Love Shayari: स्टेटस पर लगाएं 2 लाइन वाली प्यार भरी शायरियां, पढ़ते ही पार्टनर का आएगा मैसेज
‘कौन से मंदिर में धागा बांधू कि तुम सिर्फ मेरे हो जाओ।’ इस तरह की शायरियों को स्टेटस पर लगाना चाहते हैं तो यहां देखिए प्यार भरी शायरियां। इन शायरियों को पढ़ते ही पार्टनर का मैसेज तुरंत आएगा।

अपने प्यार को शब्दों में बयां करना मुश्किल लगता है तो शायरियों के जरिए अपने बात कह सकते हैं। यहां प्यार भरी शायरियां है जिन्हें आप अपने स्टेटस पर लगा सकते हैं। इन गजब की शायरी को पढ़ते ही आपके पार्टनर का मन खुश हो जाएगा और हो सकता है कि वह आपको तुरंत मैसेज भी कर दें। यहां देखिए स्टेटस पर लगाने के लिए लव शायरी।
1) परखने वाले बहुत मिले जिंदगी में,
काश कोई समझने वाला भी होता।
2) जिंदगी के सफर में,
तुम्हारा साथ ही मेरी मंजिल है।
3) कितना कुछ हो गया
पर उस एक चेहरे से नफरत नहीं हुई।
4) तेरे हिस्से का तकलीफे मैं अपने सर ले लूं,
मेरे हिस्से का भी तू मुस्कुराया कर।
5) कितनी भी सुंदर लड़की देख लूं लेकिन,
उसके अलावा कोई पसंद ही नहीं आती।
6) कौन से मंदिर में धागा बांधू कि तुम सिर्फ मेरे हो जाओ।
7) अनंत प्रेम है मुझे तुमसे,
पर मेरे पास मेरे अलावा इस बात का कोई सबूत नहीं है।
8) मैं अगर सब जैसा होता तो यकीन करो
तुम्हारे लिए इतना परेशान नहीं होता।
9) एक चेहरे पर खत्म हो गई
जिंदगी की ख्वाहिश।
10)कदर करो उसकी जो सिर्फ आपका बनकर रहना चाहता है,
इस जमाने में लोगों के मन बहुत जल्दी भर जाते हैं।
11) भगवान तुम्हें सब कुछ दे,
और मुझे तुम।
12)तुम्हारे लिए मेरा ख्याल नहीं बदलेगा,
साल तो बहुत बदलेंगे पर मेरा प्यार नहीं बदलेगा।
13)सारा शहर ठंडा है,
एक तेरी बाहों को छोड़कर।
14) हां, नहीं भरता मेरा मन तुझसे,
मुझे तू हर बार चाहिए पिछली बार से ज्यादा।
15) कोशिश यही रहेगी कि,
लगाव ईश्वर के अलावा किसी से ना हो।
16) इश्क करना इतना आसान नहीं होता,
लोग पागल हो जाते हैं,
एक इंसान को याद करते-करते।
17) कौन गया, क्यों गया, ये जरूरी नहीं है,
क्या सिखाकर गया ये जरूरी है।
18) कदर करो उसकी जो सिर्फ आपका बनकर रहना चाहता है,
इस जमाने में लोगों के मन बहुत जल्दी भर जाते हैं।
19) संसार की माया में नहीं,
पसंदीदा शख्स की छाया में सुकून है।
20) तुमसे बात करते ही,
सब कुछ ठीक हो जाता है।
21) हमे तो सिर्फ इंतजार करने का हक है,
बात करना या ना करना तो आपकी मर्जी है।
22) परम मित्र के साथ दुख आधा
और सुख दो गुना हो जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन