आलू मेथी की सब्जी ऐसे बनाएंगी तो घरवाले उंगलियां चाट-चाटकर खाएंगे! देख लें रेसिपी Winters special tasty and nutritious aloo Methi sabji recipe with trick to balance bitter taste, रेसिपी - Hindustan
More

आलू मेथी की सब्जी ऐसे बनाएंगी तो घरवाले उंगलियां चाट-चाटकर खाएंगे! देख लें रेसिपी

कई बार आलू मेथी की सब्जी में हल्की कड़वाहट रह जाती है, जो अच्छी नहीं लगती। तो चलिए जानते हैं, इसे बनाने की सिंपल रेसिपी, ताकि आपकी सब्जी कड़वी भी ना लगे और काफी टेस्टी बने।

Mon, 3 Nov 2025 07:33 AMAnmol Chauhan लाइव हिन्दुस्तान
share
आलू मेथी की सब्जी ऐसे बनाएंगी तो घरवाले उंगलियां चाट-चाटकर खाएंगे! देख लें रेसिपी

सर्दियों के मौसम से जुड़ी हैं कुछ ऐसी खास डिशेज, जिनके बिना ये मौसम अधूरा लगता है। ऐसी ही एक खास डिश है आलू मेथी की सब्जी। पराठे हों या रोटी, ये सूखी सब्जी हर किसी के साथ खूब टेस्टी लगती है। इसकी तासीर भी गर्म होती है, जिस वजह से सर्दियों के मौसम में इसे खाना बड़ा फायदेमंद होता है। अब इसे बनाने का सबका अपना अलग तरीका है, लेकिन एक प्रॉब्लम काफी कॉमन है, मेथी की कड़वाहट को बैलेंस करना। कई बार आलू मेथी की सब्जी में हल्की कड़वाहट रह जाती है, जो अच्छी नहीं लगती। तो चलिए बिना देरी किए जानते हैं, इसे बनाने की सिंपल रेसिपी, ताकि आपकी सब्जी कड़वी भी ना लगे और काफी टेस्टी बने।

आलू मेथी बनाने की सामग्री

आलू मेथी की टेस्टी सूखी सब्जी बनाने के लिए आपको जिन सामग्रियों की जरूरत होगी वो हैं- मेथी की एक गड्डी, लगभग 3 आलू, सरसों का तेल, 1 चम्मच जीरा, 2 प्याज, 2 चम्मच कटा हुआ लहसुन, 1 चम्मच कटा हुआ अदरक, 2-3 सूखी लाल मिर्च, आधा चम्मच हल्दी, 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर, 2 से 3 कटी हुई हरी मिर्च, 2 कटे हुए टमाटर, स्वादानुसार नमक, 1 चम्मच धनिया पाउडर, आधा चम्मच जीरा पाउडर, 1 चम्मच देसी घी।

चटपटी आलू मेथी बनाने का तरीका

सबसे पहले मेथी को दो से तीन बार धो लें, फिर इसकी मोटी डंठल निकाल कर अलग कर लें। इसके बाद ही मेथी को काटें, ताकि इसका पोषण बरकरार रहे। साथ में आलू भी काट लेंं। अब मीडियम फ्लेम पर गैस पर एक कढ़ाही चढ़ाएं। इसमें तेल गर्म करें। साथ ही डालें, थोड़ा सा जीरा, बारीक कटी हुई प्याज, कटा हुआ लहसुन और अदरक। सभी चीजों को भुन लें, ताकि इनका कच्चापन निकल जाए। अब इसमें सूखी लाल मिर्च को तोड़कर डाल लें, साथ ही कटे हुए आलू भी मिलाएं।

आलू हल्का पकने शुरू हो जाएं, तो उनमें हल्दी, लाल मिर्च पाउडर डालकर और भुनने दें। साथ ही बीच से कटी हुई हरी मिर्च और बारीक कटे हुए टमाटर भी एड करें। थोड़ी देर बाद नमक, जीरा पाउडर और हल्का पानी डालकर सब्जी को पका लें। पानी सूख जाए, तो इसमें मेथी मिलाएं। ऊपर से हल्का सा गरम मसाला डालें। थोड़ी देर में सब्जी अच्छे से पक जाए, तो ऊपर से बारीक कटा हरा धनिया और एक चम्मच देसी घी एड करें। आपकी सब्जी बिल्कुल भी कड़वी नहीं बनेगी और काफी टेस्टी लगेगी।

(Images Credit: Pinterest)

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:काजू-बादाम, मूंगफली से सीख लें सब्जी की ग्रेवी का टेस्ट बढ़ाने का तरीका
ये भी पढ़ें:चाइनीज के शौकीनों को जरूर पसंद आएंगे चीज कॉर्न मोमोज, नोट करें क्रिस्पी रेसिपी

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।