सास-ननद से नहीं बनती? बहुओं के लिए 5 ऐसे तरीके जो बदल देंगे घर का माहौल How to maintain good relationship with mother in law and sister in law 5 tips in hindi, रिलेशनशिप टिप्स - Hindustan
More

सास-ननद से नहीं बनती? बहुओं के लिए 5 ऐसे तरीके जो बदल देंगे घर का माहौल

ससुराल गेंदा फूल सिर्फ टीवी सीरियल में देखने में अच्छा लगता है, असल जिंदगी में ससुराल थोड़ा अलग होता है। बहुओं की अक्सर अपनी सास या ननद के साथ अनबन बनी रहती है। रिश्ते को सुधारने और घर में शांति बनाए रखने के लिए बहुएं कुछ तरीके जरूर अपनाएं।

Wed, 25 March 2026 01:15 PMDeepali Srivastava लाइव हिन्दुस्तान
share
सास-ननद से नहीं बनती? बहुओं के लिए 5 ऐसे तरीके जो बदल देंगे घर का माहौल

ससुराल गेंदा फूल...सिर्फ टीवी सीरियल में ही होता है। असल जिंदगी में ससुराल फूल और कांटे से भरा होता है। कभी घर का वातावरण हंसी वाला माहौल होता है, तो कभी कलेश भरा। सास-ननद से अक्सर नई बहुओं की नहीं पटती है। कई बार कलेश सिर्फ इस बात पर होता है कि दोनों की सोच नहीं मिलती। सास बहू-बेटी में तुलना करती है, तो कभी सास ये चाहती है कि बहुएं बिल्कुल उनकी तरह काम करती रहें। आजकल की बहुएं मॉडर्न हो चुकी हैं, वह सास की हां में हां मिलाने के बजाय उन्हें सही-गलत समझाने की कोशिश करती हैं। यही बात सास-ननद को खटक जाती है और घर में कलेश की वजह बन जाती है। अगर आपकी सास-ननद से अनबन रहती है, तो सिर्फ 5 तरीकों को फॉलो करें। इन तरीकों से आपके घर में शांति रहेगी और सास-ननद से तकरार भी खत्म हो जाएगी।

बहुओं के लिए 5 तरीके-

1- काम से काम

ससुराल में शांति से रहने का पहला नियम है कि आप अपने काम से काम रखें और फिर उस जगह से निकल लें। जो भी काम आप करती हैं, उसे अच्छे से पूरा करें और फिर बैठ जाएं। अक्सर सास को ये बात खटक जाती है कि काम पड़ा है और बहू शांति से बैठी है। काम पूरा करने के बाद आप बैठेंगे तो वो कुछ कह नहीं पाएंगी।

2- मन की शांति के लिए इग्नोर

ससुराल में आने के बाद अपनी इग्नोर करने की क्षमता को थोड़ा सा बढ़ाएं। अगर आपको लग रहा है कि सास-ननद आपकी बुराई करती है या फिर आपके काम में मीन-मेख निकालती रहती है, तो उसे इग्नोर करें। ऐसे में दोनों को मैसेज जाएगा कि आप करेंगी अपने मन के हिसाब से ही। कुछ दिनों बाद दोनों आपको कुछ भी कहना छोड़ देंगी।

3- बोलो मगर प्यार से

ससुराल में शांति से रहने का रूल नंबर तीन है कि आपको जो भी कहना है प्यार से कहें। अगर आप गुस्से या चिढ़कर कोई बात कहेंगी तो उससे कलेश बढ़ेगा और आपका दिमाग भी अशांत रहेगा। सास-ननद से कोई भी बात कहनी है तो प्यार से बोल दें। इससे आप अपनी बात भी कह सकेंगी और लड़ाई भी नहीं होगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रिश्तों में जरूरत से ज्यादा प्यार भी हो सकता है खतरा, समझें लव बॉम्बिंग

4- पति-ससुर के आगे करें बात

सास-ननद से कोई भी बात करनी है, तो कोशिश करें अपने पति और ससुर के आगे ही कहें। ऐसा करने से आप बुरी नहीं बनेंगी। अकेले में अपनी बात रखने से सास-ननद कई बार बढ़ा-चढ़ाकर ससुर या आपके पति के आगे कह सकती हैं। ऐसे आपके रिश्तों में खटास आ जाएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:प्रियंका के 7 रिलेशनशिप टिप्स: मजबूत रिश्ते के लिए हर कपल को जरूर मानने चाहिए

5- पर्सनल-प्रोफेशनल लाइफ को दें प्राथमिकता

दिमाग में एक बात को बिठा लें कि ये सभी चीजें कुछ समय के लिए ही होती है, इनसे अपना मूड खराब करने से कुछ नहीं होगा। अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ पर खास ध्यान दें और पति संग रिश्ते को अच्छे से बनाकर चलें। पति से लड़ाई हुई तो बाकि रिश्ते भी खराब हो जाते हैं। पति का सपोर्ट रहेगा तो आप अपनी बात सही तरीके से कह सकती हैं और आपको परेशानी नहीं होगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बॉयफ्रेंड को परिवार से मिलवाने का सही समय कब होता है, कैसे मिलेगी रिश्ते को मंजू

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।