काजू-बादाम, मूंगफली से सीख लें सब्जी की ग्रेवी का टेस्ट बढ़ाने का तरीका
Cooking Tips: सब्जी को रिच और क्रीमी टेस्ट चाहिए तो क्रीम या दही की बजाय इन नट्स का इस्तेमाल करें। जिसकी मदद से झटपट बिना ज्यादा मेहनत के ग्रेवी को एक अलग टेस्ट और अरोमा मिलेगा। नोट कर लें कुकिंग टिप्स।

खाने को टेस्टी बनाने के लिए छोटे-छोटे कई सारे टिप्स एंड ट्रिक्स होते हैं। जिनका पता हर घर की महिला को जरूर होता है। आपको भी अपनी दादी-नानी के बताए कुछ नुस्खे तो जरूर पता होगा। मेवों की मदद से सब्जी के स्वाद को दोगुना किया जा सका है। हेल्दी बनने के साथ ही ये मेवे सब्जी की ग्रेवी को गाढ़ा और क्रीमी भी बना सकती हैं। तो सीख लें किस तरह सब्जी में मेवे का इस्तेमाल किया जा सकता है।
- काजू या बादाम को गर्म पानी में 30 मिनट के लिए भिगो दें। पानी से निकालकर थोड़ा दूध या पानी डालकर एक चिकना पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को सब्जी की ग्रेवी में डालें। ग्रेवी गाढ़ी, क्रीमी और स्वादिष्ट बनेगी। इसका इस्तेमाल शाही पनीर, कोफ्ता या मलाई कोफ्ता जैसी सब्जियों में किया जाता है।
2) बादाम, काजू या मूंगफली को हल्का भूनकर छोटे टुकड़ों में काट लें। सब्जी तैयार होने के बाद ऊपर से इन टुकड़ों को डालें। सब्जी में कुरकुरापन और स्वादिष्ट मेवों वाला फ्लेवर आएगा। यह तरीका सूखी सब्जियों के लिए बढ़िया है।
3) बादाम, काजू या मूंगफली को हल्का भूनकर छोटे टुकड़ों में काट लें। सब्जी तैयार होने के बाद ऊपर से इन टुकड़ों को डालें। सब्जी में कुरकुरापन और स्वादिष्ट मेवों वाला फ्लेवर आएगा। यह तरीका सूखी सब्जियों के लिए बढ़िया है।
4) भुनी हुई मूंगफली का पेस्ट बनाकर ग्रेवी में डालें। इससे ग्रेवी का स्वाद बेहतर होता है और ग्रेवी गाढ़ी होती है। आप तिल को पीसकर उसका पेस्ट भी ग्रेवी में मिला सकती हैं। इससे भी ग्रेवी का स्वाद बढ़ जाता है।
5) बादाम या काजू को पीसकर पाउडर बना लें। इस पाउडर को मसाले के रूप में किसी भी सब्जी की ग्रेवी में मिलाएं। प्याज की जगह दही और मूंगफली का पेस्ट बनाकर ग्रेवी में इस्तेमाल करें। इससे ग्रेवी न सिर्फ गाढ़ी होगी, बल्कि उसका स्वाद भी बढ़ेगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन