रिश्तों में बजट की बात क्यों है जरूरी? वायरल Affordating ट्रेंड समझें What is Affordating Dating Trend Know its Benefits and Side Effects, रिलेशनशिप टिप्स - Hindustan
More

रिश्तों में बजट की बात क्यों है जरूरी? वायरल Affordating ट्रेंड समझें

महंगे डेट्स और सोशल मीडिया शो ऑफ से हटकर अब लोग रिश्तों में सादगी और संतुलन को प्राथमिकता दे रहे हैं। इसी सोच के साथ डेटिंग की दुनिया में एक नया ट्रेंड तेजी से चर्चा में है- Affordating, जानें इसके बारे में।

Wed, 18 Feb 2026 04:02 PMShubhangi Gupta लाइव हिन्दुस्तान
share
रिश्तों में बजट की बात क्यों है जरूरी? वायरल Affordating ट्रेंड समझें

आज की डेटिंग सिर्फ रोमांस तक सीमित नहीं रही बल्कि यह जिम्मेदारी, ईमानदारी और आपसी समझ का भी नाम बन चुकी है। महंगाई, करियर प्रेशर और फाइनेंशियल स्ट्रेस के दौर में एक नया डेटिंग ट्रेंड तेजी से लोकप्रिय हो रहा है जिसे Affordating कहा जा रहा है। यह ट्रेंड कपल्स को दिखावे से बाहर निकालकर रिश्तों में सच्चाई और संतुलन लाने पर जोर देता है।

Affordating डेटिंग ट्रेंड क्या है?

Affordating का मतलब है- डेटिंग में अपनी आर्थिक क्षमता (Affordability) को प्राथमिकता देना। इसमें दोनों पार्टनर खुलकर इस बात पर बात करते हैं कि वे डेट्स, गिफ्ट्स, ट्रैवल या आउटिंग पर कितना खर्च कर सकते हैं। यानी महंगे रेस्टोरेंट, फालतू गिफ्ट्स या सोशल मीडिया शोऑफ की जगह ऐसा प्लान जो दोनों के बजट में फिट हो। इस ट्रेंड में 'इंप्रेस करने के लिए खर्च' नहीं, बल्कि 'साथ समय बिताने की वैल्यू' ज्यादा मायने रखती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रिश्तों की एक्सपायरी डेट या नई शुरुआत? युवाओं को क्यों पसंद आ रहा है सनसेट क्लॉज

Affordating के फायदे

  • फाइनेंशियल स्ट्रेस कम होता है: जब बजट को लेकर पहले से बात हो जाती है, तो किसी पर अनावश्यक खर्च का दबाव नहीं बनता। इससे रिश्ता हल्का और तनाव-मुक्त रहता है।
  • ईमानदारी और ट्रस्ट बढ़ता है: पैसों पर खुली बातचीत रिश्ते में पारदर्शिता लाती है। इससे पार्टनर एक-दूसरे को बेहतर समझ पाते हैं।
  • बराबरी का एहसास: Affordating में खर्च सिर्फ एक व्यक्ति पर नहीं होता। दोनों अपनी-अपनी क्षमता के हिसाब से योगदान देते हैं, जिससे रिश्ते में समानता आती है।
  • दिखावे की बजाय कनेक्शन पर फोकस: महंगे डेट्स की जगह वॉक, कॉफी, घर का खाना या सस्ती ट्रिप्स रिश्ते को ज्यादा गहरा बनाती हैं।
  • भविष्य के लिए मजबूत नींव: अगर डेटिंग के दौरान फाइनेंशियल समझ बन जाती है, तो आगे चलकर शादी या लॉन्ग-टर्म रिलेशनशिप में पैसे को लेकर टकराव कम होता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मखमली बिस्तर छोड़ घर की चौखट पर ही क्यों सोते हैं कुत्ते? जानें ये 4 दिलचस्प वजह

Affordating के साइड इफेक्ट्स

  • रोमांस कम महसूस हो सकता है: कुछ लोगों को लग सकता है कि बजट की बात करने से रोमांटिक सरप्राइज और एक्साइटमेंट कम हो जाता है।
  • गलतफहमी का खतरा: अगर बातचीत सही तरीके से ना हो, तो एक पार्टनर इसे कंजूसी या इंटरेस्ट की कमी समझ सकता है।
  • सोशल प्रेशर: सोशल मीडिया पर ग्लैमरस डेट्स देखकर Affordating अपनाने वाले कपल्स खुद को पीछे महसूस कर सकते हैं।
  • इमोशनल टोन पर असर: हर बार खर्च की बात करना रिश्ते को बहुत 'प्रैक्टिकल' बना सकता है, जिससे भावनात्मक पक्ष कमजोर पड़ सकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:खुशियों का कंट्रोल दूसरों को ना दें, जानें कैसे दूसरों के भड़काने पर रहें शांत

क्या Affordating हर किसी के लिए सही है?

Affordating उन कपल्स के लिए सबसे बेहतर है जो लॉन्ग-टर्म सोच रखते हैं और रिश्ते में सच्चाई चाहते हैं। हालांकि, इसमें बैलेंस जरूरी है- बजट के साथ-साथ छोटे रोमांटिक जेस्चर भी रिश्ते को जिंदा रखते हैं।

वायरल ट्रेंड: Affordating डेटिंग ट्रेंड यह सिखाता है कि प्यार खर्च से नहीं, समझ से मजबूत होता है। जब दोनों पार्टनर अपनी आर्थिक सच्चाई स्वीकार करते हैं, तो रिश्ता ज्यादा स्थिर और टिकाऊ बनता है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।