Shoja a serene offbeat Place of Himachal pradesh know Weather how to reach distance from delhi शांति पसंद करने वालों को भाएगा हिमाचल का शोजा, जानिए मौसम के अलावा दिल्ली से इस जगह की दूरी
More
Hindi Newsफोटोलाइफस्टाइलशांति पसंद करने वालों को भाएगा हिमाचल का शोजा, जानिए मौसम के अलावा दिल्ली से इस जगह की दूरी

शांति पसंद करने वालों को भाएगा हिमाचल का शोजा, जानिए मौसम के अलावा दिल्ली से इस जगह की दूरी

शांति पसंद करने वाले लोग अक्सर ऑफबीट जगहों पर जाना पसंद करते हैं क्योंकि इन जगहों पर भीड़भाड़ थोड़ी कम होती है। अगर आप ऐसी कोई जगह खोज रहे हैं तो हिमाचल प्रदेश के शोजा जाएं। जानिए यहां के तापमान से लेकर दूरी तक की डिटेल्स

Avantika JainWed, 1 April 2026 12:23 PM
1/8

हिमाचल प्रदेश का शोजा

शोजा, हिमाचल प्रदेश का शांत और बेहद खूबसूरत गांव है। ये जगह भीड़-भाड़ से दूर समय बिताने के लिए एकदम परफेक्ट है। यहां के मनमोहक नजारे और शांत वातावरण शहरी लाइफ की भागदौड़ से बिल्कुल अलग हैं। आइए जानते हैं इस जगह से जुड़ी डिटेल्स-

2/8

कहां है शोजा?

शोजा, कुल्लू जिले में स्थित सेराज घाटी में बसा छोटा खूबसूरत और शांत गांव है। शोजा मनाली से लगभग 69 किलोमीटर और जिभी से महज 10 किलोमीटर दूर है। यहां घने देवदार के जंगल, मनमोहक घाटियां नेचर लवर्स और एडवेंचर लवर्स को आकर्षित करते हैं।

3/8

घूमने का सबसे अच्छा समय

शोजा घूमने का सबसे अच्छा समय अप्रैल से जून तक का है। अगर आप बर्फबारी देखना चाहते हैं तो दिसंबर-फरवरी का महीना बेस्ट है।

4/8

एक्टीविटीज के लिए बेस्ट

शोजा के पास स्थित तीर्थन वैली में बर्ड वॉचिंग, कैंपिंग, वन ट्रेकिंग और मछली पकड़ने जैसी एक्टिविटीज का मजा ले सकते हैं।

5/8

शोजा के पास वाटरफॉल

शोजा गांव के पास एक एकांत और खूबसूरत झरना है, जो नेचर की सैर के लिए एकदम सही है।

6/8

जालोरी पास

जालोरी पास से 3 किलोमीटर की पैदल सैर के लिए बेस्ट है, यहां से आसपास की घाटियों के सुंदर नजारे को देख सकते हैं।

7/8

सेरोलसर झील

यह झील जलोरी पास से 3-5 किमी दूर है। इस जगह पर आसान ट्रेक के जरिए पहुंच सकते हैं।

8/8

दिल्ली से कितनी दूर

दिल्ली से शोजा पहुंचने के लिए लगभग 500 किमी का रास्ता है। जिसके लिए वोल्वो बस ले सकते हैं।