मन की शांति के लिए लोग चुन रहे हैं वाराणसी, जानें क्यों ये जगह बन रही है फेवरिट? Why Varanasi becoming the most search vacation spot, Travel news in Hindi - Hindustan
More

मन की शांति के लिए लोग चुन रहे हैं वाराणसी, जानें क्यों ये जगह बन रही है फेवरिट?

वाराणसी वैसे तो एक सबसे पुराने शहर में से एक है लेकिन अब ये जगह सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली जगहों में से एक है। जानिए आखिर क्यों ये जगह लोगों की फेवरिट है।

Mon, 23 Feb 2026 11:22 PMAvantika Jain लाइव हिन्दुस्तान
share
मन की शांति के लिए लोग चुन रहे हैं वाराणसी, जानें क्यों ये जगह बन रही है फेवरिट?

वाराणसी एक सबसे पुरानी और खूबसूरत जगह है। जो भारत के उत्तर प्रदेश राज्य में गंगा नदी के किनारे बसा है। ये जगह हिन्दुओं के खास तीर्थ स्थलों में से एक है। इस जगह पर कई लोग मुक्ति और शुद्धिकरण के लिए भी आते हैं। खूब सारे मंदिर और घाटों के लिए प्रसिद्ध इस जगह पर सालभर में लाखों लोग आते हैं। वैसे तो बहुत से लोग यहां मंदिरों के दर्शन के लिए आते हैं, लेकिन इन दिनों ये जगह यंगस्टर्स के बीच काफी फेमस हो रही है। इसे ग्लो-केशन के लिए एक बेहतरीन जगह माना जा रहा है। ग्लो-केशन यानी ग्लो और वेकेशन का मिक्स। ये शब्द सुंदरता और दीर्घायु पर केंद्रित हेल्थ ट्रैवल से जुड़ा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:होली पर गुलाल की खुशबू से महकती हैं ये 10 जगह, मजेदार जश्न देख हो जाएंगे खुश

सुंदरता के लिए है फेमस

वाराणसी एक बेहद खूबसूरत जगह है। ये जगह फोटो उन शहरों में से एक है जहां पर आप बेहद खूबसूरत फोटोज क्लिक करवा सकते हैं। यहां शाम के समय दीयों से जगमगाते घाट एक सुनहरी चमक पैदा करता है। नाव में बैठकर इन नजारों को देखकर आपके मन को खूब शांति मिलेगी।

आत्म-चिंतन के लिए आ रहे यंगस्टर्स

रिपोर्ट्स कहती हैं कि जेनरेशन Z और मिलेनियल लोगों की संख्या में बढ़ावा हुआ है। यंग ट्रैवलर यहां केवल अनुष्ठान के लिए नहीं बल्कि आत्म-चिंतन के लिए आ रहे हैं। वे घाटों पर सूर्योदय के समय योग प्रेक्टिस करते हैं, ध्यान और ऐतिहासिक जगहों की सैर के माध्यम से अंदरूनी निखार की तलाश करते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जयपुर-उदयपुर की होली होती है सबसे निराली, इस बार देख आएं यहां का खास सेलिब्रेशन

लोकल मार्केट की खोज

वाराणसी में लोग अब केवल मंदिरों में जाने के बजाय, चुनिंदा पुरानी इमारतें पर ठहरने और लोकल मार्केट एक्सप्लोर करने के लिए भी आते हैं ताकि वे अपनी जड़ों से गहरा जुड़ाव महसूस कर सकें।

आरती का नजारा होता है बेस्ट

आत्म चिंतन के लिए आए लोग वाराणसी में सूर्योदय से ठीक पहले और सूर्यास्त के बाद के नजारे को देखन पहुंचते हैं। खासतौर से उस नजारे को देखने जो आरती के समय देखने मिलता है, क्योंकि इस समय आरती की सुनहरी रोशनी नीली नदी पर पड़ती है। जिसका नजारा मन खुश कर सकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:होली पर इन जगहों के बारे में सर्च कर रहे हैं लोग, आप भी देखें ट्रेंडिंग प्लेसिस

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।