Shayari In Hindi: नाराज पत्नी को मनाने के लिए 10 दिल छू लेने वाली शायरियां, पलभर में गायब होगा गुस्सा Shayari In Hindi: top 10 heart touching love shayari for your angry wife to make her happy in relationship, रिलेशनशिप टिप्स - Hindustan
More

Shayari In Hindi: नाराज पत्नी को मनाने के लिए 10 दिल छू लेने वाली शायरियां, पलभर में गायब होगा गुस्सा

पति-पत्नी का रिश्ता प्यार और तकरार भरा होता है लेकिन अगर बीवी रूठ जाए तो उसे मनाना मुश्किल हो जाता है। नाराज पत्नी को मनाने के लिए हम आपके लिए दिल को छू लेने वाली कुछ खूबसूरत शायरियां लाए हैं, जिन्हें सुनते ही उनका गुस्सा गायब हो जाएगा।

Wed, 1 April 2026 05:52 AMDeepali Srivastava लाइव हिन्दुस्तान
share
Shayari In Hindi: नाराज पत्नी को मनाने के लिए 10 दिल छू लेने वाली शायरियां, पलभर में गायब होगा गुस्सा

पति-पत्नी का रिश्ता प्यार, विश्वास और हल्की-फुल्की नोंक-झोंक से ही खास बनता है। अगर इस रिश्ते में रूठना-मनाना न हो, तो इसकी मिठास भी अधूरी लगती है। अक्सर छोटी-छोटी बातों पर पत्नी नाराज हो जाती हैं और फिर उन्हें मनाना किसी चुनौती से कम नहीं लगता। हालांकि ये गुस्सा ज्यादा देर का नहीं होता, लेकिन हर पत्नी चाहती है कि उसका पति उसे प्यार और अपनापन दिखाते हुए मनाए।

अगर आपकी पत्नी भी किसी बात पर रूठ गई हैं, तो अब परेशान होने की जरूरत नहीं है। हम आपके लिए लेकर आए हैं एक आसान और असरदार तरीका- शायरी का जादू। जब सीधे शब्द काम न आएं, तो दिल छू लेने वाली शायरियां कमाल कर जाती हैं। ये चुनिंदा शायरियां न सिर्फ आपकी फीलिंग्स को बयां करेंगी, बल्कि पलभर में आपकी वाइफ का गुस्सा भी दूर कर देंगी। तो चलिए, पढ़ते हैं रूठी हुई पत्नी को मनाने के लिए 10 दिल छू लेने वाली शायरियां।

couple

नाराज पत्नी को मनाने के लिए 10 रोमांटिक शायरियां-

1- मेरी प्रिय, तुम जब मुस्कुराती हो, मेरा दिन रौशन हो जाता है, मैं सोचता हूं तुम न होती तो मेरा जीवन भी अधूरा रह जाता।

2- मेरे लिए दुनिया की सबसे बड़ी खुशी तुम्हारा मेरी जिंदगी में आना है। मेरी भाग्यलक्ष्मी हो तुम, तुम्हारा और मेरा साथ हमेशा ऐसे ही बना रहे।

3- मेरी जिंदगी की सबसे खूबसूरत कहानी हो तुम, जिसे हर दिन तुम्हारे साथ बिताना और जीना सुकून देता है।

couple case

4- जब भी मैं तुम्हें देखता हूं, मेरे दिल की धड़कनें तेज हो जाती है, क्योंकि तुम बिन मेरी दुनिया अधूरी है।

5- तुम्हारी बांहों में मुझे सुकून सा मिलता है। तुम्हारे बिना मैं कुछ भी तो नहीं हूं। तुम मेरी जिंदगी की सबसे कीमती मोती हो जिसे मैं बेइंतहा प्यार करता हूं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गुड मॉर्निंग शायरी के साथ अपनों का दिन बनाएं खास, यहां से चुनें बेस्ट लाइन

6- जब से तुमसे मिला हूं मेरी जिंदगी बदल गई है। तुमने मुझे जिंदगी जीने का सही तरीका और सच्चे प्यार का मतलब सिखाया है।

7- तुम्हारी आवाज मेरे कानों में एक सुरीले संगीत की तरह आती है, जिसे सुनकर मेरे दिन की शुरुआत अच्छी हो जाती है।

8- तुम्हारी इन आंखों में मुझे अपनी मंजिल मिलती है, तुम मेरा वो सपना हो जिसे मैं जिंदगी भर देखना और अपने पास रखना चाहता हूं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अप्रैल फूल पर भेजें मौज मस्ती वाली मजाकिया शायरी, हंसी से हो जाएंगे लोटपोट

9- हमारी बातें कभी खत्म न हो और हमारा साथ जन्मों-जन्मों तक बना रहे, तुम्हारा साथ पाकर अब एक पल भी तुमसे दूर नहीं होना चाहता हूं।

10- तुम मेरे लिए कितनी मायने रखती हो, ये मैं शब्दों में बयां नहीं कर सकता, लेकिन आज तुमसे यह बताना चाहता हूं कि मैंने सिर्फ तुमसे प्यार किया और हमेशा करता रहूंगा।

खास सलाह- इन शायरियों को आप पढ़कर सुना भी सकते हैं और रूठी वाइफ को मनाने के लिए इन शायरियों में से एक शायरी खत में लिखकर उनके पास रख दें। जब वह इसे खोलकर पढ़ेंगी, तो उनके चेहरे पर मधुर मुस्कान खिल जाएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Shayari in Hindi: तुम जैसे दोस्तों का सहारा है…बेस्ट फ्रेंड के लिए 20 शायरियां

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।