बार-बार ब्रश से घिसने की नहीं होगी जरूरत, बस एक हैक से साफ रहेगी टॉयलेट सीट
हाईजीन मेंटेन करने के लिए और बाथरूम को फ्रेश बनाए रखने के लिए आपको बस यहां बताए एक सिंपल हैक को अपनाने की जरूरत है। यहां देखिए बिना ब्रश घिसे बाथरूम साफ करने का तरीका।

बाथरूम का सबसे गंदा हिस्सा टॉयलेट सीट होता है। इसे साफ करने के लिए क्लीनर और ब्रश का इस्तेमाल करना ही पड़ता है। लेकिन लोग रोजामा इसे साफ नहीं करते हैं, बल्कि हफ्ते में सिर्फ एक बार डीप क्लीनिंग करते हैं। ऐसे में बाकी दिन क्या टॉयलेट सीट को गंदा छोड़ दें? नहीं। टॉयलेट सीट को हमेशा साफ रखने के लिए आप एक सिंपल हैक्स को अपना सकते हैं। ये हैक बहुत ही आसान है और इस वायरल ट्रिक से आप गंदे टॉयलेट को हमेशा साफ रख सकते हैं। टॉयलेट सीट की सफाई केवल दिखने में अच्छा लगने के लिए ही नहीं की जाती, बल्कि हेल्थ और हाईजीन के लिहाज से भी ये बहुत जरूरी है। क्योंकि एक साफ बाथरूम न केवल आपके घर आने वाले मेहमानों पर अच्छा प्रभाव डालता है, बल्कि यह आपके खुद के मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी बेहतर है। यहां जानिए टॉयलेट सीट साफ रखने का सिंपल हैक।
टॉयलेट सीट साफ रखने का सिंपल हैक
टॉयलेट सीट साफ रखने वाले हैक को अपनाने के लिए आपको एक साबुन, थोड़ा टूथपेस्ट और फॉइल पेपर की जरूरत होगी। इसके लिए साबुन को कद्दूकस करें और फिर इसमें थोड़ा टूथपेस्ट मिलाकर एक गाढ़ा पेस्ट तैयार करें। गाढ़ा मिक्स तैयार होने के बाद फॉइल के छोटे-छोटे टुकड़े लें, फिर साबुन और टूथपेस्ट के गोले को फॉइल में रोल कर दें। अब एक टूथ पिक की मदद से इस फॉइल वाली बॉल में छेद कर दें। मिक्स से जितनी बॉल तैयार हों उन सभी में ऐसे ही छेद कर लें। फिर एक या दो बॉल फ्लश टैंक में डालें। बाकी बची बॉल को आप सिंक या बेसिन की नाली में डाल सकती हैं। बदबू से छुटकारा पाने के लिए ये परफेक्ट रहेंगी।
टॉयलेट सीट साफ करने का बेसिक तरीका
- टॉयलेट सीट साफ करने के लिए सबसे पहले दस्ताने पहनें और टॉयलेट के पास रखी चीजों को हटा दें।
-फिर टॉयलेट सीट को ऊपर उठाएं और सीट के ऊपर अच्छी तरह से कीटाणुनाशक स्प्रे करें। इसे 5-10 मिनट के लिए छोड़ दें।
-एक ब्रश की मदद से सभी तरफ से सीट की सफाई करें।
-अब एक साफ माइक्रोफाइबर कपड़े या पेपर टॉवल से ऊपर से शुरू करते हुए सीट को पोंछें।
-टॉयलेट के ढक्कन और फ्लश हैंडल को भी अच्छी तरह पोंछें, क्योंकि इन्हें सबसे ज्यादा छुआ जाता है।
टिप
1) हफ्ते में कम से कम दो बार सीट की सफाई करें ताकि गहरे दाग न बनें।
2) फ्लश करते समय ढक्कन बंद करने से कीटाणु हवा में नहीं फैलते और सीट साफ रहती है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन