Holi Songs : 'रंग बरसे' से 'बलम पिचकारी' तक, ये हैं होली के टॉप 10 बॉलीवुड गाने जो थिरकने पर कर देंगे मजबूर
Top 10 Holi Party Songs : अगर आप भी इस होली रंगों की मस्ती के साथ दोस्तों परिजनों के साथ जमकर झूमना चाहते हैं तो अभी से बनाकर तैयार कर लें होली के फेमस बॉलीवुड गानों की प्ले लिस्ट।

Best Bollywood Holi Songs : होली की मस्ती और हवा में उड़ते गुलाल की खुशबू और रंग तब तक फीके बने रहते हैं जब तक उसमें बॉलीवुड के कुछ सदाबहार गानों का शोर न गूंजे। सफेद कुर्ते पर पड़ती रंगीन बौछारें और ढोल की थाप के बीच जब अमिताभ बच्चन की भारी आवाज में 'रंग बरसे' बजता है या रणबीर-दीपिका का 'बलम पिचकारी' का जोश चढ़ता है, तो होली का असली रंग निखर कर आता है। होली पर हर पैर को थिरकने पर मजबूर करने वाले ये सिर्फ कुछ गाने नहीं हैं, बल्कि हर हिंदुस्तानी की यादों का वो हिस्सा हैं जो हमें एक बार फिर दुनियादारी की टेंशन भुलाकर बच्चा बनकर रंगों में सराबोर होने का मौका देते हैं। तो अगर आप भी इस होली रंगों की मस्ती के साथ दोस्तों परिजनों के साथ जमकर झूमना चाहते हैं तो अभी से बनाकर तैयार कर लें होली के फेमस बॉलीवुड गानों की टॉप 10 प्ले लिस्ट।
होली के टॉप 10 बॉलीवुड गाने (Best Bollywood Holi Songs)
1. रंग बरसे भीगे चुनर वाली (सिलसिला - 1981)
यह गाना नहीं, बल्कि होली का दूसरा नाम है। अमिताभ बच्चन की आवाज और उनके पिता हरिवंश राय बच्चन के लिखे बोलों ने इसे 'होली एंथम' बना दिया है। इसके बिना होली का त्योहार पूरा नहीं हो सकता।
2. बलम पिचकारी (ये जवानी है दीवानी - 2013)
होली पर बजने वाला यह गाना आज की पीढ़ी का सबसे पसंदीदा होली ट्रैक है। इस गाने में नजर आने वाली रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण की एनर्जी और गाने की बीट्स किसी को भी थिरकने पर मजबूर कर सकती है।
3. होली के दिन दिल खिल जाते हैं (शोले - 1975)
गब्बर के 'कब है होली?' वाले डायलॉग के साथ शुरू होने वाला यह गाना दोस्ती और दुश्मनी भूलकर गले मिलने का संदेश देता है। इस गाने में एक अलग ही देसी मिठास सुनने को मिलता है।
4. अंग से अंग लगाना (डर - 1993)
शाहरुख खान और जूही चावला पर फिल्माया गया यह गाना परिवार और मस्ती के माहौल के लिए एकदम परफेक्ट है। इसकी लय बहुत ही उत्साहजनक है।
5. बद्री की दुल्हनिया - टाइटल ट्रैक (बद्रीनाथ की दुल्हनिया - 2017)
इस गाने में आपको मॉर्डन ढोल और देसी तड़के का बेहतरीन मेल देखने को मिलेगा। वरुण धवन और आलिया भट्ट का यह गाना पार्टी मोड में आने के लिए सबसे बेहतरीन है।
6. डू मी ए फेवर लेट्स प्ले होली (वक्त - 2005)
अनु मलिक की आवाज और अक्षय कुमार की मस्ती भरा यह गाना युवाओं के बीच आज भी बहुत पॉपुलर है। इसे युवा खासतौर पर होली खेलने के लिए बजाते हैं।
7. होली खेले रघुवीरा (बागबान - 2003)
अवध की पारंपरिक होली का एहसास दिलाने वाला यह गाना अमिताभ बच्चन और हेमा मालिनी की शानदार केमिस्ट्री की वजह से हर घर में बजाया जाता है।
8. आज ना छोड़ेंगे (कटी पतंग)
यह गाना सिर्फ एक गाना नहीं, बल्कि राजेश खन्ना का सिग्नेचर स्टाइल है। जब ढोल की थाप पर किशोर कुमार की आवाज गूंजती है, तो बुजुर्गों से लेकर युवा तक, सब झूम उठते हैं। अगर आपको अपनी होली पार्टी में पुरानी यादों के साथ क्लासिक बॉलीवुड का तड़का लगाना है, तो यह नंबर वन चॉइस है। इसमें वो शरारत है जो होली की असली पहचान है।
9. खइके पान बनारस वाला (डॉन)
होली और भांग का रिश्ता पुराना है, और जैसे ही 'ठुमका' लगाने की बारी आती है, अमिताभ बच्चन का यह अंदाज सबको याद आ जाता है। बनारसी मस्ती और वो देसी बीट्स इसे 'क्राउड पुलर' बनाती हैं। पार्टी के उस मोड़ पर जब लोग मस्ती के चरम पर हों और देसी स्टेप्स करने का मन हो, तब यह गाना 'शो-स्टॉपर' साबित होता है।
10. गो पागल (जॉली एलएलबी 2)
इस गाने की फास्ट बीट्स के साथ अक्षय कुमार और हुमा कुरैशी का डांस इसे 'डांस-ऑफ' के लिए परफेक्ट बनाता है। जब गुलाल हवा में उड़ रहे हों और सबका बस नाचने का मन हो, तब यह गाना माहौल को एकदम 'पागलपन' वाली ऊंचाई पर ले जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन