Attitude Shayari 2026: एटीट्यूड और स्वैग से भरी 25 नई शायरियां, सोशल मीडिया पर शेयर करते ही छा जाएंगे आप
Attitude Shayari 2026: सोशल मीडिया अपनी फीलिंग्स को शेयर करने का अच्छा प्लेटफॉर्म है। गुस्सा, दुख, दर्द को बांटने के लिए लोग अक्सर शायरी का सहारा लेते हैं, ऐसे ही आप अपने गुस्से को जाहिर करने के लिए सोशल मीडिया पर एटीट्यूड वाली शायरी का स्टेटस लगा सकते हैं।

आजकल दुख, गुस्सा, खुशी, हंसी, जीत, हार सबकुछ सोशल मीडिया पर शेयर करने का ट्रेंड है। फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर पर अक्सर लोग अपने मन की बात लिखते हैं और लोगों को अपने मिजाज के बारे में स्टेटस के जरिए बताते हैं। अगर आपकी किसी से लड़ाई हुई है या फिर आप गुस्से में हैं, तो एटीट्यूड वाले स्टेटस के जरिए अपने मन की भड़ास निकाल सकते हैं। हम आपके साथ कुछ एटीट्यूड शायरियों का कलेक्शन शेयर कर रहे हैं, जिसमें से आप शायरी चुनकर सोशल मीडिया स्टेटस पर अपडेट करें।
एटीट्यूड वाली 25 नई शायरियां-
1- खुद को इतना कमजोर मत समझो कि किसी के बर्ताव से टूट जाओ।
2- हम वो हैं जो पत्थर से भी रास्ता निकाल देते हैं,
हमारी सोच और हिम्मत ही हमें सबसे अलग बनाती है।
3- शेर की तरह जीने का शौक है हमें,
डर के साए में जीना हमारी फितरत नहीं।
4- मेरे Attitude से जलने की आदत डाल लो,
क्योंकि ये आदत अब कभी नहीं जाएगी।
5- हम तो अपनी एक अलग पहचान बनाते हैं,
दूसरों के लिए क्यों खुद को बदलें?
6- तेवर तो वक्त आने पर दिखाएंगे,
शहर तुम खरीद लो, हम राज करेंगे।
7- रहते हैं कुछ लोग सिर्फ नाम के लिए,
हम तो खुद के दम पर जीने वालों में से हैं।
8- कभी झुकना नहीं सीखा हमने,
हम वही करते हैं जो हमारा दिल कहता है।
9- हमारे अंदाज ही तो सबसे खास हैं,
वरना जिंदगी में क्या रखा है बिना स्वाभिमान के।
10- अपने दम पर जीना आदत है हमारी,
दूसरों के सहारे से तो हम उठना भी पसंद नहीं करते।
11- हम किसी के लिए अपना वक्त नहीं बदलते,
जो हमें समझता है वो खुद को बदल लेता है।
12- हमें तो बस खुद पर यकीन है,
दुनिया की सोच से हमें फर्क नहीं पड़ता।
13- खौफ तो आवारा कुत्ते भी मचाते हैं,
पर दहशत हमेशा शेर की रहती है !
14- हर बार जब मुसीबत आती है, तो दिल में एक सवाल आता है,
क्योंकि अगली बार जब मुसीबत आएगी, तो क्या हम उससे बच पाएंगे।
15- नवाब हैं हम नवाब,
दुश्मन की शक्ल देखकर,
हम उसकी औकात बता देते हैं !
16- कुछ लोग मिलके कर रहे हैं मेरी बुराई।
तुम बेटे इतने सारे और मैं अकेला मचा रहा हूं तबाही।
17- हमारी खामोशी को कमजोरी मत समझना,
तूफान हमेशा शांत रहने के बाद ही आता है।
18- जो हमें समझ नहीं पाया,
उसका नसीब खराब है,
हम बुरे नहीं हैं
बस थोड़ा अलग अंदाज है।
19- बेवक्त, बेवजह, बेहिसाब मुस्कुरा देता हूं,
आधे दुश्मनो को तो यूं ही हरा देता हूं।
20- दुश्मन से क्या डरना,
हम तो दोस्तों से ही
धोखा खा जाते हैं।
21- हमारी शराफत का फायदा मत उठाओ,
जिस दिन बदमाश बन गए
कहानी खत्म।

22- जो हमें गिराने चले थे,
वो खुद संभल नहीं पाए,
और हम आज भी
अपने दम पर खड़े हैं।
23- बात अगर इज्जत की हो,
तो हम पीछे नहीं हटते,
और जो हमें नजरअंदाज करे
उसे हम पलटकर नहीं देखते।
24- बड़े सपनों को पाने के लिए रॉयल दिल और सकारात्मक नजरिया दोनों जरूरी हैं।
25- रौब हमारा वही समझेगा, जो दिल की शेर जैसी धड़कनें पहचानने की ताकत रखता हो।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन