चाय छलनी साफ करने के लिए शेफ ने अपनाया वायरल तरीका, देखिए क्या मिला रिजल्ट Chef Kunal Kapoor Tried Viral Hack to Clean Steel Tea Strainer know Result or steel ki chai channi saaf karne ka tarika, खाना - Hindustan
More

चाय छलनी साफ करने के लिए शेफ ने अपनाया वायरल तरीका, देखिए क्या मिला रिजल्ट

चाय छानने के लिए छलनी का  इस्तेमाल रोजाना किया जाता है, इसलिए ये जल्दी गंदी भी हो जाती है। घर पर इस  छलनी को साफ करने के लिए  शेफ कुणाल कपूर ने इंटरनेट पर वायरल हो रहे नुस्खे को अपनाया है। देखिए, क्या रिजल्ट आया।

Thu, 16 April 2026 09:30 AMAvantika Jain लाइव हिन्दुस्तान
share
चाय छलनी साफ करने के लिए शेफ ने अपनाया वायरल तरीका, देखिए क्या मिला रिजल्ट

चाय की पत्तियों में टैनिन नामक एक प्राकृतिक यौगिक होता है, जो चाय को गहरा रंग और कड़क स्वाद देने का काम करता है। जब आप बार-बार चाय छानते हैं, तो यह टैनिन छलनी की जाली पर एक पतली परत में जमा हो जाता है, जो धीरे-धीरे सख्त और गहरे भूरे या काले रंग की हो जाती है। ये चायपत्ती के छोटे-छोटे कण होते हैं तो छलनी में चिपक जाते हैं और फिर ये रोजाना की सफाई से साफ नहीं होते हैं और ये दाग समय के साथ सख्त हो जाते हैं। सोशल मीडिया पर छलनी साफ करने का एक तरीका वायरल हो रहा है। जिसे शेफ कुणाल कपूर ने अपनाया और इस नुस्खे से छलनी साफ करने की कोशिश की। देखिए उन्हें क्या रिजल्ट मिला।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:किचन साफ करेगा घर में बना क्लीनर, जानिए सफाई के लिए क्या चाहिए

शेफ कुणाल ने अपनाया छलनी साफ करने का वायरल तरीका

इस नुस्खे को अपनाने के लिए एक बड़े बर्तन में पानी भरे और फिर इसे गर्म करने के लिए आंच पर रखें। अब इसमें बेकिंग सोडा, लिक्विड सोप डालें। फिर इस पानी में स्टील की छन्नियों को पानी में भिगो दें। छलनी को पानी में 3 से 5 मिनट के लिए भिगोकर रखें। शेफ कुणाल ने भी इसी तरह से छन्नियों को भिगोया और बाहर निकालने पर पाया की दाग बहुत हल्के हो चुके थें। उन्होंने बचे हुए दाग को साफ करने के लिए दो ट्रिक को अपनाया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पर्दे से लेकर गद्दे तक, जानिए घर की इन 14 चीजों को कितनी बार साफ करना चाहिए?

ब्रश से किया साफ

कुणाल कपूर ने छलनी पर बचे हुए दाग को साफ करने के लिए एक टूथब्रश का इस्तेमाल किया। इसके लिए बेकिंग सोडा के पानी में भिगोकर छलनी को बाहर निकाल लें और फिर टूथब्रश को बचे हुए दाग पर रगड़ें।

ये एक ट्रिक करेगी कमाल

शेफ कुणाल ने दो तरीकों को अपनाने के बाद छलनी को साफ करने के लिए एक ट्रिक को अपनाया जिसमें उन्होंने छलनी को आंच पर जलाया। इस आखिरी ट्रिक को अपनाते ही आप पाएंगे की छलनी पूरी तरह से साफ हो जाएगी।

कमेंट में लोगों ने बताया एक्सपीरियंस

एक यूजर ने कमेंट करके बताया की उन्होंने इस तरकीब को अपनााय है और ये हमेशा कारगर साबित हुई है, हालांकि वह बताते हैं छलनी को गर्म पानी, बेकिंग सोडा और डिशवॉशर लिक्विड में 3-5 मिनट नहीं, बल्कि 30-40 मिनट तक भिगोना चाहिए। वहीं दूसरे यूजर ने बताया की जब आप उबलते पानी में सिर्फ सोडा मिलाते हैं तब भी ये उतनी ही असरदार साबित होगा। इसके अलावा एक यूजर ने बताया कि छलनी में सोडा पाउडर और कोई भी सोप लगाकर कुछ समय के लिए छोड़ने के बाद ब्रश से रगड़ने पर भी ये एक दम साफ हो जाती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिना धोए गंदे कारपेट की घर पर ही करें सफाई, कालीन चमकाने के लिए देखिए 3 हैक्स

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।