Happy Navratri 2026: हे मां शैलपुत्री, बनाएं रखें कृपा, नवरात्रि के पहले दिन अपनों को भेजें ये 15 खास संदेश
नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा-अराधना की जाती है। मां के आशीर्वाद से घर में सुख, समृद्धि और शांति आती है। मां की पूजा के साथ आप अपनों को खास संदेशों के साथ नवरात्रि की हार्दिक बधाई दे सकते हैं।

Happy Chaitra Navratri 2026 Day 1: चैत्र नवरात्रि का पर्व हिंदू धर्म में खास महत्व रखता है। यह पर्व देवी दुर्गा के नौ रूपों की आराधना और भक्ति का प्रतीक है। नवरात्रि के पहले दिन हम मां शैलपुत्री की अराधना करते हैं। पंचांग के अनुसार, इस साल नवरात्रि 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च को खत्म हो रहे हैं। पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा की जाती है, जो पर्वतों की पुत्री और शक्ति का प्रतीक हैं। हम सभी पहले दिन मां शैलपुत्री का घर में स्वागत करेंगे और उनकी विधि के अनुसार पूजा करेंगे। नवरात्रि के पहले दिन अगर आप अपने खास प्रियजनों, दोस्तों, रिश्तेदारों पर मां की कृपा चाहते हैं, तो उन्हें कुछ चुनिंदा संदेश के साथ पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दें।
नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री से जुड़ी शुभकामनाएं
1- जय मां शैलपुत्री!
आपकी कृपा से हर मनोकामना पूरी हो
और जीवन में नई ऊर्जा का संचार हो।
शुभ नवरात्रि!
2- मां शैलपुत्री का आशीर्वाद आपके जीवन में स्थिरता लाए,
सफलता की नई ऊंचाइयां आपको हर पल भाएं।
3- पर्वतराज हिमालय की पुत्री का घर में हो आगमन,
खुशियों और समृद्धि से महक उठे आपका जीवन।
4- श्वेत वस्त्रधारिणी मां का बना रहे सदा आप पर साया,
दुखों का नाश हो और चारों ओर फैले सुखों की माया।
5- वृषभ सवारी मां की, हाथों में त्रिशूल और कमल है,
मां शैलपुत्री की कृपा से आपका हर काम सफल है।
6- श्रद्धा और विश्वास का मन में जगाकर दीप,
मां शैलपुत्री ले आएं खुशियां आपके बेहद करीब।
7- शक्ति, सामर्थ्य और शांति का वरदान मिले,
मां के चरणों में झुककर जीवन के हर अरमान मिलें।
8- प्रथम नवरात्रि की बेला में मां का करें वंदन,
मिट जाएं सारे क्लेश और महक उठे तन-मन।
9- शैलपुत्री की महिमा निराली, भक्तों के कष्ट हर लेती हैं,
सच्चे मन से जो पुकारे, मां उसे झोली भर देती हैं।
10- आपके घर में आएं मां शैलपुत्री बनकर सुख की बहार,
मुबारक हो आपको नवरात्रि का यह पावन त्योहार।
11- दृढ़ निश्चय और साहस का मां हमें ज्ञान दें,
शैलपुत्री मैया सदा हम पर अपनी दया का ध्यान दें।
12- मां के चरणों की धूल से जीवन संवर जाए,
नवरात्रि का पहला दिन आपके लिए खुशियां लाए।
13- शांति और शीतलता का प्रतीक है मां का स्वरूप,
मिट जाए आपके जीवन से दुखों की हर धूप।
14- मां शैलपुत्री का वास हो सदा आपके हृदय में,
जीत मिले आपको जीवन के हर कठिन समय में।
15- नई उमंग, नया जोश और नई शुरुआत हो,
मां शैलपुत्री की कृपा आपके साथ दिन-रात हो।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन