क्रिसमस पर घूमने के लिए देख रहे हैं जगह तो जाएं कसोल, खास होता है यहां का सेलिब्रेशन You Can go to Kasol of Himachal Pradesh For Christmas Celebration, Travel news in Hindi - Hindustan
More

क्रिसमस पर घूमने के लिए देख रहे हैं जगह तो जाएं कसोल, खास होता है यहां का सेलिब्रेशन

  • हिमाचल प्रदेश का कसोल घूमने के लिहाज से काफी अच्छी है। अगर आप यहां जा रहे हैं तो जानिए यहां कैसा होता है क्रिसमस सेलिब्रेशन।

Wed, 4 Dec 2024 05:45 PMAvantika Jain लाइव हिन्दुस्तान
share
क्रिसमस पर घूमने के लिए देख रहे हैं जगह तो जाएं कसोल, खास होता है यहां का सेलिब्रेशन

साल का आखिरी महीना दिसंबर शुरू हो गया है। इस महीने का आगाज होते ही हर किसी को क्रिसमस और न्यू ईयर का इंतजार होने लगता है। क्रिसमस के मौके पर ज्यादातर लोग घूमने-फिरने की प्लानिंग करते हैं। अगर आप भी इस दिन पर कहीं बाहर जाना चाहते हैं तो हिमाचल प्रदेश के कसोल में जाएं। क्रिसमस पर बर्फीली जगह पर जाना खास पसंद किया जाता है। ऐसे में कसोल बेस्ट साबित हो सकता है। शांति में वैकेशन बिताने के लिए इस जगह को बेस्ट माना जाता है। 25 दिसंबर को पूरी दुनिया में क्रिसमस मनाया जाता है। वैसे तो क्रिसमस ईसाई धर्म का त्योहार है, लेकिन सभी धर्म और संस्कृति के लोग इसे उत्साह के साथ मनाते हैं। अब 25 दिसंबर आने में तो समय है लेकिन जो लोग इस दिन घूमने जाते हैं वह अभी से जगह फाइनल कर सकते हैं। यहां हम कसोल के बारे में बता रहे हैं कि आखिर इस जगह पर कैसा होता है क्रिसमस सेलिब्रेशन।

ट्रैकिंग लवर्स के लिए बेस्ट है कसोल

कसोल कई ट्रैकिंग ट्रेल्स और ऐडवेंचर एक्टिविटीज के लिए फेमस है। ट्रैकिंग का शौक रखने वाले लोग खीरगंगा, मलाणा और तोश जैसी नजदीकी जगहों पर जाकर ट्रैकिंग शुरू कर सकते हैं। इन ट्रैकिंग के रास्तों पर हिमालय की चोटियों और अल्पाइन घास के मैदानों के सुंदर नजारे देखने को मिलते हैं। क्रिसमस के दौरान भी यहां पर लोग ट्रैकिंग के लिए जाते हैं।

कसोल में कैसा होता है क्रिसमस सेलिब्रेशन

क्रिसमस और न्यूईयर के समय पर कसोल में खूब पार्टीज होती हैं। ये पार्टीज अलग-अलग तरह की होती है। जहां कहीं म्यूजिक फेस्टिवल का आयोजन होता है तो कहीं पर साइलेंट डीजे पार्टी की जाती है। इस दौरान आपको कसोल में सबसे ज्यादा कपल्स दिखाए देंगे। इस समय पर आप यहां के जीवंत कैफे में लोकल खाने का आनंद ले सकते हैं। अगर आप दिसंबर के महीने में कसोल जा रहे हैं तो पहले से बुकिंग कर लें। क्योंकि इस समय यहां पर अधिकतर होलट फुली बुक होते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:विदेश में हनीमून के लिए बेस्ट रहेंगी ये जगह, कम बजट वालों को भी आएगा मजा

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।