ये हैं भारत के 5 सबसे खूबसूरत गांव, जिंदगी में एक बार जरूर घूमने जाएं, भूल जाएंगे स्विट्जरलैंड-पेरिस
ज्यादातर लोग खूबसूरत, मन की शांति के लिए विदेश घूमने का प्लान बनाते हैं और वहां के देशों को सुंदर मानते हैं। लेकिन क्या आपने भारत के इन 5 गांवों को देखा है। इन गांवों की सैर करने के बाद आप विदेश भूल जाएंगे।

भारत खूबसूरत देश है, जहां हर राज्य अपनी अलग कहानी कहता है। यहां राज्यों के अंदर कई शहर और शहरों की जड़ें बनकर मजबूती से बने हुए हैं गांव। भारत में ऐसे कई गांव हैं, जो अपनी पुरानी परंपरा, संस्कृति, कला, काम के लिए जाने जाते हैं। कुछ गांव ऐसे भी हैं, जिनकी सुंदरता देखने के बाद आपका मन वही बस जाने का करेगा। आज हम कुछ ऐसे ही गांवों के बारे में आपको बताने जा रहे हैं। इन गांवों को देखने के बाद आप विदेशी धरती को कभी मिस नहीं करेंगे, बल्कि बार-बार यही जाना पसंद करेंगे। इन गांवों की सुंदरता इन्हें सबसे अलग बनाती है। चलिए बताते हैं हम किन गांवों की इतनी तारीफ कर रहे हैं?
1- माना गांव
उत्तराखंड के चमोली में बसा माना गांव भारत का आखिरी गांव माना जाता है। यहां पर बर्फ से ढकी पहाड़ियां, भागीरथी नदी और शांत माहौल आपके मन को सुकून देंगे। माना गांव में बनी चाय की आखिरी दुकान की चाय पीने हर कोई पहुंचता है। खास बात ये है कि ये गांव बद्रीनाथ धाम के पास बनी हुई है। ऐसे में आप बद्रीनाथ के दर्शन भी कर सकते हैं।
2- जीरो गांव
नाम जीरो होने का मतलब इस गांव ने बिल्कुल उल्टा साबित किया है, असल में ये गांव हीरो है। अरुणाचल प्रदेश में बसा ये गांव अपतानी जनजाति अपनी पारंपरिक लाइफस्टाइल की वजह से काफी मशहूर है। यहां पर होने वाला जीरो फेस्टिवल आफ म्यूजिक कभी देखने जरूर आएं। इस फेस्टिवल में आप खुद को खो देंगे।
3- मावलिन्नांग गांव
मेघालय के शिलॉन्ग से 90 किमी दूर पर बसा मावलिन्नांग गांव एशिया का सबसे साफ गांव माना जाता है। यहां पर रहने वाले लोग सफाई और पर्यावरण की रक्षा अपनी जिंदगी का नैतिक कार्य मानते हैं। इस गांव में लिविंग रूट्स ब्रिज बने हुए हैं, जो पेड़ों की जड़ों से बनाए गए हैं। इन्हें देखना काफी अद्भुत होता है। इस गांव को गॉड्स ऑन गार्डन मतलब भगवान का बगीचा भी कहा जाता है।
4- कैनाकरी गांव
केरल के कुट्टनाड इलाके में बसा कैनाकरी गांव अपनी सुंदरता और हरियाली के लिए जाना जाता है। ये गांव इतना सुंदर है कि इसे देखना ऐसा लगता है जैसे कोई चलती-फिरती सीनरी देख रहे हो। यहां पर शांत झीलों और नाव का मजा आप ले सकते हैं।
5- खिमसर गांव
राजस्थान का खिमसर गांव अपनी खूबसूरती और आधुनिकता के लिए जाना जाता है। अगर आपको राजस्थानी कल्चर को करीब से देखना है तो खिमसर गांव चले जाएं। रेत के टीलों, ऐतिहासिक किलों और डेजर्ट सफारी, सनसेट का मनमोहक नजारा देखने को मिलेगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन