20+ April Fools' Day 2026 Shayari: अप्रैल फूल पर दोस्तों को भेजें मौज मस्ती वाली शायरियां, हंसी से हो जाएंगे लोटपोट
April Fools' Day 2026 Funny Shayari: साल भर भले ही दोस्तों से बात हो या न हो लेकिन अप्रैल फूल के दिन हर किसा को अपने दोस्त ही याद आते हैं। इस मजेदार दिन पर दोस्तों को भेजने के लिए यहां देखिए 20 से भी ज्यादा मौज मस्ती वाली शायरियां।

अप्रैल फूल अप्रैल महीने की पहली तारीख को मनाया जाने वाला ये एक बेहतरीन त्योहार है। इस अक्सर लोग अपने दोस्तों और परिवार के सदस्यों के साथ हल्के मजाकियां प्रैंक करते हैं। इस दिन की बधाई भी लोग वॉट्सऐप के जरीए देते हैं। अपने दोस्तों को मौज मस्ती वाली मजाकिया शायरी भेजने के लिए यहां से चुनें।
1) अगर कोई आपको स्मार्ट कहे, तो बुरा मत मानना,
उसे याद दिला देना कि आज अप्रैल फूल है।
2) आसमान में तारे हैं जितने,
उतने ही 'अप्रैल फूल' बने हैं आप जैसे।
3) जब से आपको देखा है, एक बात समझ आई है,
कि कुदरत ने भी क्या खूब 'मिस्टेक' बनाई है।
3) वो दिल ही क्या जो वफा न करे,
वो दोस्त ही क्या जो अप्रैल फूल न कहे।
4) फूल बनकर हम आपको महकाना चाहते हैं,
मगर आज तो हम आपको सिर्फ 'उल्लू' बनाना चाहते हैं।
5) इश्क में हम तुम्हें खुदा मान लेते,
अगर तुम इतने बड़े मूर्ख न होते।
6) हम तुम्हें दिल से चाहते हैं,
मगर आज के दिन तो हम तुम्हें सिर्फ 'बनाते' हैं।
7) दुनिया में सब कुछ मिल सकता है,
पर आपकी अकल का कोई सिरा नहीं मिल सकता।
8) आप जैसा कोई नहीं इस जहां में,
क्योंकि आप जैसा 'नमूना' और कहां मिलेगा इस जहां में।
9) एक पागल का मैसेज दूसरे पागल के नाम,
जो इस वक्त पढ़ रहा है, उसका नाम 'अप्रैल फूल' है जनाब।
10) मैसेज पढ़ते ही आपको गुस्सा आएगा,
पर यकीन मानिए, आपको कोई और नहीं बस 'उल्लू' ही समझा जाएगा।
11) खुश तो बहुत होगे तुम आज,
आखिर साल में एक ही बार तो तुम्हारा जन्मदिन आता है!
12) फोन की घंटी बजी और तुम दौड़े चले आए,
सोचा किसी का पैगाम होगा, पर यह तो अप्रैल फूल का सलाम निकला।
13) ये मैसेज उन लोगों के लिए है जो खुद को बहुत स्मार्ट समझते हैं,
पर असल में आज उनका ही त्यौहार है।
14) आईने में अपनी शक्ल देखो कितनी हसीन है,
पर अफ़सोस कि आज अप्रैल की पहली तारीख़ है।
15) तेरी सादगी का क्या जवाब दूं,
तेरी बेवकूफी को क्या खिताब दूं,
बस आज के दिन तुझे 'उल्लू' का खिताब दूं।
16) आप जब मुस्कुराते हैं तो बिजलियां गिरती हैं,
शायद इसीलिए लोग आपको 'शॉक' कहते हैं।
17) तुम मुस्कुराते हुए बहुत अच्छे लगते हो,
पर तुम तो रोते हुए भी 'बंदर' लगते हो।
18) गुलाब से खुशबू आती है, कांटों से नहीं,
अकल बादाम खाने से आती है, शक्ल से नहीं।
19) आपकी मुस्कान देख कर हम अपनी सुध-बुध खो बैठे,
हकीकत तो यह है कि आपको देखकर हम डर के मारे सो बैठे।
20) चांदनी रात में रोशनी की क्या ज़रूरत,
दोस्ती के लिए किसी खास दिन की क्या जरूरत,
पर उल्लू बनाने के लिए आज के दिन की है सख्त जरूरत!
21) इन हसीनों से तो बस दूर ही रहना चाहिए,
इन्हें बस 'अप्रैल फूल' ही कहना चाहिए।
22) खुदा करे आपको कोई अच्छी सी नौकरी मिल जाए,
जिसमें आप जैसा 'गधा' भी मैनेजर बन जाए।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन