did you know uttar pradesh 7 district famous for 7 delicious food यूपी के 7 शहरों के ये पॉपुलर फूड्स क्या आपने किए हैं टेस्ट, एक को मिल चुका है GI टैग
More
Hindi Newsफोटोलाइफस्टाइलयूपी के 7 शहरों के ये पॉपुलर फूड्स क्या आपने किए हैं टेस्ट, एक को मिल चुका है GI टैग

यूपी के 7 शहरों के ये पॉपुलर फूड्स क्या आपने किए हैं टेस्ट, एक को मिल चुका है GI टैग

 UP's Famous Foods: उत्तर प्रदेश के इन जिलों में बने ये फूड्स टेस्ट में लाजवाब होते हैं और आसपास के लोगों में काफी पॉपुलर हैं। इनमे से एक फूड को जीआई टैग भी मिल चुका है। जानें कौन से हैं वो 7 फेमस और टेस्टी फूड।

AparajitaFri, 20 March 2026 07:00 PM
1/8

यूपी के फेमस व्यंजनों को मिलेगी पहचान

साउथ इंडियन फूड्स से लेकर बंगाली, गुजराती फेमस फूड्स के बारे में तो काफी लोगों को जानकारी रहती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं अपने यूपी में भी स्वादिष्ट डिशेज की कमी नहीं। अगर आप इन शहरों की सैर के लिए पहुंचे तो इन डिशेज का स्वाद जरूर चखें। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इन फूड्स को पहचान दिलाने के लिए वन डिस्ट्रिक्ट, वन कुजिन नाम की योजना भी शुरू की है। जिसमे हर जिले के एक फेसम व्यंजन को पहचान दिलाई जाएगी।

2/8

मेरठ की रेवड़ी और गजक

दिल्ली के नजदीक यूपी के शहर मेरठ की रेवड़ी और गजक काफी पॉपुलर है। तिल और गुड़, चीनी को मिलाकर तैयार यहां की रेवड़ी और गजक का टेस्ट लाजवाब होता है।

3/8

हापुड़ के पापड़

पश्चिमी यूपी के छोटे से शहर हापुड़ में पापड़ बनाने का काम पीढ़ियों से होता आ रहा। क्रिस्पी, टेस्टी और डाइजेशन के लिए भी ये पापड़ मशहूर है। मूंग दाल, उड़द दाल से लेकर आलू के पापड़ हापुड़ शहर के फेमस हैं।

4/8

जौनपुर की इमरती

प्रयागराज से 100 किमी दूर जौनपुर शहर की इमरती काफी फेमस है। इन इमरती को जीआई टैग मिला हुआ है। उड़द की दाल और खारासारी यानी देसी चीने से तैयार इमरती ऊपर से क्रिस्पी और अंदर से बिल्कुल सॉफ्ट और रसीली होती है। अंग्रेजों के जमाने से इस शहर में इमरती बनती चली आ रही।

5/8

बलिया का हलवा

बलिया में हलवे की कई सारी वैराइटी बनती हैं। जिसे बनाने के लिए खास टेक्निक का यूज किया जाता है। काली गाजर और आंवले का हलवा काफी फेमस है। तो अगर आप इस शहर में हैं तो एक बार इन हलवे का टेस्ट जरूर लें।

6/8

मथुरा के पेड़े

मथुरा के पेड़े तो काफी फेमस है। इन लाल पेड़ों को इलायची और केसर की सुंगध के साथ दूध के खोवे से तैयार किया जाता है।

7/8

आगरा के पेठे

यूपी की कुछ फेमस डिशेज का नाम आता है तो आगरा के पेठे पहले नंबर हैं। ताजमहल के बाद दूसरे नंबर पर आगरा के पेठे फेमस है। तो जब आगरा जाएं तो इन पेठों का स्वाद जरूर चखें। यहां पर केवल सफेद कद्दू ही नहीं बल्कि और भी कई फलों के पेठे तैयार किए जाते हैं।

8/8

उरई के गुलाब जामुन

लखनऊ से दो सौ किमी दूर छोटे से शहर उरई के गुलाब जामुन काफी फेमस हैं। उरई रेलवे स्टेशन पर मिट्टी की हांडी में ये गुलाब जामुन मिलते हैं। जो आजादी के पहले से यहां बिकते आ रहे। इन गुलाब जामुन की सौंधी खुशबू अक्सर यात्रियों को खींच लाती है। तो अगली बार जब उरई रेलवे स्टेशन से गुजरने का मौका मिले तो इन गुलाब जामुन को जरूर चख लें।