Hill Station Of Uttarakhand: भीड़भाड़ से दूर पहाड़ों का असली सुकून देते हैं उत्तराखंड के 6 हिल स्टेशन calm peaceful place visit for vacation uttarakhand 6 hill station best destination, Travel news in Hindi - Hindustan
More

Hill Station Of Uttarakhand: भीड़भाड़ से दूर पहाड़ों का असली सुकून देते हैं उत्तराखंड के 6 हिल स्टेशन

Less popular hill station of Uttarakhand: पहाड़ों पर सैर के साथ कुछ समय सुकून के बिताना चाहते हैं तो भीड़भाड़ से दूर और लोगों के बीच बहुत कम पॉपुलर इन 6 हिल स्टेशन की सैर कर आएं। समर वेकेशन एंज्वॉय करने के लिए ये जगह बेस्ट है। 

Fri, 20 March 2026 04:42 PMAparajita लाइव हिन्दुस्तान
share
Hill Station Of Uttarakhand: भीड़भाड़ से दूर पहाड़ों का असली सुकून देते हैं उत्तराखंड के 6 हिल स्टेशन

गर्मियों की दस्तक के साथ ही काफी सारे लोग पहाड़ों का रुख करने लगते हैं। खासतौर पर बच्चों के एक्जाम खत्म होने के बाद एक ट्रिप का प्लान तो जरूर बन जाता है। लेकिन पहाड़ों की भीड़ देखकर अगर आप परेशान हो जाते हैं। शिमला, मनाली, देहरादून, मसूरी जैसी जगहों पर इस बार नहीं जाना चाहते। तो इस बार अप्रैल में शांत और खूबसूरत उत्तराखंड की वादियों में बसे ये 6 हिल स्टेशन आपके और बच्चों के समर वेकेशन को यादगार बना देंगे।

मुनस्यारी

उत्तराखंड का छोटा सा कस्बा है मुनस्यारी। जो काफी ऊंचे पहाड़ों पर बसा है और अगर आपको यहां की ट्रिप करनी है तो नजदीकी रेलवे स्टेशन काठगोदाम तक ट्रेन से जाना होगा। जहां से बस या टैक्सी मिल जाएगी। वहीं अगर आप बाई रोड जाना चाहते हैं तो दिल्ली के आईएसबीटी आनंद विहार से चंपावत, हल्द्वानी और अल्मोड़ा होते हुए जाने वाली बसें मिलती हैं। ऊंचे पहाड़ों पर बसे इस छोटे से कस्बे में देखने के लिए कई चीजे हैं। बेतुलीधर, नंदा देवी टेंपल, पंचचूली चोटी के नजारे समर वेकेशन के लिए बेस्ट हैं।

चौकोरी

पहाड़ों के नजारे हमेशा अट्रैक्ट करते हैं तो इस बार उत्तराखंड के पहाड़ों में छिपे इस शानदार हिल स्टेशन की सैर करें। चौकोरी नैनीताल से करीब 173 किमी दूर है। और हर बार की तरह सड़क मार्ग से जाना आपके लिए ज्यादा सुविधाजनक होगा। वैसे आप नैनीताल घूमते हुए भी इस छोटे से कस्बे की सैर कर सकते हैं। ये जगह पूरी तरह से टैक्सी और बस से कनेक्टेड है।

रानीखेत

अगर आप ट्रेन से ट्रैवल करना पसंद करते हैं तो फैमिली और फ्रेंड्स के साथ रानीखेत का प्लान बना सकते हैं। काठगोदाम, जो कि सबसे नजदीकी रेलवे स्टेशन है यहां से मात्र 75 किमी दूर है। और, काठगोदाम से आपको बड़े ही आराम से बस, टैक्सी दोनों की सुविधा मिल जाएगी।

मुक्तेश्वर

काठगोदाम रेलवे स्टेशन से मात्र 62 किमी दूर मुक्तेश्वर हिल स्टेशन पर काफी सारे लोग वेकेशन एंज्वॉय करने जाते हैं। पहाड़ों के सुंदर नजारों के साथ यहां पर आपको काफी सारी एंडवेंचर एक्टीविटीज भी मिल जाएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में बना है ऐसा मंदिर, जीते जी लोग कर सकते हैं अपना श्राद्ध

चोपता

काफी सारे लोग चोपता के नाम से कंफ्यूज हो जाते हैं क्योंकि चोपता गांव और चोपता हिल स्टेशन दोनों अलग है और सड़क से अच्छी तरह से कनेक्टेड है। केवल पहाड़ों के सुंदर नजारे लेने हैं चोपता गांव परफेक्ट होगा। वहीं चोपता हिल स्टेशन से तुंगनाथ ट्रैक और चंद्रशिला ट्रैक स्टार्ट होती है और यहीं पर पंच केदार में से एक का मंदिर है।

नौकुचियाताल

नैनीताल के आसपास और भी कई सारे ताल बने हैं। भीमताल से 4 किमी आगे और नैनीताल से 26 किमी दूर नौकुचियाताल है। जहां पर आप नैनीताल की भीड़-भाड़ को छोड़कर कुछ समय सुकून के बिता सकते हैं। यहां की झील के एक हिस्से में बड़ी मात्रा में कमल खिले होते हैं। इसी वजह से इसे कमल ताल भी बोलते हैं। तो इस बार समर वेकेशन एंज्वॉय करना है तो इन ब्यूटीफुल व्यू वाले हिल स्टेशन की सैर करें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हनुमान की जन्मस्थली मानी जाती है ये जगह, मुंबई से है इतने किलोमीटर दूर

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।