Shayari in Hindi: जीवन में जीत और हार..जिंदगी की गहराइयों से रूबरू कराती हैं ये 20 नई शायरियां Shayari in Hindi 20 new shayari related to life reality with deep meaning, रिलेशनशिप टिप्स - Hindustan
More

Shayari in Hindi: जीवन में जीत और हार..जिंदगी की गहराइयों से रूबरू कराती हैं ये 20 नई शायरियां

जिंदगी को कायदे से समझने के लिए कई बार लोगों की जिंदगी ही छोटी पड़ जाती है। इसकी गहराई से रूबरू कराने के लिए हम आपको कुछ शायरियां पढ़ाने जा रहे हैं। यहां पूरी लिस्ट पढ़ें-

Mon, 6 April 2026 05:29 AMDeepali Srivastava लाइव हिन्दुस्तान
share
Shayari in Hindi: जीवन में जीत और हार..जिंदगी की गहराइयों से रूबरू कराती हैं ये 20 नई शायरियां

जिंदगी कई कश्मकश, अर्थ, हार, जीत से होकर गुजरती है, जिसमें कई बार लोग जीवन का लक्ष्य समझ लेते हैं और कई लोग बस जिंदगी को काट लेते हैं। कहते हैं हम जो भी कर्म करते हैं, उसका लेखा-जोखा इसी जिंदगी में हो जाता है और हम सबकुछ यही देखकर जाते हैं। जिंदगी हर कदम पर नए अनुभव और सीख देती हैं लेकिन अक्सर लोग उसे समझने में नाकाम हो जाते हैं। कुछ शायरियों की मदद से आप जिंदगी का फलसफा समझ सकते हैं। चलिए फिर आपको कुछ खूबसूरत शायरियां पढ़ाते हैं।

जिंदगी से जुड़ी हुई 20 नई शायरियां-

1- हंसकर जीना ही दस्तूर है जिंदगी का, एक यही किस्सा मशहूर है जिंदगी का

जिंदगी जीनी है तो इसे हंसकर ही जीना होगा।

2- अजीब तरह से गुजर गयी मेरी भी जिंदगी, सोचा कुछ, किया कुछ, हुआ कुछ, मिला कुछ

जीवन में जो कुछ भी काम किए हैं, उनके परिणाम इसी जीवन में सामने आएंगे और जो होना है वो तो होकर ही रहेगा।

3- ये ना पूछो कि ये जिंदगी खुशी कब देती है? क्योंकि ये शिकायत उसे भी है, जिसे ये जिंदगी सब देती है।

Shayari in Hindi

4- कल न हम होंगे न कोई गिला होगा, सिर्फ सिमटी हुई यादों का सिलसिला होगा,

लम्हे हैं चलो हंसकर बिता लें, जाने कल जिंदगी का क्या फैसला होगा।

5- जिंदगी में सारा झगड़ा ही ख्वाहिशों का है, ना तो किसी को गम चाहिए और ना ही किसी को कम चाहिए।

6- कितना दुख है इस जीवन में, सब कुछ तो अब देख लिया, नाराज हुआ था मैं दुनिया से, अब खुद से ही मैं रूठ गया!

7- छोटी सी है जिंदगी हंस के जियो, भुला के सारे गम दिल से जियो, उदासी में क्या रखा है मुस्कुरा के जियो, अपने लिए न सही अपनों के लिए जियो।

8- जिंदगी बहुत कुछ सिखाती है, कभी हंसाती है तो कभी रुलाती है, पर जो हर हाल में खुश रहते हैं, जिंदगी उनके आगे सिर झुकाती है।

9- जिंदगी की सबसे बड़ी हार, किसी की आंखों में आंसू आपकी वजह से और जिंदगी की सबसे बड़ी जीत, किसी की आंसू में आंसू आपके लिए।

10- ये मजबूत रिश्ते बड़ी आसानी से टूट जाते हैं विश्वास अटूट न होने पर

जिंदगी की इस सच्चाई से आप रूबरू हो चुके हैं तो सबको बता दीजिए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सुबह के समय अपनों को भेजने के लिए यहां पढ़ें सुकून और दुआ वाली शायरियां

11- सबक वो हमको पढ़ाए हैं जिंदगी ने कि हुआ था जो इल्म किताबों से वो भी भूल गए

जिंदगी पढ़ाती तो ऐसे पाठ है जो किताबों में नहीं लिखे होते हैं।

12- लम्हों की खुली किताब है जिंदगी, ख्यालों और सांसों का हिसाब हैं जिंदगी, कुछ जरूरतें पूरी, कुछ ख्वाहिशें अधूरी, इन्ही सवालों के जवाब हैं जिंदगी।

13- जिंदगी मे लोग आपका वहीं तक साथ निभाते हैं जहा तक उनका मतलब होता है।

14- जिंदगी में जहां आपको बताना पड़े कि आप नाराज हो नारागी कभी वहां मत रखिए।

15- एक उम्र गुस्ताखियों के लिए भी नसीब हो, ये जिंदगी तो बस अदब में ही गुजर गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अजीब सौदागर है ये वक्त…जिंदगी की हकीकत बयां करने वाली 15 शायरियां

16- अनुभव ही जीवन में सर्वश्रेष्ठ शिक्षक है, जब तक जीना तब तक सीखना।

17- किसी को जीतना बहुत ही मुश्किल किसी को हरा देना तो बहुत आसान है।

18- जिंदगी मे कोशिश हमेशा आखरी सांस तक करनी चाहिए या तो लक्ष्य हासिल होगा या अनुभव

19- किसी दूसरे की बुराई करने का वक्त न मिले खुद की तरक्की में इतना समय लगा दो।

20- सही समय कभी आता ही नहीं वो तो लाना पड़ता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शायरी से दिल की बात कहना होगा आसान, पढ़ें प्यार वाली 2 लाइन की शायरियां

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।