Love Shayari: प्यार का इजहार का ये रोमांटिक अंदाज कर देगा इंप्रेस, यहां से नोट कर लें शायरी best love shayari romantic proposal heart touching lines in hindi for girlfriend, रिलेशनशिप टिप्स - Hindustan
More

Love Shayari: प्यार का इजहार का ये रोमांटिक अंदाज कर देगा इंप्रेस, यहां से नोट कर लें शायरी

Love Shayari: प्यार का इजहार करने के लिए अक्सर आशिक शब्दों की तलाश में होते हैं। यहां से चुनें बेहतरीन लव शायरियां, जो आपकी मोहब्बत को मुकम्मल होने में मदद करेगी। मैसेज भेजने के लिए ये शायरियां बेस्ट हैं।

Sat, 28 March 2026 05:15 AMAparajita लाइव हिन्दुस्तान
share
Love Shayari: प्यार का इजहार का ये रोमांटिक अंदाज कर देगा इंप्रेस, यहां से नोट कर लें शायरी

अपने प्यार को मुकम्मल करना हर आशिक का ख्वाब होता है। लेकिन पहले अपनी महबूबा से मोहब्बत का कबूलनामा भी तो जरूरी होता है। अपने इश्क का इजहार करने के लिए शब्दों की तलाश में हैं तो यहां से चुनें बेस्ट लव शायरी। जिसे पढ़ते ही दिल में होगा मोहब्बत का एहसास।

Love Shayari In Hindi

  • हमसफ़र बनकर हमदम

मेरे साथ चल दो ना,

कब तक तड़पाओगे तुम मुझे,

तुम्हे भी हमसे प्यार है

कह दो ना।

  • फिज़ा में महकती शाम हो तुम,

प्यार में झलकता ज़ाम हो तुम,

सीने में छुपाये फिरते है हम

तुम्हारी यादें,

इसलिये मेरी जिंदगी का

दूसरा नाम हो तुम।

  • हमेशा मेरे साथ रहने के लिए शुक्रिया।

मैं तुम्हें हमेशा के लिए अपनी तरफ रखना चाहता हूं।

कृपया मुझे और मेरे प्यार को स्वीकार करें।

इस दिल की जमीं को तुम्हारे नाम करता हूं,

  • हां, बेइंतहा इश्क है तुमसे.

इजहार सरेआम करता हूं।

दिल करता हैं ज़िन्दगी दे दू तुझे,

ज़िन्दगी की सारी खुशियां दे दू तुझे,

  • दे अगर तू मुझपे भरोसा

अपने साथ का,

तो यकीन मनो

अपनी सांसे भी दे दू तुझे।

  • कसूर तो था ही इन निगाहों का,

जो चुपके से दीदार कर बैठा,

हमने तो खामोश रहने की ठानी थी,

पर बेवफा ये ज़ुबान इज़हार कर बैठा।

  • आज मैं ये इजहार करता हूं,

जान भी तुझपर निसार करता हूं। बेहिसाब, बेशुमार करता हूं,

मैं सिर्फ तुझसे प्यार करता हूं।

  • चलो शुरू करते हैं

हम भी एक नहीं प्रेम कहानी

मैं बनता हूं राजा

क्या तुम बनोगी मेरी रानी।

  • आपसे मिलकर

आपके ख्यालों में खो गया हूं

पागल तो पहले भी था अब

EXTRA पागल हो गया हूं।

  • आंखों पर आए जब जुल्फें

तो हटा दिया करो

अगर है मोहब्बत हमसे तो बता दिया करो।

  • हाथों में हाथ

बालों में गुलाब का फूल

बोल मेरी पगली क्या है

तुझे यह पागल कबूल।

  • तेरे प्यार में है बस मेरी हर ख़ुशी,

तेरी यादों में है

सिमटी मेरी हर सांस।

  • दीवाना हूं तेरा, मुझे इन्कार नही

कैसे कह दूं कि मुझे तुमसे प्यार नही,

  • कुछ शरारत तो तेरी नजरों में भी

मैं अकेला ही तो इसका गुनहगार नही।

उसकी मोहब्बत लाख छुपाई ज़माने से मैंने,

मगर आंखों में तेरे अक्स को छुपा न सका

  • वो दिल ही क्या जो वफ़ा ना करे,

तुझे भूल कर जिएं कभी खुदा ना करे,

रहेगी तेरी मोहब्बत मेरी जिंदगी बनकर,

वो बात और है, अगर जिंदगी वफा ना करे

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:'हंस के मेरे हाल...' टूटे दिल का दर्द बयां करती ये सैड शायरियां

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।