Shayari in Hindi: हर दर्द की दवा है पापा..पिताजी के लिए स्टेटस पर लगाएं ये 10 शायरियां, पढ़कर हो जाएंगे इमोशनल shayari in hindi 10 heart touching and unique shayari for father love and support in life, रिलेशनशिप टिप्स - Hindustan
More

Shayari in Hindi: हर दर्द की दवा है पापा..पिताजी के लिए स्टेटस पर लगाएं ये 10 शायरियां, पढ़कर हो जाएंगे इमोशनल

पापा बाहर से जितने सख्त दिखते हैं, अंदर से उतने ही इमोशनल होते हैं। उनके इस अनकहे प्यार के लिए थैंक यू कहना भी जरूरी है। ऐसे में आप कुछ खूबसूरत और दिल छू लेने वाली शायरियों के जरिए अपने पापा के प्रति अपना प्यार जता सकते हैं। इन शायरियों को स्टेटस पर लगाकर आप उन्हें एक खास एहसास दे सकते हैं।

Wed, 8 April 2026 05:30 AMDeepali Srivastava लाइव हिन्दुस्तान
share
Shayari in Hindi: हर दर्द की दवा है पापा..पिताजी के लिए स्टेटस पर लगाएं ये 10 शायरियां, पढ़कर हो जाएंगे इमोशनल

बचपन में जब भी हमें चोट लगती थी, सबसे पहले पापा ही दौड़कर आते थे और हमारा हाथ थाम लेते थे। पिता वो शख्स होते हैं, जो बिना किसी उम्मीद के अपने बच्चों के लिए सबकुछ करते रहते हैं। जिंदगी के हर मोड़ पर पापा एक मजबूत ढाल की तरह हमारे साथ खड़े रहते हैं, ताकि हम आगे बढ़ सकें, लेकिन वो खुद के लिए कभी कुछ नहीं मांगते। पापा के प्यार, त्याग और साथ के लिए जितना शुक्रिया अदा किया जाए, वो हमेशा कम ही लगता है। लेकिन कभी-कभी छोटी-छोटी चीजें भी उन्हें बड़ी खुशी दे जाती हैं। ऐसे में आप कुछ प्यारी और दिल छू लेने वाली शायरियों के जरिए अपने पापा को थैंक यू कह सकते हैं। इन शायरियों को आप अपने स्टेटस पर लगाएं यकीन मानिए, पापा इन्हें पढ़कर जरूर भावुक हो जाएंगे।

पापा के लिए 10 दिल को छू लेने वाली शायरियां-

1.

मेरी हर खुशी में आपका नाम होता है,

मेरी हर राह में आपका साथ होता है।

आपके बिना सब अधूरा सा लगता है,

पापा, आपसे ही मेरा हर ख्वाब पूरा होता है।

2.

जब भी गिरा हूँ, आपने संभाल लिया,

हर दर्द को आपने अपने अंदर ढाल लिया।

कभी जताया नहीं आपने अपना प्यार,

बस खामोशी से हर फर्ज निभा लिया।

3.

आपकी मेहनत का कर्ज चुका नहीं पाऊंगा,

आपके बिना मैं कुछ भी बन नहीं पाऊंगा।

आप ही हो मेरी सबसे बड़ी ताकत,

पापा, मैं आपको कभी भुला नहीं पाऊंगा।

shayari for father

4.

मेरे हर डर को आपने दूर किया,

हर मुश्किल में मेरा हाथ थाम लिया।

आप ही मेरी हिम्मत, मेरी पहचान हो,

पापा, आपने ही मुझे मजबूत बना दिया।

5.

आपके साये में सुकून मिलता है,

आपके बिना दिल ये डरता है।

आप ही मेरी दुनिया, मेरी जान हो,

पापा, आपसे ही मेरा हर रिश्ता जुड़ता है।

6.

पापा की डांट में भी प्यार होता है,

उनकी हर बात में संसार होता है।

नसीब वालों को ही मिलता है ये रिश्ता,

पापा के साए में ही असली आराम होता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Shayari: दिल टूटे आशिक के लिए 15 नई शायरियां, फेसबुक-व्हाट्सऐप स्टेटस पर लगाएं

7.

मेरी पहचान आपसे है पापा,

मेरी हर उड़ान आपसे है पापा।

आप ही हो मेरी हिम्मत और ताकत,

मेरी हर मुस्कान आपसे है पापा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:स्टेटस पर लगाएं 2 लाइन वाली प्यार भरी शायरियां, पढ़ते ही पार्टनर का आएगा मैसेज

8.

खुदा से भी बढ़कर है मेरा पापा,

मेरे हर दर्द की दवा है पापा।

जब भी मुसीबत आई जिंदगी में,

मेरे लिए ढाल बना है पापा।

9.

नसीब वाले हैं वो लोग,

जिनके पास पापा होते हैं।

क्योंकि पापा के बिना,

हर सपने अधूरे होते हैं।

10.

पापा एक उम्मीद हैं, एक आस हैं,

मेरे हर सवाल का जवाब हैं।

उनके बिना जिंदगी अधूरी है,

वो ही मेरी दुनिया और मेरा ख्वाब हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Shayari in Hindi: जिसे दिल से चाहा वही न मिला, एकतरफा प्यार की 10+ नई शायरियां

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।