Romantic Shayari: गुलजार की 15 खूबसूरत शायरियां, गर्लफ्रेंड से खास अंदाज में करें इजहार-ए-मोहब्बत
किसी से अपने दिल की बात कहते हुए प्यार जाहिर करना है, तो शायरी का सहारा ले सकते हैं। शायरी की बात हो और गुलजार साहब का नाम न आए, ऐसा हो नहीं सकता। आप गुलजार साहब की खूबसूरत शायरियों के जरिए अपनी गर्लफ्रेंड से दिल की बात कहें और उन्हें प्रपोज करें।

किसी के सामने अपने दिल की बात कहना या उसे प्रपोज करना आसान नहीं होता, ये उतना ही मुश्किल लगता है, जितना एग्जाम के बाद रिजल्ट का इंतजार करना। अक्सर ऐसा होता है कि जब दिल में बहुत कुछ होता है, तब शब्द ही साथ नहीं देते। समझ नहीं आता कि क्या कहें और कैसे कहें। ऐसे में शायरियां आपके जज्बातों को खूबसूरती से बयां करने का सबसे बेहतरीन जरिया बन जाती हैं।
गुलजार की कलम में एक अलग ही जादू है। उनके लिखे हुए अल्फाज सीधे दिल तक पहुंचते हैं, चाहे वो शेर हों या रोमांटिक शायरियां। उन्होंने कई ऐसी शानदार शायरियां लिखी हैं, जो अपने प्यार का इजहार करने के लिए बिल्कुल परफेक्ट हैं। अगर आप किसी को प्रपोज करने का सोच रहे हैं या गर्लफ्रेंड को खास अंदाज में अपने दिल की बात कहना चाहते हैं, तो गुलजार की ये 15 चुनिंदा शायरियां आपके प्यार को खूबसूरती से बयां करेंगी।
गुलजार की 15 चुनिंदा शायरियां-
1- आपको भले ही कुछ न मिला हो लेकिन आप जिसे प्यार करते हैं, उसे सबकुछ मिलना चाहिए।
2- कभी तो चौंक के देखे कोई हमारी तरफ
किसी की आंख में हम को भी इंतजरा दिखे।
3- शाम से आंख में नमी सी है
आज फिर आप की कमी सी है।
4- आदतन तुम ने कर दिए वादे
आदतन हम ने ए'तिबार किया।
5- तेरे बिना अधूरी है मेरी जिंदगी, जैसे बिना चांद के रात अधूरी है। तेरी मोहब्बत का ये आलम है, हर पल तेरा इंतजार करता हूं।

6- ये तुमने ठीक कहा है, तुम्हें मिला ना करूं
मगर मुझे ये बता दो कि क्यों उदास हो तुम?
7- कोई पूछ रहा हे मुझसे मेरी जिंदगी की कीमत
मुझे याद आ रहा हैं तेरे हल्के से मुस्कुराना।
8- अपने होठों से चुन रहा हूं, तुम्हारी सांसो की आयतो को
की जिसम के इस हसीन काबे पे ,रूह सजदे बिछा रही है।
9- बहुत मुश्किल से करता हूं, तेरी यादों का कारोबार,
मुनाफा कम है, पर गुजारा हो ही जाता है।
10- कैसे मान लूं इश्क एक बार होता है
तुझे जितनी बार देखूं मैं, मुझे उतनी बार होता है।
11- तेरी यादों की खुशबू अब तक आती है,
हर सांस में बस तेरी कमी सताती है।
12- तेरी आंखें वो बातें कह जाती हैं,
जो लफ्ज भी कभी नहीं कह पाते हैं।
13- प्यार सिर्फ हाथ थामने का नाम नहीं,
दूर रहकर भी जो दिल के पास रहे, वही असली प्यार है।
14- तू बिना कुछ कहे मेरे दिल को छू गया,
यही तो असली मोहब्बत का जादू है।
15- तुम्हारी हंसी मेरे दिल की धड़कन है,
बिन तुम्हारे सब कुछ अधूरा सा लगता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन