Rose Day Wishes : इजहार-ए-इश्क के लिए 'रोज डे' पर भेजें ये टॉप 10 रोमांटिक मैसेज, शर्म छोड़कर 'आई लव यू' कहेगा पार्टनर
Happy Rose Day 2026 Wishes : पहली बार दिल में छिपे प्यार का इजहार करने वाले हैं या अपने सालों पुराने रिश्ते में दोबारा ताजगी भरनी है, तो एक प्यारा सा मैसेज जादू की तरह काम कर सकता है। गुलाब के लाल फूल के साथ पार्टनर को भेजें टॉप 10 रोमांटिक मैसेज, कोट्स, शायरी और स्टेट्स।

Rose Day Wishes In Hindi : प्रेमी जोड़ों का सबसे बड़ा त्योहार वेलेंटाइन डे 2026 आने वाला है। प्यार भरे इस रोमांटिक वेलेंटाइन वीक 2026 की शुरुआत कल यानी 7 फरवरी को 'रोज डे 2026' के साथ हो जाएगी। कपल्स अपने पार्टनर से दिल की बात कहने के लिए लाल गुलाब के फूल का सहारा लेंगे। तो कुछ गुलाब की खुशबू के साथ पार्टनर पर शब्दों का जादू भी चलाना चाहेंगे। यकीन मानिए, एक लाल गुलाब के साथ अगर शब्द सही हों, तो दिल जीतना और भी आसान हो जाता है। लेकिन अकसर लोग प्यार का इजहार करने से पहले ही अपनी भावनाओं को मन में दबा लेते हैं, लेकिन रोज डे वह मौका है जब आप अपनी खामोशी को एक खूबसूरत संदेश में बदलकर साथी का प्यार हासिल कर सकते हैं। फिर चाहे अब आप पहली बार दिल में छिपे प्यार का इजहार करने वाले हों या अपने सालों पुराने रिश्ते में दोबारा पहले दिन जैसी ताजगी लाना चाहते हों, एक प्यारा सा मैसेज जादू की तरह काम करता है। अगर आप भी अपने प्यार को गुलाब के लाल फूल के साथ रोमांटिक मैसेज भी भेजना चाहते हैं तो रोज डे के ये टॉप 10 रोमांटिक रोज डे मैसेज, कोट्स, शायरी और स्टेट्स आपके काम आ सकते हैं।
रोज डे की विशेज और शायरी | Rose Day Wishes And Shayari
1- मेरी ज़िंदगी का सबसे खूबसूरत गुलाब आप हो,
जिसके होने से मेरी दुनिया महकती है।
Happy Rose Day, Love!
2- रोज की पंखुड़ियों में छुपा मेरा प्यार है,
तुम्हारे लिए दिल हमेशा बेकरार है,
यह रोज तुम्हें बताने आया है,
कि तुम ही मेरी जिंदगी का आधार हो।
3- टूटे हुए फूलों से खुशबू नहीं आती,
मोहब्बत के बिना ज़िंदगी समझ नहीं आती।
हर गुलाब की अपनी एक कहानी है,
और मेरी ज़िंदगी की कहानी सिर्फ आपसे है।"
4- हर रोज तुम्हारी याद दिल में खिलती है,
तुम्हारी बातों से जिंदगी संवरती है,
यह रोज मेरे प्यार का छोटा सा तोहफा है,
जो हमेशा तुम्हारे लिए है।
5- जैसे रोज की खुशबू दिल को सुकून देती है,
वैसे ही तुम मेरी जिंदगी को खुशियों से भर देती हो,
यह खास रोज तुम्हारे नाम,
हैप्पी रोज डे मेरी जान।
6- बड़े ही चुपके से भेजा था मेरे महबूब ने मुझे एक गुलाब,
उसकी खुशबू ने सारे शहर में हंगामा कर दिया।
Happy Rose Day, Love!
7-तुम कली इक गुलाब की सी हो
इक किरन आफ़्ताब की सी हो
- करीम रूमानी
8-तेरे हाथों में इतराता है गुलाब किस्मत पर
तेरे साथ कुछ गुनगुनाती हो फिजा भी जैसे.
हैप्पी रोज डे!
9-भेजे हैं कुछ गुलाब खिलते कंवल को
महबूब तक खुदा मोहब्बत की हवा पहुंचे...
हैप्पी रोज डे!
10-हर रोज रोज डे आए और तु मेरे लिए गुलाब लाए,
इसी बहाने तू मुझसे मिलने तो आए।
रोज डे की शुभकामनाएं
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन