Shayari in Hindi: जिसे दिल से चाहा वही किस्मत...एकतरफा प्यार के जख्म पर मरहम जैसी 10+ दर्द भरी शायरियां Shayari in hindi 15 heart touching one dided Love Shayari for broken heart, रिलेशनशिप टिप्स - Hindustan
More

Shayari in Hindi: जिसे दिल से चाहा वही किस्मत...एकतरफा प्यार के जख्म पर मरहम जैसी 10+ दर्द भरी शायरियां

दिल टूटने की आवाज नहीं होती लेकिन इसका दर्द काफी ज्यादा होता है। ब्रेकअप से ज्यादा चुभता है एकतरफा प्यार, जिसमें न कोई उम्मीद और न कोई हक होता है। ऐसे ही एकतरफा प्यार के दर्द को बयां करने के लिए हम कुछ शायरियां आपके लिए लेकर आए हैं।

Tue, 7 April 2026 05:32 AMDeepali Srivastava लाइव हिन्दुस्तान
share
Shayari in Hindi: जिसे दिल से चाहा वही किस्मत...एकतरफा प्यार के जख्म पर मरहम जैसी 10+ दर्द भरी शायरियां

प्यार में धोखा मिलना एक अलग तरह का दर्द होता है, जो वक्त के साथ थोड़ा हल्का जरूर पड़ जाता है। लेकिन बिना किसी उम्मीद के किसी को दिल से चाहना, उसे अपना सब कुछ मान लेना और फिर भी उसे कभी अपना न बना पाना। ये एहसास कहीं ज्यादा गहरा और चुभने वाला होता है। एकतरफा प्यार में इंसान सिर्फ मोहब्बत ही नहीं करता, बल्कि हर दिन अपने ही जज्बातों से लड़ता है और चुपचाप अंदर ही अंदर घुटता भी रहता है। इस तरह की मोहब्बत में ना कोई शिकायत होती है और ना ही कोई हक, फिर भी दिल हर छोटी-सी उम्मीद से जुड़ा रहता है। कभी उस इंसान की एक झलक सुकून दे जाती है, तो कभी उनकी बेरुखी दिल को तोड़ देती है। कई बार किस्मत साथ दे देती है और ये अधूरी चाहत मुकम्मल हो जाती है, लेकिन ज्यादातर लोगों की मोहब्बत अधूरी ही रह जाती है और यादों में सिमटकर रह जाती है। एकतरफा प्यार के दर्द को बयां करने के लिए हम कुछ खूबसूरत शायरियां आपके लिए लेकर आए हैं।

एकतरफा प्यार के लिए 15 नई शायरियां-

1.

वो पास होकर भी दूर सा लगता रहा,

मैं चाहकर भी उसे अपना ना बना सका।

2.

जिसे दिल से चाहा वही किस्मत में ना था,

शायद मेरा होना ही उसके लिए काफी ना था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शायरी से दिल की बात कहना होगा आसान, पढ़ें प्यार वाली 2 लाइन की शायरियां

3.

वो मेरी हर दुआ में शामिल रहा,

पर मेरी जिंदगी में कभी शामिल ना हुआ।

4.

मैंने उसे हर ख्वाब में अपना माना,

और उसने मुझे हकीकत में भी ना पहचाना।

5.

वो मुस्कुराकर दिल में उतर गया,

और फिर खामोशी से निकल भी गया।

6.

जिसे अपना समझा वो पराया निकला,

दिल तो सच्चा था पर रिश्ता कच्चा निकला।

7.

वो मेरा था ही नहीं, ये समझ ना पाए,

और इसी गलतफहमी में खुद को खो आए।

8.

उसकी यादें ही अब सहारा बन गई हैं,

वरना ज़िंदगी तो कब की बेगाना हो गई थी।

9.

मैं हर बार उसे पाने की दुआ करता रहा,

और वो हर बार मुझे भूलता रहा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अजीब सौदागर है ये वक्त…जिंदगी की हकीकत बयां करने वाली 15 शायरियां

10.

उसने कभी मुड़कर देखा ही नहीं,

और हम उसके इंतज़ार में उम्र गुज़ार गए।

शायरी

11.

वो मेरी कहानी का हिस्सा तो था,

पर कभी मेरी पूरी कहानी ना बन सका।

12.

जिसे दिल दिया उसने दिल तोड़ दिया,

और हम फिर भी उसे चाहना छोड़ ना पाए।

13.

वो हर किसी का हो गया,

बस मेरा होकर भी मेरा ना हो सका।

14.

दिल ने उसे अपना कहा हर बार,

और किस्मत ने हर बार इंकार किया।

15.

वो याद बनकर दिल में बस गया,

और हकीकत में कभी मेरा ना बन सका।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Shayari in Hindi: जिंदगी की गहराइयों और कश्मकश से रूबरू कराएंगी ये शायरियां

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।