Holi Special Trains: दिल्ली-मुंबई से बिहार तक चलाई जा रही हैं कई होली स्पेशल ट्रेनें, यहां देखें पूरी लिस्ट Holi Special Train Details from New Delhi and mumbai to bihar know here all details about route and timings, Travel news in Hindi - Hindustan
More

Holi Special Trains: दिल्ली-मुंबई से बिहार तक चलाई जा रही हैं कई होली स्पेशल ट्रेनें, यहां देखें पूरी लिस्ट

होली के त्योहार पर लोग अपने घर जाते हैं और ऐसे में ट्रेनों में काफी भीड़ होती है। त्योहार पर सुविधा देने के लिए रेलवे ने कई स्पेशल ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है। चलिए उनके बारे में जानते हैं।

Tue, 24 Feb 2026 04:58 PMDeepali Srivastava लाइव हिन्दुस्तान
share
Holi Special Trains: दिल्ली-मुंबई से बिहार तक चलाई जा रही हैं कई होली स्पेशल ट्रेनें, यहां देखें पूरी लिस्ट

होली का त्योहार 4 मार्च को देशभर में मनाया जाएगा। ऐसे में जो लोग अपने घरों से बाहर रहकर नौकरी कर रहे हैं, वह सभी लोग घर आते हैं। घर लौटने के लिए कोई परेशानी ना हो, इसके लिए रेलवे हर साल त्योहर पर होली स्पेशल ट्रेने चलाता है। इस साल रेलवे 186 रेलवे चलाएगा, जिसमें 94 ट्रेनें होली स्पेशल रहेंगी और बाकि अन्य सेवाएं देंगी। ये ट्रेनें दिल्ली-मुंबई से चलकर बिहार, यूपी तक जाएंगी और सभी का टाइमिंग और रूट अलग-अलग होगा। इन ट्रेनों का टिकट भी सामान्य और एसी कोच का अलग-अलग होगा, जैसे साधारण तौर पर होता है। चलिए आपको होली स्पेशल ट्रेनों के रूट, समय और अन्य जानकारी के बारे में डिटेल में बताते हैं।

कहां से कहां तक चलेंगी ट्रेनें-

ये स्पेशल ट्रेनें मुंबई (लोकमान्य तिलक टर्मिनस और छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस) और पुणे से नागपुर, बनारस (वाराणसी), गोरखपुर, समस्तीपुर, दानापुर, सुल्तानपुर जैसे शहरों के लिए चलेंगी।

कुछ प्रमुख ट्रेनें-

03257/03258 दानापुर – आनंद विहार (साप्ताहिक)

03230/03229 पटना – पनवेल (साप्ताहिक)

03251/03252 बरौनी – नई दिल्ली (प्रतिदिन)

02204/02203 पटना – दिल्ली (साप्ताहिक)

05559/05560 सहरसा – आनंद विहार (साप्ताहिक)

खास रूप से बरौनी-नई दिल्ली और नई दिल्ली-बरौनी रूट पर तो प्रतिदिन स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं, जिससे दिल्ली जाने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।

03257 दानापुर – आनंद विहार (ट) साप्ताहिक रविवार 08.03.26 1

03258 आनंद विहार (ट) – दानापुर साप्ताहिक सोमवार 09.03.26 1

03230 पटना – पनवेल साप्ताहिक गुरुवार 05.03.26 से 26.03.26 4

03229 पनवेल – पटना साप्ताहिक शुक्रवार 06.03.26 से 27.03.26 4

03251 बरौनी – नई दिल्ली प्रतिदिन प्रतिदिन 05.03.26 से 31.03.26 27

03252 नई दिल्ली – बरौनी प्रतिदिन प्रतिदिन 07.03.26 से 02.04.26 27

02204 पटना – दिल्ली साप्ताहिक रविवार 08.03.26 से 29.03.26 4

02203 दिल्ली – पटना साप्ताहिक रविवार 08.03.26 से 29.03.26 4

05559 सहरसा – आनंद विहार (ट) साप्ताहिक रविवार 08.03.26 से 07.03.26 2

05560 आनंद विहार (ट) – सहरसा साप्ताहिक सोमवार 09.03.26 से 08.03.26 2

ये ट्रेनें 28 फरवरी से शुरू होकर 31 मार्च तक चलती रहेंगी और सभी की जानकारी आप रेलवे की ऑफिशियल साइट या फिर 139 पर कॉल कर ले सकते हैं। इसके अलावा सफर करने से पहले NTES ऐप के जरिए ट्रेन की सही जानकारी, रूट और टाइम की जानकारी लें। इससे आपको कोई भी असुविधा नहीं होगी। ट्रेन में सफर करते समय अपने सामान, बच्चों की जिम्मेदारी का ख्याल रखें। किसी से भी कुछ लेकर न खाएं और अपना सामान किसी के भरोसे न छोड़ें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पहाड़ों और बीचेस से भरा है भारत के बड़ा शहर, 70% लोग ही गए होंगे यहां घूमने
ये भी पढ़ें:उदयपुर में शादी करने का है सपना, तो जानिए कितना होगा खर्चा और कैसे करें प्लान?
ये भी पढ़ें:ट्रैवल के दौरान 10 स्मार्ट टिप्स जरूर रखें याद, पैसा और समय नहीं होगा बर्बाद

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।