मखमली बिस्तर छोड़ घर की चौखट पर ही क्यों सोते हैं कुत्ते? आदत नहीं ये हैं 4 दिलचस्प वजहें! omg know 4 interesting reasons why dogs prefer sleeping near doors instead of their beds, रिलेशनशिप टिप्स - Hindustan
More

मखमली बिस्तर छोड़ घर की चौखट पर ही क्यों सोते हैं कुत्ते? आदत नहीं ये हैं 4 दिलचस्प वजहें!

Reasons Why Dogs Prefer Sleeping Near Doors : असल में दरवाजे के पास उसका इस तरह पसरकर सोना उसकी वफादारी और सदियों पुराने जंगली डीएनए (DNA) का एक खूबसूरत प्रमाण है। विशेषज्ञों की मानें, तो एक कुत्ता जब दरवाजे पर सोता है, तो वह केवल आराम नहीं कर रहा होता।

Mon, 16 Feb 2026 11:54 PMManju Mamgain लाइव हिन्दुस्तान
share
मखमली बिस्तर छोड़ घर की चौखट पर ही क्यों सोते हैं कुत्ते? आदत नहीं ये हैं 4 दिलचस्प वजहें!

'लग्जरी बेड होने के बावजूद आखिर क्यों आपका डॉगी घर के दरवाजे की चौखट पर ही जाकर सोता है'? अगर आप एक पेट लवर हैं तो यह सवाल आपका ध्यान जरूर खींच सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि घर पर जब कभी कोई पेट आता है तो परिवार के लोग उसके लिए सबसे पहले खाने-पीने और सोने-बैठने की जगह का इंतजाम करते हैं। बावजूद इसके खासतौर पर कुत्ते सोने या फिर बैठने के लिए अपने लग्जरी बेड को छोड़कर घर का मुख्य दरवाजा ही क्यों पसंद करते हैं। क्या यह सिर्फ उनकी एक आदत है या इसके पीछे कोई बड़ी वजह छिपी हुई है? अगर आप भी इस सवाल का जवाब जानना चाहते हैं तो यह लेख आपकी हर तरह की जिज्ञासा को शांत करने वाला है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:खुशियों का कंट्रोल दूसरों को ना दें, जानें कैसे दूसरों के भड़काने पर रहें शांत

अक्सर हम अपने डॉगी के लिए सबसे आरामदायक मखमली बिस्तर और घर का आलीशान कोना चुनते हैं, लेकिन वह अपनी गहरी नींद के लिए अक्सर घर की चौखट या मुख्य दरवाजे को ही चुनता है। यह बात अकसर लोगों को हैरान कर देती है, लेकिन आपको बता दें, इसके पीछे कुत्तों की हजारों साल पुरानी विरासत और उनके कुदरती 'सर्वाइवल इंस्टिंक्ट्स' (जीने की प्रवृत्ति) छिपी हुई हैं। पहली नजर में यह कोई अजीब आदत लग सकती है, लेकिन असल में दरवाजे के पास उसका इस तरह पसरकर सोना उसकी वफादारी और सदियों पुराने जंगली डीएनए (DNA) का एक खूबसूरत प्रमाण है। विशेषज्ञों की मानें, तो एक कुत्ता जब दरवाजे पर सोता है, तो वह केवल आराम नहीं कर रहा होता, बल्कि वह अपनी मर्जी से घर का 'बॉडीगार्ड' बनकर अपनी ड्यूटी निभा रहा होता है। यह व्यवहार दिखाता है कि उसके लिए अपनी सुख-सुविधा से कहीं बढ़कर परिवार की सुरक्षा और किसी आहट को सबसे पहले सुनना अधिक महत्व रखता है। व्यवहार विशेषज्ञों की मानें तो कुत्तों का दरवाजों के पास सोना महज एक इत्तेफाक नहीं है। इसके पीछे 4 बड़े कारण छिपे हुए हो सकते हैं।

मखमली बिस्तर छोड़कर घर की चौखट पर इन 4 वजहों से सोते हैं कुत्ते

1. घर का गार्ड

कुत्ते स्वभाव से बहुत चौकस होते हैं। मुख्य दरवाजे के पास सोना उन्हें सिक्योरिटी गार्ड जैसा महसूस करवाता है। वे चाहते हैं कि कोई भी घर में घुसे, तो उन्हें सबसे पहले इसके बारे में पता चले। उनके लिए दरवाजा पूरे घर का 'एंट्री पॉइंट' है, और वहां सोना उनके प्रोटेक्शन मोड का हिस्सा होता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ऊनी कपड़ों को स्टोर करने के 5 जादुई टिप्स, ना लगेंगे कीड़े ना आएगी बदबू

2. आपका इंतजार

दरवाजे के पास सोने का दूसरा सबसे बड़ा कारण हैं, उनका आपसे इमोशनल लगाव का होना। जब आप बाहर होते हैं, तो वे दरवाजे के पास इसलिए लेटते हैं ताकि आपकी पहली आहट (जैसे चाबी की आवाज या जूतों की चाप) सुनते ही वे आपका स्वागत करने को तैयार रहें।

3. तापमान का खेल

अक्सर घर में दरवाजों के नीचे से या खिड़कियों के पास से थोड़ी ठंडी हवा आती रहती है। इसके अलावा, दरवाजों के आसपास की फर्श (टाइल या पत्थर) बाकी कमरों की तुलना में थोड़ी ठंडी हो सकती है। अगर आपके डॉगी को गर्मी लग रही है, तो वह अपने आलीशान बेड को छोड़कर फर्श की ठंडक में लेटना पसंद करेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:होली का नया क्रंच राइस फ्लोर चिली क्रैकर्स, नोट करें तलने का सही तरीका

4. परिवार के प्रति वफादारी

कुत्ते अपने मालिक के प्रति बेहद वफादार होते हैं। दरवाजे के पास सोने से उन्हें पूरे घर पर नजर रखने का मौका मिलता है। ऐसा करके वे यह सुनिश्चित करते हैं कि परिवार में सभी सदस्य सुरक्षित हैं या नहीं।

अगली बार जब आप अपने डॉगी को दरवाजे के पास सोता देखें, तो इसे उसकी वफादारी और सुरक्षा की भावना के रूप में देखें। वह आपको सिर्फ प्यार ही नहीं करता, बल्कि वह खुद को घर का चौकीदार भी मानता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हर तेल हर किसी के लिए नहीं! अपने 'हेयर टाइप' के हिसाब से चुनें सही तेल

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।