प्यार में टूटा है दिल? स्टेटस पर लगाने के लिए देखें इंतजार और उम्मीद वाली शायरियां Top 15 plus Heart broken Shayari For Whatsapp and facebook Status, रिलेशनशिप टिप्स - Hindustan
More

प्यार में टूटा है दिल? स्टेटस पर लगाने के लिए देखें इंतजार और उम्मीद वाली शायरियां

प्यार में दिल टूटने के बाद व्यक्ति का दर्द अक्सर शेर-ओ-शायरी के जरिए निकलता है। अगर आप अपने स्टेटस पर इंतजार और उम्मीद वाली शायरियों को लगाना चाहते हैं, तो यहां देखिए  कुछ बेहतरीन शायरियां।

Mon, 23 March 2026 09:47 PMAvantika Jain लाइव हिन्दुस्तान
share
प्यार में टूटा है दिल? स्टेटस पर लगाने के लिए देखें इंतजार और उम्मीद वाली शायरियां

प्यार में दिल टूटने के बाद अक्सर लोगों के मन में एक गहरा सन्नाटा रह जाता है जो इंसान को अंदर से खामोश कर देता है। जब उम्मीदें बिखरती हैं तो लोग शब्दों का ही सहारा लेते हैं। प्यार में दिल टूटने के बाद अक्सर लोगों को उम्मीद और इंतजार का एहसास रहता है। ऐसे में यहां इंतजार और उम्मीद वाली शायरियां हैं, जिन्हें आप स्टेटस पर लगा सकते हैं। देखिए-

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल जीत लेंगी मुनव्वर फारूकी की प्यार वाली शायरियां, स्टेटस के लिए जरूर पढ़ें

1) कितनी लम्बी होती है ये इंतजार की रातें,

कटती ही नहीं बिना तुम्हारे ये तन्हा रातें।

2)जिंदगी कट रही है सिसकियों के दरमियान,

अब तो आ जाओ कि खत्म हो ये इम्तिहान।

3)रास्ता देखते-देखते पथरा गई हैं आंखें,

अब तो यादों से निकलकर हकीकत में आओ।

4)हमें आदत नहीं हर किसी पर मर मिटने की,

तुझमें कुछ बात थी वरना हम यूं इंतजार न करते।

5) दरवाजा खुला रखा है बस इसी ख्याल से,

कि लौट आओगे तुम शायद किसी भी सवाल से।

6) तेरा इंतजार करते-करते ये शाम भी ढल जाएगी,

फिर एक नई सुबह तेरी उम्मीद लेकर आएगी।

7) वो न आएगा हमें मालूम है इस शाम भी,

मगर ये दिल है कि उसकी राह तकना छोड़ता ही नहीं।

8)उम्र गुजर रही है बस इसी एक आस में,

कि कभी तो मिलोगे तुम जिंदगी के किसी मोड़ पर।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कॉमेडियन जाकिर खान की 10 दिल छू लेने वाली शायरियां, आंखें कर देंगी नम

9) आंखों की दहलीज पर आकर रुक गए हैं आंसू,

शायद इन्हें भी तेरे आने का इंतजार है।

10) पलकों पर रुका है समंदर यादों का,

बरसों से है बस एक शख्स का इंतजार।

11) वक्त थमता नहीं किसी के रुक जाने से,

पर मेरा वक्त ठहर गया है तेरे चले जाने से।

12) लोग कहते हैं इंतजार का फल मीठा होता है,

काश! वो जान पाते कि ये कितना जहरीला होता है।

13) इंतजार भी वही कर सकता है,

जिसकी मुहब्बत सच्ची और गहरी हो।

14) तुम आओ या न आओ ये मर्जी है तुम्हारी,

मगर मेरा ये इंतज़ार आखिरी सांस तक रहेगा।

15) हर आहट पर लगता है कि तुम आ गए,

मगर ये कमबख्त हवाएँ बस मज़ाक कर जाती हैं।

16) इंतजार करना सबसे कठिन काम है,

क्योंकि इसमें उम्मीद जिंदा रहती है और

यही उम्मीद सबसे ज्यादा तकलीफ देती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:फेसबुक-व्हाट्सऐप स्टेटस पर दोस्तों के लिए लगाएं दिल को छू लेने वाली शायरियां

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।