दार्जिलिंग में इन कम भीड़ वाली जगहों पर दिखेगी असली सुंदरता, 4 दिन के ट्रिप को यूं करें प्लान Best Places in Darjeeling that offer true beauty know 4 day trip itinerary, Travel news in Hindi - Hindustan
More

दार्जिलिंग में इन कम भीड़ वाली जगहों पर दिखेगी असली सुंदरता, 4 दिन के ट्रिप को यूं करें प्लान

दार्जिलिंग एक बेहद खूबसूरत जगह है, लेकिन अक्सर लोग यहां पर उनही जगहों को घूमकर लौट आते हैं जहां सबसे ज्यादा भीड़ होती है। अगर आप इस जगह की असली सुंदरता को देखना चाहते हैं तो 4 दिन का ट्रिप यूं प्लान करें।

Wed, 1 April 2026 10:02 PMAvantika Jain लाइव हिन्दुस्तान
share
दार्जिलिंग में इन कम भीड़ वाली जगहों पर दिखेगी असली सुंदरता, 4 दिन के ट्रिप को यूं करें प्लान

दार्जिलिंग को पहाड़ों की रानी कहा जाता है। इस जगह की आबो-हवा में एक अलग ही सुकून और जादू है, जिसे एक्सपीरियंस करने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं। लेकिन अक्सर लोग उन जगहों पर ही घूमकर लौट आते हैं जहां ट्यूरिस्ट की भीड़ रहती है। अगर आप दार्जिलिंग की असली सुंदरता को एक्सप्लोर करना चाहते हैं तो यहां के सुंदर गांव, सनसेट पॉइंट और चाय के बागानों को एक्सप्लोर करें। यहां जानिए 4 दिन के ट्रिप को कैसे प्लान करें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शांति पसंद करने वालों को भाएगा हिमाचल का शोजा, जानें जगह की पूरी डिटेल्स

पहला दिन

सबसे पहले दार्जिलिंग पहुंचे और लामहाट्टा इको पार्क घूमने जाएं। यहां पाइन फोरेस्ट, प्रेयर फ्लैग्स और एक शांत झील है। यहां कुछ समय बिताने के बाद पास के टिंचुले गांव जाएं। जहां से पहाड़ और चाय के बागानों के सुंदर नजारे को देखें। शाम के समय दार्जिलिंग मॉल रोड को घूमने जाएं और यहां पर कैफे एक्सप्लोर करें।

दूसरा दिन

दूसरे दिन सुबह 4 बजे उठकर टाइगर हिल्स जाएं और यहां पर उगते सूरज में कंचनजंगा की चोटी को देखें। सुबह की पहली किरण जब इन बर्फीली चोटियों पर पड़ती है, तो वे सफेद से सुनहरी और फिर गुलाबी हो जाती हैं। ये नजारा बेहद सुंदर लगता है। यहां से वापिस आते समय बतासिया लूप और घूम मोनेस्ट्री एक्सप्लोर करें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सफारी के लिए 10 हिस्सों में बटा है रणथंभौर नेशनल पार्क, जानिए यहां की खासियत

तीसरा दिन

तीसरे दिन हिमालयन रेलवे का मजा लें। ये टॉय ट्रेन जब अपनी धीमी रफ्तार से पहाड़ों के घुमावों, घरों के बिल्कुल बगल से और बाजारों के बीच से सीटी बजाते हुए गुजरती है। इसका मजा अलग ही है। इसका मजा लेने के बाद पदमाजा नाइडू हिमालयन जूलॉजिकल पार्क और हिमालयन माउंटेनियरिंग इन्स्टिट्यूट की सैर करें।

चौथे दिन

चौथे और आखिरी दिन पर पीस पैगोडा और चाय के बागानों को एक्सप्लोर करें। इसके बाद आप रॉक गार्डन भी घूमने जाएं। यहां पर आप सुंदर तस्वीरें क्लिक कर सकते हैं। ये पार्क में इंसानी कलाकारी और प्राकृतिक सुंदरता का एक अनोखा संगम देखने को मिलता है। अगर आप शहर की भीड़भाड़ से दूर प्राकृतिक शांति की तलाश में हैं, तो यह जगह आपके लिए जन्नत जैसी साबित हो सकती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भारत में हनुमान जी के ऐसे मंदिर जहां लेटी हुई मुद्रा में हैं संकटमोचन

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।