बॉयफ्रेंड को परिवार से कब मिलवाने ले जाना चाहिए? जानिए सही जवाब, रिश्ते को मिल जाएगी मंजूरी
रिलेशनशिप में आने के बाद हम खुद कई चीजें सोच लेते हैं लेकिन रिश्ते को मंजूरी तभी मिलती है, जब पेरेंट्स राजी होते हैं। चलिए आज हम आपको बताते हैं बॉयफ्रेंड को घरवालों से कब मिलवाना चाहिए।

किसी भी रिश्ते को मंजूरी तभी मिलती है, जब दोनों के पेरेंट्स हां कर दें। अक्सर रिश्तों में ऐसा होता है कि बॉयफ्रेंड-गर्लफ्रेंड आपसे में शादी तक की प्लानिंग कर चुके होते हैं लेकिन पेरेंट्स से मिलवाने की हिम्मत नहीं होती। जब हिम्मत होती है, तो समय सही नहीं होता। आधा समय यही सोचने में लग जाता है कि आखिर परिवार वालों से बॉयफ्रेंड को कब मिलवाएं, जिससे फौरन रिश्ते को मंजूरी मिल जाए। अगर आप भी यही बात अक्सर सोचती रहती हैं, तो हम इसका सही जवाब देने जा रहे हैं।
रिश्ते को करें मजबूत
किसी भी रिलेशनशिप में आने के बाद आप सामने वाले को सही से समझने की कोशिश करें। पहले आप बॉयफ्रेंड के बारे में अच्छे से चीजों को समझ लें और उसे खुद को समझने का मौका दें। जब आप एक दूसरे को बेहतर तरीके से समझ लेंगे तब भविष्य के लिए फैसले लेने के लिए आसानी होगी।
इमोशंस को समझें
एक दूसरे को इमोशंस को अच्छे से समझें और उन्हें अहमियत देना शुरू करें। भावनात्मक रूप से किसी से भी जुड़ना जरूरी है। अगर आप एक दूसरे से इमोशनली कनेक्टेड होते हैं, तो रिश्ता टूटने के चांस कम होते हैं। लेकिन अगर आपका पार्टनर मेंटली रिश्ते या शादी के लिए तैयार नहीं तो उसे माता-पिता से मिलवाने का ख्याल बिल्कुल न सोचें। ऐसे में ये रिश्ता जबरदस्ती जैसा हो सकता है।
प्रेशर न बनाएं
रिलेशनशिप में जल्दबाजी करते हुए शादी का फैसला न लें। पहले आप 6 महीने या 1 साल तक रिश्ते को समय दें और फिर शादी की बात पर डिस्कशन करें। अगर पार्टनर रेडी नहीं है, तो प्रेशर न बनाएं। रिश्ता खुशी से जोड़ना बेहतर है न कि प्रेशर में। ऐसे आप रिश्ते को लंबा नहीं खींच सकते हैं, एक समय के बाद वह टूट सकता है।
उतार-चढ़ाव
अगर आपके रिश्ते में चीजें ठीक नहीं चल रही है और ब्रेकअप जैसी नौबत लग रही है, तो घरवालों से मिलवाने की गलती न करें। पहले रिश्ते में हर तरह के उतार-चढ़ाव देख लें और फिर समझें कि आपका रिश्ता मजबूत है या नहीं। मान लीजिए आपका ब्रेकअप हुआ और आप पहले ही पेरेंट्स से मिलवा चुके हैं, तो इससे घर में आपकी इमेज खराब होगी।
घर का माहौल
अगर आप ने बॉयफ्रेंड को घरवालों से मिलवाने का प्लान कर लिया है, तो अपने घर का माहौल चेक करें। सभी का मूड अच्छा हो और घर में कोई दिक्कत न चल रही हो। अगर आप मम्मी या पापा से क्लोज हैं, तो उन्हें बॉयफ्रेंड के बारे में थोड़ी बातें बताएं। इससे बॉयफ्रेंड भी कंफर्टेबल होगा और पेरेंट्स भी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन