Travel with Baby: बेबी के साथ पहली ट्रिप पर जा रहे हैं? ये टिप्स आएंगे बहुत काम
पहली बार बच्चे के साथ यात्रा करना माता-पिता के लिए रोमांचक होने के साथ थोड़ा डरावना भी हो सकता है। सही प्लानिंग, धैर्य और कुछ जरूरी ट्रैवल टिप्स इस सफर को आसान और यादगार बना सकते हैं।

बच्चे के जन्म के बाद माता-पिता की दुनिया पूरी तरह बदल जाती है और जब बात पहली बार बेबी के साथ ट्रैवल करने की आती है, तो उत्साह के साथ-साथ कई तरह की चिंताएं भी जुड़ जाती हैं। क्या बच्चा सफर में आराम से रहेगा? रोएगा तो कैसे संभालेंगे? फीडिंग, नींद और हाइजीन का क्या होगा- ऐसे कई सवाल मन में आते हैं।
पहली यात्रा सिर्फ एक ट्रिप नहीं होती, बल्कि यह नए पैरेंट्स के लिए आत्मविश्वास बढ़ाने का अनुभव भी होती है। सही प्लानिंग, थोड़ी समझदारी और शांत रवैये के साथ यह सफर ना सिर्फ आसान बन सकता है, बल्कि खूबसूरत यादों में भी बदल सकता है। जरूरी है कि इस दौरान परफेक्शन के पीछे भागने के बजाय बच्चे और खुद की सुविधा को प्राथमिकता दी जाए, ताकि पहली यात्रा तनाव नहीं बल्कि खुशी का कारण बने।
पहली बार बच्चे के साथ ट्रैवल करने के जरूरी टिप्स
1. डेस्टिनेशन का चुनाव सोच-समझकर करें
पहली यात्रा के लिए बहुत दूर या बहुत भीड़भाड़ वाली जगह चुनने से बचें। ऐसी जगह बेहतर होती है जहां- मौसम ज्यादा एक्सट्रीम ना हो, अस्पताल या डॉक्टर आसानी से उपलब्ध हों और होटल फैमिली-फ्रेंडली हों।
2. यात्रा से पहले डॉक्टर से सलाह लें
अगर बच्चा बहुत छोटा है या हाल ही में कोई टीकाकरण हुआ है, तो ट्रैवल से पहले पीडियाट्रिशियन से बात जरूर करें। इससे आपको यह समझने में मदद मिलेगी कि यात्रा सुरक्षित है या नहीं।
3. बेबी का रूटीन ना बिगड़ने दें
जितना हो सके बच्चे के सोने, खाने और खेलने के समय का ध्यान रखें। यात्रा का समय बच्चे की नैप के आसपास रखें और अचानक रूटीन बदलने से बच्चा चिड़चिड़ा हो सकता है।
4. बेबी बैग को समझदारी से पैक करें
बेबी के लिए अलग ट्रैवल बैग रखें जिसमें ये चीजें जरूर हों- पर्याप्त डायपर और वाइप्स, डायपर रैश क्रीम और मॉइस्चराइजर, एक्स्ट्रा कपड़े (मौसम के अनुसार), बिब, तौलिया, नैपकिन, फीडिंग बोतल, फॉर्मूला या ब्रैस्ट मिल्क स्टोरेज और पसंदीदा खिलौना या कंबल।
5. सफर के दौरान सेफ्टी को प्राथमिकता दें
कार से ट्रैवल कर रहे हैं तो बेबी कार सीट का इस्तेमाल करें, ट्रेन या फ्लाइट में बच्चे को सुरक्षित तरीके से गोद में रखें और भीड़ वाली जगहों पर बच्चे को ज्यादा देर ना रखें।
6. फीडिंग और हाइजीन का रखें खास ध्यान
हाथ साफ रखने के लिए सैनिटाइजर हमेशा रखें, बाहर के पानी या अनहाइजीन चीजों से बच्चे को दूर रखें और बोतल, पेसिफायर और खिलौनों की साफ-सफाई पर ध्यान दें।
7. मौसम और कपड़ों का रखें ध्यान
ठंड में गर्म कपड़े और कंबल साथ रखें, गर्मी में हल्के और सूती कपड़े पहनाएं और सन प्रोटेक्शन के लिए टोपी या छाता रखें।
8. फ्लेक्सिबल रहें, परफेक्ट बनने की कोशिश ना करें
बच्चे के साथ ट्रैवल में प्लान बदलना आम बात है। अगर बच्चा रो रहा है तो ब्रेक लें, हर चीज टाइम पर हो, यह जरूरी नहीं। बच्चे के साथ धैर्य सबसे बड़ा ट्रैवल हैक है।
9. खुद का भी रखें ध्यान
थके हुए माता-पिता बच्चे को ठीक से संभाल नहीं पाते। पर्याप्त पानी पिएं, हल्का-फुल्का खाना खाएं और जरूरत पड़े तो मदद लेने में झिझकें नहीं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन