Shayari in Hindi: तुम जैसे दोस्तों का सहारा है…बेस्ट फ्रेंड के लिए 20 चुनिंदा शायरियां, दोस्ती होगी और मजबूत best 20 heart touching and emotional shayari in hindi for best friend to strong your friendship bond, रिलेशनशिप टिप्स - Hindustan
More

Shayari in Hindi: तुम जैसे दोस्तों का सहारा है…बेस्ट फ्रेंड के लिए 20 चुनिंदा शायरियां, दोस्ती होगी और मजबूत

दोस्ती तमाम रिश्तों से ऊपर होती है। दोस्त जाति, धर्म, अमीर, गरीब नहीं देखते बस देखते हैं प्यार। दोस्तों के साथ जिंदगी का हर लम्हा जादू की तरह होता है। ऐसे ही खास दोस्तों को आप दिल को छू लेने वाली कुछ खूबसूरत शायरियां लिखकर भेज दें। इससे आपकी दोस्ती और गहरी हो जाएगी।

Tue, 31 March 2026 05:28 AMDeepali Srivastava लाइव हिन्दुस्तान
share
Shayari in Hindi: तुम जैसे दोस्तों का सहारा है…बेस्ट फ्रेंड के लिए 20 चुनिंदा शायरियां, दोस्ती होगी और मजबूत

Shayari For Best Friend: शायरी प्यार, मोहब्बत, दर्द, दोस्ती, दुश्मनी हर एहसास को शायरी हर इमोशन-फीलिंग्स को आसान शब्दों में बयां कर देती है। ऐसे ही दोस्ती जिंदगी का वो खूबसूरत रिश्ता है, जो बिना किसी शर्त के निभाया जा सकता है। जब साथ में हंसने, रोने और हर खुशी-दुख को साझा करने वाला एक सच्चा दोस्त मिल जाए, तो जिंदगी हर पल खास बन जाता है। ऐसे दोस्तों की अहमियत को शब्दों में बयां करना आसान नहीं होता, लेकिन शायरियां इस एहसास को दिल के करीब जरूर ले आती हैं। अगर आप दोस्तों से अपने दिल की बात नहीं कह पाते हैं, तो शायरियों के जरिए इमोशन्स शेयर करें। अगर आप अपने खास दोस्त को कुछ अलग और दिल से भेजना चाहते हैं, तो ये शायरियां आपके लिए बिल्कुल परफेक्ट हैं।

बेस्ट फ्रेंड के लिए 20 चुनिंदा शायरियां-

1-

चेहरे पर हंसी, दिल में प्यार, तेरी दोस्ती बनी है हमारी जिंदगी का अहम भाग।

जब दोस्त के साथ आप हर खुशी और गम बांटने लगते हैं तो वह अपनी जिंदगी का हिस्सा बन जाते हैं।

2-

जब से तूने मेरी जिंदगी में रखा है कदम, हर मुश्किल को हमने मिलकर झेला है।

एक अच्छा दोस्त कभी भी आपको बुरे वक्त में अकेला नहीं छोड़ता है।

3-

दावे मोहब्बत के मुझे नहीं आते यारो, एक जान है जब दिल चाहे मांग लेना

दोस्ती गहरी हो तो जान की परवाह भी नहीं होती है।

shayari in hindi for best friend

4-

एक वफादार दोस्त,

हजार रिश्तों से बेहतर है!

5-

अगर आप बेचे अपनी दोस्ती,

तो पहले खरीदार हम ही होंगे।

6-

दोस्ती आम है लेकिन ऐ दोस्त,

दोस्त मिलता है बड़ी मुश्किल से।

7-

हर चीज बदलती हुई अच्छी लगती है,

मगर दोस्त हमेशा पुराने ही अच्छे लगते है।

8-

दोस्ती का हर लम्हा ऐसा होता है,

जो कभी तनहा रहने नहीं देता।

shayari in hindi for best friend
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:प्यार का इजहार रोमांटिक अंदाज में होगा, नोट कर लें ये लव शायरी

15-

हमारी यादें भले ही अधूरी रहेगी,

मगर हमारी दोस्ती हमेशा पूरी रहेगी।

16-

दोस्ती हो तो चन्दन की तरह,

हजार टुकड़े करदो पर सुगन्ध न जाए।

17-

दोस्ती का रिश्ता सबसे प्यारा होता है,

जो दिल से निभाए वही सच्चा यार होता है।

18-

अपनी दोस्ती कभी नहीं बदलेगी,

भले ही साल बदलता रहे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गुड मॉर्निंग शायरी के साथ अपनों का दिन बनाएं खास, यहां से चुनें बेस्ट लाइन

19-

मैं उजाले में अकेले चलने के बजाय

अंधेरे में दोस्त के साथ चलना पसंद करूंगा।

20-

दोस्ती कब किससे हो जाए अंदाजा नहीं होता,

दोस्ती ऐसा घर है जिसमें कोई दरवाजा नहीं होता।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Romantic Shayari: गुलजार की 15 शायरियां, प्यार का इजहार होगा और भी रोमांटिक

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।