घूमने के लिए मनमोहक जगह है उत्तरकाशी, देखिए यहां की 5 खूबसूरत प्लेसिस 5 Mesmerizing places to visit in Uttarkashi, Travel news in Hindi - Hindustan
More

घूमने के लिए मनमोहक जगह है उत्तरकाशी, देखिए यहां की 5 खूबसूरत प्लेसिस

उत्तराखंड को देवताओं की भूमि कहा जाता है। यहां स्थित उत्तरकाशी शांत और खूबसूरत जगह की लिस्ट में शामिल है। अगर आप उत्तरकाशी को एक्प्लोर करने की सोच रहे हैं तो जानिए यहां की मन मोह लेने वाली जगहों के बारे में।  

Sun, 22 March 2026 08:56 PMAvantika Jain लाइव हिन्दुस्तान
share
घूमने के लिए मनमोहक जगह है उत्तरकाशी, देखिए यहां की 5 खूबसूरत प्लेसिस

उत्तराखंड अपनी सुंदरता, शांत वादियों और आध्यात्मिक उर्जा के लिए जाना जाता है। इस जगह पर ढरों मंदिर हैं यही वजह है कि उत्तराखंड दुनियाभर में फेमस है। बर्फ से ढकी चोटियां, आवाज करती नदियां और घने देवदार के जंगलों को एक साथ देखने के लिए उत्तराखंड जाएं। पहाड़ों की काशी के नाम से मशहूर उत्तरकाशी भी सुंदरता के मामले में टॉप पर है। यहां की ठहराव वाली जिंदगी शांति पसंद लोगों को आकर्षित करती है। इसके अलावा एडवेंचर के शौकीन लोगों के लिए भी ये बेहतरीन जगह है। उत्तराखंड से उत्तरकाशी की दूरी लगभग 260 किलोमीटर है। दिल्ली से उत्तर काशी 404 किलोमीटर है, ऐसे में इस सफर को पूरी करने में लगभग 11 से 12 घंटे लग सकते हैं। अगर आप उत्तरकाशी जाने का सोच रहे हैं तो जानिए यहां की मन मोह लेने वाली जगहों के बारे में।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:चट्टान को काटकर बनाया गया है महाराष्ट्र का कैलाश मंदिर, जानिए सब कुछ

1) विश्वनाथ मंदिर

भागीरथी नदी के तट पर स्थित ये मंदिल भगवान शिव को समर्पित है। मंदिर में पीतल का त्रिशूल देखने लायक है। मान्यता है कि इस मंदिर की स्थापना स्वयं भगवान परशुराम ने की थी। यहां 56 इंच का शिवलिंग स्थापित किया था, जो दक्षिण दिशा में झुका हुआ है।

2) गंगोत्री धाम

उत्तरकाशी जिले मेंस्थित यह धाम ऊंचे पहाड़ पर है और यहां की ठंडी हवाएं मन को शांति से भर देती हैं। मान्यता है कि राजा भगीरथ की घोर तपस्या से खुश होकर माता गंगा स्वर्ग से पृथ्वी पर उतरी थीं और गंगा के वेग को सहने के लिए भगवान शिव ने उन्हें अपनी जटाओं में धारण किया था। जिस जगह पर गंगा की पहली धारा गिरी, उसे ही गंगोत्री कहा जाता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भारत में हनुमान जी के ऐसे मंदिर जहां लेटी हुई मुद्रा में हैं संकटमोचन

3) डोडीताल

मान्यताओं के मुताबिक डोडीताल को गणेश जी का जन्मस्थान माना जाता है। घने जंगलों के बीच स्थित इस झील तक पहुंचने के लिए आपको एक सुंदर ट्रेक करना होता है। जो उत्तरकाशी से लगभग 15 किमी दूर संगमचट्टी से शुरू होता है।

4) दयारा बुग्याल

दयारा बुग्याल में बुग्याल का मतलब ऊंचे पहाड़ों पर स्थित घास के मैदान होता है। सर्दियों के दिनों में ये जगह पूरी तरह बर्फ से ढक जाती है और गर्मियों में घास मखमली कालीन जैसा दिखता है। यहां से हिमालय की कई फेमस चोटियों का नजारा देख सकते हैं। ये जगह भी ट्रेकिंग के लिए फेमस है।

5) हर्षिल वैली

घने देवदार के पेड़ों से घिरी हर्षिल वैली को उत्तरकाशी का सबसे सुंदर हिस्सा माना जाता है। सेब के बागान, चारों ओर देवदार के ऊंचे पेड़ और भागीरथी नदी का शांत और साफ नीला पानी पत्थरों से टकराकर बहता है जो बहुत सुंदर दिखता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नवरात्रि में ट्रैवल के लिए देखें जगह, मां के जयकारों से गूंजते हैं ये मंदिर

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।