30 की उम्र होने से पहले भारत की इन 6 जगहों पर जरूर जाएं घूमने, यहां देखने को मिलेगी स्वर्ग सी सुंदरता
भारत में घूमने के लिए काफी कुछ है लेकिन कुछ जगहें ऐसी भी हैं। जहां आप 30 की उम्र से पहले एक बार अकेले जरूर घूमने जाएं। इन जगहों पर जाकर आप खुद को पा लेंगे और जिंदगी जीने का तरीका सीख लेंगे।

भारत ऐसा देश है, जहां की संस्कृति, सुंदरता, परंपरा देखने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं। यहां पर धार्मिक स्थल भी हैं और वेकेशन के लिए सुंदर हिल स्टेशन भी, समुद्र की लहरें भी मिलेंगी और पहाड़ों की खामोशी भी, कही पर झरने की कल-कल है, तो कही पर हरियाली की सोंधी महक मिलेगी। भारत में बसे सभी राज्य अपनी खासियत के लिए जाने जाते हैं लेकिन कुछ ऐसे शहर भी हैं, जो काफी मशहूर हैं। इन शहरों को देखने, घूमने के लिए जिंदगी में एक बार जरूर जाएं और खासतोर पर 30 की उम्र बीतने से पहले। 30 की उम्र के बाद भी जा सकते हैं लेकिन इन जगहों पर आप सोलो ट्रिप करें और अकेले ही हर चीज का मजा बेफिक्र होकर लें। चलिए बताते हैं हम किन 6 शहरों के बारे में बात कर रहे हैं।
कहां जाएं घूमने
1- गोवा
म्यूज़िक, लाइट्स और फुल बीच वाइब्स का मजा आपको गोवा में ही मिलेगा। समुद्र के किनारे बैठकर बियर पीना हो या फिर सीफूड का स्वाद लेना हो, सभी चीजों के लिए गोवा परफेक्ट डेस्टिनेशन है। गोवा जाकर आप खुद को खो सकते हैं और खुद में नए इंसान को पा सकते हैं। वहां जाकर आपको महसूस होगा कि जिंदगी बस ऐसी होनी चाहिए, बिना कल की फिक्र के जीना चाहिए। गोवा जिंदगी में एक बार जरूर जाएं और खासतौर पर 30 की उम्र होने से पहले।
2- तवांग
अरुणाचल प्रदेश का खूबसूरत शहर तवांग मनमोहक प्राकृतिक सुंदरता के लिए मशहूर है। यहां पर चार सौ साल पुराने किले, मॉनेस्ट्री, लेक आपके देखने को मिलेंगे। यहां पर मन को सुकून मिलेगा और आत्मा को शांति। ज्यादातर लगो तवांग शांति की तलाश में आते हैं और यही रुकने का मन बना लेते हैं। यहां का कल्चर भी काफी अलग है, जो आपको पसंद आएगा।
3- जैसलमेर
राजस्थान का खूबसूरत शहर जैसलमेर भी घूमने के लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन है। जैसलमेर में आप ऊंट की सवारी, राजस्थानी डांस, सोनाक का किला, गड़ीसर झील और सैम सैंड ड्यून्स रेगिस्तान देख सकते हैं। जैसलमेर में आप 3 दिन की ट्रिप प्लान कर सकते हैं। दिल्ली से जैसलमेर ज्यादा दूर नहीं है।
4- ऋषिकेश
उत्तराखंड का खूबसूरत शहर ऋषिकेश भी अपनी खूबसूरती और धार्मिक चीजों के लिए मशहूर है। गंगा नदी का किनारा और उठती-बहती लहरें अलग सुकून देती हैं। घाट के किनारे बैठकर भुट्टा खाना जिंदगी को जीने का नया अंदाज देता है। ऋषिकेश में ट्रेकिंग, राफ्टिंग का मजा भी मिलेगा।

5- गोकरणा
कर्नाटक के शहर गोकरणा में भगवान शिव का आत्मलिंग स्थापित है, जो इसे पवित्र धार्मिल स्थल बनाता है। यहां पर ओम बीच, कुदले बीच, पैराडाइज बीच, हाफ मून बीच फेमस हैं। अगर आप बीच लवर हैं, तो यहां जरूर जाएं। अक्टूबर से मार्च के बीच आप यहां घूमने जाएं।
6- स्पीति वैली
हिमाचल प्रदेश में घाटी है स्पीति वैली, जहां आपको गर्म नहीं ठंडा रेगिस्तान मिलेगा और यहां चलने पर पैर नहीं जलेंगे। रात में इस रेगिस्तान पर बैठकर चांद को देखना ऐसा लगता है, जैसे आसमान के करीब होना। स्पीति घाटी समुद्री तल से 12000 की फीट की ऊंचाई पर मौजूद है और बेहद सुंदर है। यहां पर बर्फ की चादर बिछी रहती है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन