रिश्ते को बनाना चाहते हैं मजबूत तो गांठ बांध लें प्रियंका चोपड़ा की ये बातें, जिंदगीभर बना रहेगा प्यार 7 relationship lessons from Priyanka Chopra and nick jonas for healthy and loving bonding, रिलेशनशिप टिप्स - Hindustan
More

रिश्ते को बनाना चाहते हैं मजबूत तो गांठ बांध लें प्रियंका चोपड़ा की ये बातें, जिंदगीभर बना रहेगा प्यार

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के रिश्ते में आज भी बेशुमार प्यार बना हुआ है। प्रियंका चोपड़ा कई बार यंग कपल्स को रिलेशनशिप टिप्स दे चुकी हैं, जिन्हें आपको भी गांठ बांध लेना चाहिए।

Wed, 7 Jan 2026 01:40 PMDeepali Srivastava लाइव हिन्दुस्तान
share
रिश्ते को बनाना चाहते हैं मजबूत तो गांठ बांध लें प्रियंका चोपड़ा की ये बातें, जिंदगीभर बना रहेगा प्यार

देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने ये साबित कर दिया है कि वह हर मामले में परफेक्ट हैं। फिर चाहे वह उनका करियर हो, पर्सनल लाइफ हो, रिलेशनशिप हो या फिर मदरहुड हो। सालों बाद भी प्रियंका और निक जोनस का प्यार बिल्कुल भी नहीं बदला है। बल्कि दोनों अपने रिश्ते को जिंदा रखने के लिए लगातार कोशिश करते हैं। प्रियंका ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बताया था कि उनका करवाचौथ का व्रत तुड़वाने के लिए निक ने उन्हें प्राइवेट जेट में बिठाकर चांद करीब से दिखाया था। ऐसी चीजें और पार्टनर की ओर से बस इतनी कोशिश हर आम लड़की का सपना होता है। प्रियंका चोपड़ा कई बार कह चुकी हैं कि वह और निक दोनों रिश्ते को खुशहाल बनाने के लिए कई कोशिशें करते हैं और समय देते हैं। कुछ ऐसे टिप्स भी हैं, जो प्रियंका कपल्स को दे चुकी हैं। जिनसे आपका रिश्ता प्यार भरा और मजबूत हो सकता है।

क्या हैं रिलेशनशिप टिप्स-

1- नई चीजें करने से न घबराएं- अपने पार्टनर के लिए हमेशा कुछ अच्छा और नया करने की सोचते रहें, जिनसे उन्हें खुशी मिलें। जब आप कोशिश करेंगी, तब सामने से भी आपको प्यार और सम्मान मिलेगा। प्यार में कुछ चीजें आप प्लान कर सकती हैं, जैसे कोई सरप्राइज, गिफ्ट्स, लव लेटर बनाकर दें।

2- हर आदत से प्यार- अगर आप अपने पार्टनर को दिल से चाहते हैं, तो उनकी हर आदत या पागलपन से प्यार करें। वो जैसे हैं, उन्हें वैसा ही अपनाएं। तभी प्यार मजबूत होगा, किसी को बदलने की कोशिश करेंगे, तो रिश्ते में दूरियां आ जाती हैं।

3- सपोर्ट करें- एक दूसरे का चीयरलीडर बनें। पति-पत्नी, गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड की एक दूसरे का सबसे बड़ा सपोर्ट सिस्टम होते हैं। आपका पार्टनर आप से सबसे पहले उम्मीद करता है, अपने बारे अच्छा या बुरा सुनने के लिए। ऐसे में आप हर चीज में पार्टनर को सपोर्ट करें।

4- सेलिब्रेट करें- एक दूसरे की जीत-हार दोनों को सेलिब्रेट करें। इससे आप प्यार में और मजबूत होंगे और रिश्ता भी स्ट्रॉन्ग बनेगा। जब आप एक दूसरे की हर खुशी-गम में साथ निभाते हैं, तो इमोशनली कनेक्ट हो जाते हैं।

5- एडवेंचर खोजें- पार्टनर संग एडवेंचर करें या मस्ती करें। एक जैसी बोरिंग लाइफ जीते-जीते रिश्ते में भी बोरियत आ जाती है। पार्टनर के साथ कही घूमने जाएं, कुछ अलग या एडवेंचरस करें, जो आपको साथ में खुशी दें।

6- हमेशा हंसते रहें- प्रियंका कहती हैं कि मैं और निक कई बार फालतू की बातों पर हंसते रहते हैं और चिढ़ाते रहते हैं। इससे हम मस्ती-मजाक में भी एक दूसरे से प्यार जताते हैं। ऐसे आपका रिश्ते मजबूत बन जाता है।

7- कनेक्टेड रहें- आप कितना भी बिजी क्यों न हो, एक दूसरे के लिए समय निकालें। अपने बीच कनेक्शन बनाए रखने के लिए एक फोन कॉल, आई कॉन्टैक्ट, फिजिकल टच काफी जरूरी होता है। एक दूसरे के लिए क्वालिटी टाइम जरूर निकालें, यही रिश्ते की आत्मा होती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सोमवार को 'गुड मॉर्निंग' विश करने के लिए भेजें ये सुंदर मैसेज, दिन बनेगा हैप्पी

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।