हर उम्र में प्यार का इजहार करने के लिए परफेक्ट हैं ये रोमांटिक लव मैसेज, पढ़ते ही पार्टनर कहेगा 'आई लव यूं' happy valentine day 2026 wishes evergreen romantic shayari love quotes for husband boyfriend valentine day ki shubhkamna, रिलेशनशिप टिप्स - Hindustan
More

हर उम्र में प्यार का इजहार करने के लिए परफेक्ट हैं ये रोमांटिक लव मैसेज, पढ़ते ही पार्टनर कहेगा 'आई लव यूं'

इस वैलेंटाइन वीक उम्र और झिझक की बेड़ियों को तोड़कर, इन खास लव मैसेज, प्यार भरे कोट्स, शायरी मैसेज और मोहब्बत के संदेशों के जरिए अपने पार्टनर को फिर से प्यार का एहसास दिलाते हुए जताए कि वो आपकी जिंदगी में कितने अनमोल हैं।

Fri, 13 Feb 2026 10:53 PMManju Mamgain लाइव हिन्दुस्तान
share
हर उम्र में प्यार का इजहार करने के लिए परफेक्ट हैं ये रोमांटिक लव मैसेज, पढ़ते ही पार्टनर कहेगा 'आई लव यूं'

सच्चा प्यार किसी उम्र का मोहताज नहीं होती और न ही इसे बयां करने का कोई तयशुदा वक्त होता है। आप चाहे सोलह साल की उम्र में पहली बार किसी के लिए खास महसूस करते हों, या साठ की उम्र में अपने हमसफर का हाथ थामकर जीवन के कई उतार-चढ़ाव देख चुके हों, दिल की बात कहने का जादू हमेशा नया ही रहता है। शब्द जब भावना बन जाते हैं, तो वे रिश्तों में फिर से वही ताजगी भर देते हैं जो शायद समय की धूल में कहीं दब गई होती है। ऐसे में कई बार एक छोटा सा मैसेज वो काम कर जाता है, जो बड़े-बड़े तोहफे तक नहीं कर पाते हैं। तो चलिए, इस वैलेंटाइन वीक उम्र और झिझक की बेड़ियों को तोड़कर, इन खास लव मैसेज, प्यार भरे कोट्स, शायरी मैसेज और मोहब्बत के संदेशों के जरिए अपने पार्टनर को फिर से प्यार का एहसास दिलाते हुए जताए कि वो आपकी जिंदगी में कितने अनमोल हैं।

लव कोट्स इन हिंदी (Love Shayari & Quotes In Hindi)

1- हमें कहा मालूम था कि इश्क़ होता क्या है,

बस एक तुम मिले और जिंदगी मोहब्बत बन गयी!

-कागज़ पर तो अदालत चलती हैं,

हमने तो तेरी आँखों के फैसले मंजूर किए हैं!

2- आज खुदा ने मुझसे कहा

भुला क्यों नहीं देते उसे

मैंने कहा इतनी फिक्र है

तो मिला क्यों नहीं देते !

Love You Dear !

3- इश्क अधूरा रह जाए तो खुद पर नाज़ करना,

कहते है सच्ची मोहब्बत मुक़म्मल नहीं होती!

4- जरुरी नही इश्क़ लबो से बयां किया जाये,

आंखों की बातें भी इश्क़ जाहिर करती है!

5- मैं बेचैन सा लगता हूं

वो राहत जैसी लगती हैं

मैं खो जाता हूं ख्वाबों में

वो भीतर मेरे जगती हैं !

Miss You Dear !

6- प्यार का सिर्फ अहसास होना चाहिए,

हम उन्हें चाहते हैं ये पता सिर्फ उन्हें होना चाहिए!

7- तम्मना हो मिलने की तो

बंद आंखों में भी नजर आएंगे

महसूस करने की तो कोशिश कीजिए

दूर होते हुए भी पास नजर आएंगे !

Love You Dear !

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।