Hill Station Of MP: हिमाचल-उत्तराखंड छोड़ इस बार घूम आएं एमपी के ये 7 हिल स्टेशन, नेचर के नजारे और सुकून दोनों मिलेगा best place to visit in march april month enjoy vacation 7 hill station of mp, Travel news in Hindi - Hindustan
More

Hill Station Of MP: हिमाचल-उत्तराखंड छोड़ इस बार घूम आएं एमपी के ये 7 हिल स्टेशन, नेचर के नजारे और सुकून दोनों मिलेगा

7 Hill Station Of MP: शांति और सुकून के लिए छुट्टियां बिताने पहाड़ों पर जाते हैं लेकिन वहां भी भीड़ भाड़ से सामना होता है। तो इस बार वेकेशन एंज्वॉय करने मध्य प्रदेश का रुख करें। यहां के ये 7 हिल स्टेशन हिडेन जेम्स है। जहां पर आपको सुकून और शांति मिलेगी।

Sun, 22 March 2026 06:09 PMAparajita लाइव हिन्दुस्तान
share
Hill Station Of MP: हिमाचल-उत्तराखंड छोड़ इस बार घूम आएं एमपी के ये 7 हिल स्टेशन, नेचर के नजारे और सुकून दोनों मिलेगा

समर वेकेशन के लिए हिमाचल या उत्तराखंड की ट्रिप पर निकल जाते हैं। लेकिन भीड़ देखकर अपनी प्लानिंग पर पछतावा होने लगता है। तो इस बार मार्च-अप्रैल के महीने में आप मध्य प्रदेश के हिल स्टेशन पर ट्रैवल का प्लान बना लें। अगर आप यूपी के ऐसे शहर में रह रहे जहां से कनेक्टिविटी आसान है तो ये बेस्ट डिसीजन हो सकता है। क्योंकि एमपी के ज्यादातर शहर ट्रेन से कनेक्टेड हैं और आपको ट्रैवल करना आसान हो जाएगा। तो चलिए जानें एमपी के 7 हिल स्टेशन जो वेकेशन एंज्वॉय करने के लिए हैं बेस्ट।

पंचमढ़ी

पंचमढ़ी मध्य प्रदेश का पॉपुलर हिल स्टेशन है। जहां पर आसपास के लोग अक्सर वेकेशन एंज्वॉय करने आते हैं। ये छोटा सा हिल स्टेशन भोपाल से 198 किमी दूर है। जो नजदीकी रेलवे स्टेशन के साथ ही नजदीकी एयरपोर्ट भी है। यहां से पंचमढ़ी के लिए बस और टैक्सी आसानी से मिल जाती है। पंचमढ़ी के सुंदर नजारों के साथ ही मंदिर, वाटरफॉल और पांडव केव्स देखने को मिलेगी।

अमरकंटक

अमरकंटक एमपी का आध्यात्मिक हिल स्टेशन है। जहां पर नर्मदा कुंड के साथ लगभग 12 के करीब मंदिर हैं। यहां के नजारे बेहद सुंदर हैं और टूरिस्ट को अट्रैक्ट करते हैं। अमरकंटक का सबसे नजदीकी रेलवे स्टेशन छत्तीसगढ़ में आता है जो कि करीब 42 किमी दूर है पेंड्रा रोड। हालांकि आप जबलपुर से आसानी से बस और टैक्सी की मदद से यहां तक पहुंच सकते है। यहां पर कपिल धारा, दुग्ध धारा, नर्मदा उद्गम, श्री यंत्र टेंपल जैसे कई दर्शनीय चीजें हैं।

भेड़ाघाट

भेड़ाघाट एमपी का फेमस हिल स्टेशन है। इस जगह को ज्यादातर टूरिस्ट ट्रैकिंग, हाइकिंग, कैंपिंग और बर्डवॉचिंग के लिए पसंद करते हैं। पहाड़ों और जंगलों से घिरे होने की वजह से यहां पर भीड़भाड़ भी कम रहती है। 36 हजार फीट की ऊंचाई पर मौजूद ये हिल स्टेशन ठंडा है। ब्रिटिश काल में इस जगह को हिल ऑफ सॉरो या हिल ऑफ टियर्स के नाम से जाना जाता था। जबलपुर यहां का नजदीकी एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन है। जहां से आपको आराम से टैक्सी, बस जैसी सुविधा मिल जाएंगी।

ओंकारेश्वर

सुहाने मौसम के साथ यहां पर बने मंदिरों के लिए ओंकारेश्वर प्रसिद्ध है। 12 ज्योतिर्लिंगों में ओंकारेश्वर महादेव का मंदिर शामिल है। यहां पहुंचने के लिए इंदौर नजदीकी रेलवे स्टेशन है। जहां से ओंकारेश्वर 77 किमी दूर है।

मांडु

अगर आप ऐतिहासिक जगह के साथ नेचर के सुंदर नजारों को देखना चाहते हैं तो मांडु हिल स्टेशन बेस्ट प्लेस है। नर्मदा नदी के तट पर बने इस हिल स्टेशन में केदार कुंड झरना, चित्रकूट वाटरफॉल, मांडू महल, महावीर मंदिर टूरिस्ट अट्रैक्शन है। वैसे तो मांडु बाकी शहरों भोपाल, उज्जैन, रतलाम, इंदौर से जुड़ा है। जहां से बस और टैकसी आराम से मिल जाएंगी। लेकिन अगर आप ट्रेन से ट्रैवल करना चाहते हैं तो नजदीकी रेलवे स्टेशन रतलाम है जो 124 किमी दूर है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भीड़भाड़ से दूर पहाड़ों का असली सुकून देते हैं उत्तराखंड के 6 हिल स्टेशन

मकड़ाई हिल्स

मकड़ाई हिल्स सतपुड़ा के पहाड़ पर बना एक आईलैंड है। इसके दक्षिण से बहने वाली स्याम देश की नदी इस जगह की सुंदरता में चार चांद लगा देती है। इस द्वीप पर महाराजा टोडर शाह द्वारा बनवाया गया एक प्राचीन किला और राम मंदिर है, जो मेन अट्रैक्शन है। हालांकि ये जगह विंटर्स और बारिश में आने के लिए बेस्ट होता है जब इस नदी में पानी होता है। ये हिल स्टेशन हरदा जिले में आता है और काफी कम लोग इसके बारे में जानते हैं। ये जगह इंदौर से 200 किमी दूर है।

तामिया

तामिया मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले का एक छोटा सा गांव है,जो पहाड़ियों और जंगलों के बीच बसा हुआ है। इसकी खास पहचान यहां का शांत वातावरण और प्रकृति का मनमोहक सौंदर्य माना जाता है। तामिया में जलाशयो का अपार भंडार है, इसलिए यहां साल भर हरियाली रहती है। यही कारण है कि पहाड़ और प्रकृति प्रेमी यहां जाना पसंद करते हैं। ये जगह छिंदवाड़ा स्टेशन से 60 किमी और जबलपुर एयरपोर्ट से 230 किमी है। तामिया प्लेस पचमढ़ी को छिंदवाड़ा से जोड़ने वाले रास्ते पर है। इसलिए अगर आप पचमढ़ी घूमने का प्लान बना रहे तो इस जगह की सैर जरूर करें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी के 7 शहरों के फेमस फूड्स क्या आपने किए हैं टेस्ट, एक को मिल चुका है GI टैग

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।