Valentine Week 2026 : प्यार के इम्तिहान होने वाले हैं शुरू, 'रोज डे' से 'किस डे' तक की ये है पूरी डेटशीट valentine week 2026 full list rose day propose day chocolate day teddy day promise day hug kiss day love significancance, रिलेशनशिप टिप्स - Hindustan
More

Valentine Week 2026 : प्यार के इम्तिहान होने वाले हैं शुरू, 'रोज डे' से 'किस डे' तक की ये है पूरी डेटशीट

Valentine’s Week list 2026 : वैलेंटाइन वीक जज्बातों के इम्तिहान की वो घड़ी है जहां शब्दों से ज्यादा खामोशियां और तोहफे बोलते हैं। 'रोज डे' की सुर्ख लाली से लेकर 'किस डे' की नजदीकियों तक का यह सफर, अच्छे अंक से पास करने के लिए आइए जान लेते हैं वैलेंटाइन वीक में किस तारीख को हैं कौन सा खास दिन।

Sat, 7 Feb 2026 07:23 AMManju Mamgain लाइव हिन्दुस्तान
share
Valentine Week 2026 : प्यार के इम्तिहान होने वाले हैं शुरू, 'रोज डे' से 'किस डे' तक की ये है पूरी डेटशीट

वैलेंटाइन वीक 2026 का इंतजार हर प्यार करने वाला दिल बड़ी बेसब्री से करता है। भागदौड़ भरी जिंदगी के बीच ये 7 दिन आपको आपकी दिल की धड़कन सनने का सुनहरा मौका देते हैं। अगर अब तक आप सिंगल हैं और मिंगल होने के लिए प्यार की ये परीक्षा पास करना चाहते हैं तो कमर कस लें, प्यार की इस 7 दिन की परीक्षा की डेटशीट आउट हो चुकी है। प्यार के इस इम्तिहान में पास होने के लिए बिना तैयारी जाने वालों को हो सकता अगले साल भी अपनी किस्मत आजमानी पड़े। इसलिए इस बात का खास ख्याल रखें कि वैलेंटाइन वीक जज्बातों के इम्तिहान की वो घड़ी है जहां शब्दों से ज्यादा खामोशियां और तोहफे बोलते हैं। 'रोज डे' की सुर्ख लाली से लेकर 'किस डे' की नजदीकियों तक का यह सफर, अच्छे अंक से पास करने के लिए आइए जान लेते हैं वैलेंटाइन वीक में किस तारीख को हैं कौन सा खास दिन।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रिश्ता टूटा है, आप नहीं! प्रेमानंद जी के 5 जीवन मंत्र वापस लौटाएंगे खोया विश्वास

वैलेंटाइन वीक लिस्ट 2026 ( Valentine Week List 2026 )

7 फरवरी- रोज डे

वैलेंटाइन वीक का सबसे पहला और खास दिन रोज डे होता है। इस दिन लवर्स उस शख्स को लाल गुलाब देते हैं, जिससे वो प्यार करते हैं।

8 फरवरी- प्रपोज डे

वैलेंटाइन वीक का दूसरा दिन प्रपोज डे होता है। इस दिन प्रेमी जोड़े अपने क्रश से अपनी फीलिंग्स का इजहार करते हैं।

9 फरवरी- चॉकलेट डे

वैलेंटाइन वीक का तीसरा दिन रिश्ते में मिठास घोलने का काम करता है। इस दिन कपल्स एक दूसरे को चॉकलेट गिफ्ट करके अपने रिश्ते की मिठास को दोगुना करते हैं।

10 फरवरी- टेडी डे

हफ्ते का चौथा दिन टेडी डे के रूप में मनाया जाता है। इस दिन आप अपने पार्टनर को उनकी पसंदीदा टैडी गिफ्ट कर सकते हैं।

11 फरवरी- प्रॉमिस डे

वैलेंटाइन वीक का पांचवां दिन प्यार में किए जाने वाले वादे-कसमों के लिए होता है। इस दिन प्रेमी जोड़े एक दूसरे का साथ उम्र भर निभाने का वादा करते हैं।

12 फरवरी- हग डे

प्यार में स्पर्श के एहसास को नाकारा नहीं जा सकता। आप भी अपने प्यार को जताने के लिए इस दिन पार्टनर को हग करके जादू की झप्पी दे सकते हैं।

13 फरवरी- किस डे

वैलेंटाइन वीक का 7वां दिन किस डे के रूप पर मनाया जाता है। इस दिन आप अपने पार्टनर के माथे पर, हाथ पर किस करके उसे अपने दिल में छिपे प्यार का अहसास करवा सकते हैं। लेकिन इससे पहले यह जान लें कि किस को लेकर आपका साथी आपके साथ कम्फर्टेबल है या नहीं।

14 फरवरी- वैलेंटाइन डे

वैलेंटाइन वीक का आखिरी दिन वैलेंटाइन डे के रूप में मनाया जाता है। इस दिन आखिरकार प्रेमी जोड़े एक दूसरे को सात दिन आजमाने के बाद अपने दिल का हाल एक दूसरे को बयां कर देते हैं।

प्यार के एग्जाम में अच्छे नंबर से पास होने के लिए खास टिप्स (Student Special)

एडमिट कार्ड- अपना आत्मविश्वास (Confidence) साथ ले जाना न भूलें।

पासिंग मार्क्स- एक छोटी सी मुस्कुराहट और सच्चा दिल ही आपको इस परीक्षा में 'टॉपर' बना सकता है।

सावधान- 'पड़ोसी' की नकल न करें, जो आपका दिल कहे वही करें।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।