फायदे हो सकते हैं।

Sun, 1 Dec 2024 01:58 PMAvantika Jain लाइव हिन्दुस्तान
share
घूमने-फिरने से होते हैं ये गजब के फायदे, पढ़ने के बाद आप भी ट्रिप करेंगे प्लान

मूड चेंज करने के लिए घूमना-फिरना जरूरी है। ऐसा करके न सिर्फ आप नई जगहों को एक्सप्लोर करते हैं बल्कि ट्रैवलिंग करने से या बाहर घूमने से आपके अंदर एक कॉन्फिडेंट आता है। कुछ लोग साल में एक बार भी मुश्किल से घूमने के लिए जाते हैं। ऐसे में उन लोगों को घूमने फिरने के फायदों के बारे में जानना चाहिए, जो ट्रैवलिंग करने से बचते हैं।

घूमने के फायदे (Travelling Benefits)

बेहतर फिजिकल हेल्थ

तनाव दिल की बीमारी और हाई ब्लड प्रेशर में मदद कर सकता है। स्टडी से पता चलता है कि पुरुषों और महिलाओं दोनों के लिए हर दो साल में छुट्टी लेने से कोरोनरी दिल की बीमारी या दिल के दौरे का खतरा कम हो सकता है।

बेहतर मेंटल हेल्थ

रिपोर्ट्स कहती हैं कि छुट्टियां डिप्रेशन को कम करते हुए हैपी फीलिंग्स को को बढ़ाने में मदद करती हैं। छुट्टियां मूड में सुधार कर सकती है।

बेहतर स्वास्थ्य

रिपोर्ट्स कहती हैं कि छुट्टी के तीन दिन बाद लोगों की शारीरिक शिकायतें, नींद की क्वालिटी और मूड में छुट्टी से पहले की तुलना में सुधार हो सकता है।

मेंटल मोटिवेशन में सुधार

रिपोर्ट्स से पता चला है कि क्रोनिक स्ट्रेस कुछ काम को पूरा करने में मुश्किल बन सकते हैं और मेमोरी से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। घूमने के लिए समय निकालने से दिमाग दुरुस्त होता है।

बेहतर फैमिली रिलेशन

रिपोर्ट्स का कहना है कि जिन कपल्स ने छुट्टियों में रोमांचक एक्टिविटीज में हिस्सा लिया उन्होंने घर लौटने के बाद भी रिश्ते में ज्यादा अंतर और संतुष्टि का अनुभव हो सकता है। वहीं भाई-बहनों के साथ ट्रैवल करने से एक दूसरे के साथ जुड़ने का भी समय मिलता है।

कम बर्नआउट

जो लोग आराम करने के लिए नियमित समय निकालते हैं, उनमें बर्नआउट का अनुभव होने की संभावना कम होती है। जिससे व्यक्ति ज्यादा क्रिएटिव और प्रोडक्टिव बनता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली की ठंड से परेशान लोग घूम आएं राजस्थान का सरिस्का,बच्चों को घूमकर आएगा मजा

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।