इश्क अधूरा रहने दिया…शेर-ओ-शायरी के शौकीन हैं तो पढ़ें जाकिर खान की 10 दिल छू लेने वाली शायरियां Stand Up Comedian Zakir Khan 10 most Heart Touching Shayari for broken heart and love, रिलेशनशिप टिप्स - Hindustan
More

इश्क अधूरा रहने दिया…शेर-ओ-शायरी के शौकीन हैं तो पढ़ें जाकिर खान की 10 दिल छू लेने वाली शायरियां

कॉमेडियन जाकिर खान सिर्फ स्टैंड-अप कॉमेडी नहीं करते बल्कि वह अपनी बातों के जरिए लोगों को जिंदगी का फलसफा भी समझा देते हैं। उनकी कुछ ऐसी शायरियां भी हैं, जो सीधा दिल को छू लेती हैं। चलिए आपको उनका चुनिंदा शायरियां पढ़ाते हैं।

Sun, 22 March 2026 08:33 AMDeepali Srivastava लाइव हिन्दुस्तान
share
इश्क अधूरा रहने दिया…शेर-ओ-शायरी के शौकीन हैं तो पढ़ें जाकिर खान की 10 दिल छू लेने वाली शायरियां

कई लोगों का इश्क मुकम्मल नहीं होता लेकिन इस बात टीस जिंदगीभर उस व्यक्ति के दिल में रहती है। अधूरी रह गई मोहब्बत का दर्द अक्सर शेर-ओ-शायरी के जरिए निकलता है। कुछ लोग शायरी पढ़ने के शौकीन होते हैं, तो कुछ कहने के। कॉमेडियन और एक्टर जाकिर खान सिर्फ कॉमेडी नहीं करते बल्कि वह जिंदगी और प्यार का फलसफा भी कई बार शायराना अंदाज में कह चुके हैं। जाकिर खान ने कई बार दिल टूटे आशिकों और प्यार से जुड़ी ऐसी शायरियां कही हैं, जो सीधा दिल पर वार करती हैं। अगर आप शेर-ओ-शायरी के शौकीन हैं, जाकिर खान की 10 बेस्ट शायरियों को जरूर पढ़ें। आप इन शायरियों को खास दोस्तों, गर्लफ्रेंड या फिर किसी के साथ शेयर भी कर सकते हैं।

1-

जिंदगी से कुछ ज्यादा नहीं,

बस इतनी से फरमाइश है,

अब तस्वीर से नहीं,

तफ्सील से मलने क ख्वाइश है।

2-

दिलों की बात करता है जमाना,

पर आज भी मोहब्बत चेहरे से ही शुरू होती हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:फेसबुक-व्हाट्सऐप स्टेटस पर दोस्तों के लिए लगाएं दिल को छू लेने वाली शायरियां

3-

इंतकाम सारे पूरे किए, पर इश्क अधूरा रहने दिया।

बता देना सबको की, मैं मतलबी बड़ा था।

हर बड़े मुकाम पर तन्हा ही मैं खड़ा था।

4-

हर एक दस्तूर से बेवफाई मैंने शिद्दत से हैं निभाई

रास्ते भी खुद हैं ढूंढे और मंजिल भी खुद बनाई।

5-

बे वजह बेवफाओं को याद किया है,

गलत लोगों पे बहुत वक़्त बर्बाद किया है।

6-

मैं वक्त और तुम कयामत। देखना जब हम मिलेंगे

तो इस कायनात में सबकुछ रुक जाएगा।

7-

इश्क को मासूम रहने दो किताब के आखिरी पन्ने पर

आप उसे किताबों में डालकर मुश्किल ना कीजिए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बेवफा तुझसे लगाया था दिल...लड़कों के लिए 20+ ब्रेकअप शायरियां, बताएं हाल-ए-दिल

8-

हम दोनों में बस इतना सा फर्क है,

उसके सब लेकिन मेरे नाम से शुरू होते है

और मेरे सारे काश उस पर आ कर रुकते है।

9-

मेरे दो चार ख्वाब हैं,

जिन्हें मैं आसमां से दूर चाहता हूं,

चाहे जिंदगी गुमनाम रहे,

मौत मैं मशहूर चाहता हूं।

10-

कामयाबी हमने तेरे लिए खुद को यूं तैयार कर लिया,

मैंने हर जज्बात बाजार में रख कर इश्तेहार कर लिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Shayari For Wife: पत्नी के दिल को छू जाएंगी ये 50 रोमांटिक शायरी

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।