जीजा के लिए चुन लें मजेदार नाम, भारत के अलग-अलग राज्यों में ऐसे बुलाते हैं जीजाजी को trendy and funny nicknames for jijaji know here What is Jijaji Called In These different States Of India, रिलेशनशिप टिप्स - Hindustan
More

जीजा के लिए चुन लें मजेदार नाम, भारत के अलग-अलग राज्यों में ऐसे बुलाते हैं जीजाजी को

भारत में जीजा-साली-साले का रिश्ता काफी प्यार और सम्मान भरा माना जाता है, जिसमें नोंक-झोंक, हंसी-मजाक खूब होता है। जीजा के लिए साली-साले निकनेम खोजते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं भारत के अलग-अलग जगहों पर जीजा के कई नाम फेमस हैं।

Thu, 26 March 2026 05:29 PMDeepali Srivastava लाइव हिन्दुस्तान
share
जीजा के लिए चुन लें मजेदार नाम, भारत के अलग-अलग राज्यों में ऐसे बुलाते हैं जीजाजी को

भारतीय परिवारों में जीजा-साली का रिश्ता हमेशा से मस्ती, नोकझोंक और हंसी-ठिठोली से भरा रहा है। शादी के बाद जहां एक तरफ जीजा घर के दामाद बनकर सम्मान पाते हैं, वहीं साली के लिए वह मजाक करने और छेड़ने का सबसे आसान टारगेट भी बन जाते हैं। भारत का राज्य कोई भी हो लेकिन सभी जगहों पर जीजा को पूरी इज्जत, आदर-सम्मान देना जरूरी समझा जाता है। आजकल जीजा-साली या साले का रिश्ता दोस्ती वाला ज्यादा होता है, ऐसे में साली-साले अक्सर जीजाजी का निकनेम पहले से ही सोच लेते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं भारत के अलग-अलग राज्यों में जीजाओं को अलग नामों से जाना जाता है। इन नामों को सुनकर आप दंग रह जाएंगे। इनमें से कोई एक नाम आप भी अपने जीजा के लिए चुन सकते हैं।

jijaji nicknames

उत्तर प्रदेश में क्या कहते हैं

उत्तर प्रदेश में हर रिश्ते को काफी मान-सम्मान दिया जाता है और खासतौर पर जीजा को सर्वोपरि रखा जाता है। यूपी में जीजा को जिज्जा या फिर जीजा कहा जाता है। जीजा सम्मान में कहते हैं और जिज्जा प्यार से बुलाया जाता है।

राजस्थान में क्या बोलेंगे

अगर आपके होने वाले जीजा राजस्थानी है, तो उन्हें आपको जीजाजी या फिर भणेजी का धणी कहना होगा। जी हां, भणेजी का धणी सुनने-कहने में थोड़ा अजीब जरूर है लेकिन ये वहां के लिए काफी साधारण है। इसे सम्मान में कहते हैं। इसका मतलब होता है भांजी का पिता और ये रिश्ते की गरिमा को दिखाता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Attitude Shayari 2026: 25 नई दमदार शायरियां, तेवर दिखाने के लिए परफेक्ट कलेक्शन

पंजाब में क्या है फेमस

पंजाबी लोग काफी कूल माने जाते हैं और वहां के नाम भी वैसे ही होते हैं। पंजाब में जीजा को जीजू या फिर केवल जीजा कहते हैं। जीजू पंजाबी शब्द ही है, जिसे अब लोग हर जगह कहने लगे हैं। आजकल जीजू काफी ट्रेंडी हो चुका है।

महाराष्ट्र में क्या कहा जाता है

महाराष्ट्र में भी रिश्तों को काफी महत्व दिया जाता है। मराठी भाषा में जीजा को भावजी कहा जाता है। भावजी को परिवार में एक जिम्मेदार और भरोसेमंद रिश्ते के रूप में देखा जाता है। महाराष्ट्र में जीजाओं को खास शादी फंक्शन में काफी मान-सम्मान दिया जाता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Jokes of the Day: पत्नी के इन जवाबों ने उड़ा दिए पति के होश, पढ़ें मजेदार जोक्स

पश्चिम बंगाल का भी जान लो

पश्चिम बंगाल की सभ्यता और संस्कृति काफी मशहूर है। बंगाली परिवारों में जीजा को दामाद बाबू कहते हैं। यहां पर साली-जीजा का रिश्ता काफी मान-सम्मान वाला होता है।

छत्तीसगढ़ का है मजेदार

छत्तीसगढ़ में जीजा का बुलाने का तरीका थोड़ा अलग और मजेदार है। यहां पर जीजा को जीजिया या फिर जीजा देव कहते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कॉमेडियन जाकिर खान की 10 दिल छू लेने वाली शायरियां, आंखें कर देंगी नम

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।