नई बहू को ससुराल में क्यों नहीं मनानी चाहिए पहली होली? सास-बहू से जुड़ी है वजह, यहां जानिए
नई बहू को शादी के बाद पहली होली मनाने के लिए मायके भेजा जाता है। इसके पीछे कई मान्यताएं भी हैं और सास-बहू के रिश्ते से जुड़ी कुछ बातें भी। चलिए आपको इसकी असली वजह बताते हैं।

होली का त्योहार रंगों और हर्ष-उल्लास से भरा होता है। हर कोई इस त्योहार का बेसब्री से इंतजार करता है और होली के दिन सभी लोग रंगों में डूब जाते हैं। लेकिन शादी के बाद नई बहू को मायके जाकर होली मनाने के लिए कहा जाता है, उसे ससुराल में होली मनाने की अनुमति नहीं होती। क्या आपने कभी सोचा है ऐसा क्यों होता है। नई बहू ससुराल में होली क्यों नहीं मनाती है। इसके पीछे पुरानी कहानी भी है और कुछ वजहें भी मानी जाती है, जिसे लोग पुरानी परंपरा के तौर पर मानते चले आ रहे हैं। चलिए इसके बारे में बताते हैं।
क्या है पुरानी कहानी
पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, होलिका प्रह्लाद को जलाने के लिए दिव्य वस्त्र ओढ़कर आग में बैठ गई थी लेकिन जैसे ही आग लगी तो प्रह्ललाद ने हरि नाम का जप शुरू किया। ऐसे में वह वस्त्र होलिका से हटकर प्रह्लाद पर आ गया और होलिका उसी में जलकर राख हो गई। होलिका के जलने के एक बाद उसकी शादी थी और अगले दिन उसका दूल्हा इलोजी और सास घर बारात लेकर आए। बारात लेकर आई सास ने सामने बहू की जलती हुई चिता देखी और बेटे का संसार उजड़ने का सदमा वह बर्दाश्त न कर सकी। सास ने वही अपने प्राण त्याग दिए और तभी से कहा जाता है कि नई बहू को सास के साथ ससुराल की पहली होली जलती हुई नहीं देखनी चाहिए।
सास-बहू का कलेश
ऐसा कहा जाता है कि पहली होली मायके में ही बहू को मनानी चाहिए। सास के साथ अगर बहू पहली होली देखती है, तो उनके रिश्ते में खटास आती है। फिर शुरुआत से ही रिश्ते में मनमुटाव आ जाता है और बिना बात के झगड़े होने लगते हैं।

अन्य बातें
इसके अलावा बहू की पहली होली को सम्मान-आदर से भी जोड़ा गया है। कहा जाता है कि बहू पहली होली पर अगर पति के साथ घुल-मिलकर रंग खेलती हैं, तो ये घर के अन्य बड़े-बुजुर्ग को शर्मसार कर देता है। ऐसे में बहू को होली के लिए मायके भेजा जाता है और साथ ही दामाद को भी ससुराल में होली मनाने के लिए कहा जाता है। कुछ जगहों पर ये भी कहा जाता है कि शादी के बाद अगर पहला बड़ा त्योहार होली पड़ रहा है, तो बहू को अपने घर की याद खूब आती है। ऐसे में उसे मायके भेजा जाता है और इसे ही परंपरा का नाम दे दिया गया है। यहां तक कि प्रेग्नेंट महिलाएं भी पहली होली मायके में ही सेलिब्रेट करती हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन