सर्दियों में चाय के साथ खूब टेस्टी लगते हैं प्याज के ब्रेड पकौड़े, छुट्टी वाले दिन ट्राई करें ये रेसिपी! Winter special Onion Bread Pakora Recipe Crispy Spicy Perfect with Hot Tea, रेसिपी - Hindustan
More

सर्दियों में चाय के साथ खूब टेस्टी लगते हैं प्याज के ब्रेड पकौड़े, छुट्टी वाले दिन ट्राई करें ये रेसिपी!

Winter special Recipes: प्याज के ब्रेड पकौड़े खाने में बड़े टेस्टी लगते हैं और बनाने में भी सिंपल होते हैं। आप छुट्टी वाले दिन सुबह नाश्ते में इन्हें बना सकती हैं, हरी चटनी या चाय के साथ पूरी फैमिली इन्हें काफी एंजॉय करेगी।

Fri, 9 Jan 2026 10:22 AMAnmol Chauhan लाइव हिन्दुस्तान
share
सर्दियों में चाय के साथ खूब टेस्टी लगते हैं प्याज के ब्रेड पकौड़े, छुट्टी वाले दिन ट्राई करें ये रेसिपी!

सर्दियों में गरमा-गरम चाय के साथ कुछ टेस्टी सा खाने की क्रेविंग तो होती ही है। अब हर बार वही स्टफ्ड पराठे, पकौड़े खा कर घरवाले बोर हो गए हैं तो इस बार आप कुछ नया ट्राई कर सकती हैं। हम बात कर रहे हैं प्याज वाले ब्रेड पकौड़े की, जो खाने में ब्रेड पकौड़े जैसा भी लगता है और प्याज के पकौड़ों का भी स्वाद मिल जाता है। ये प्याज के ब्रेड पकौड़े खाने में बड़े टेस्टी लगते हैं और बनाने में भी सिंपल होते हैं। आप छुट्टी वाले दिन सुबह नाश्ते में इन्हें बना सकती हैं, हरी चटनी या चाय के साथ पूरी फैमिली इन्हें काफी एंजॉय करेगी। इंस्टाग्राम पर वृत्ता साहनी ने प्याज के ब्रेड पकौड़े की फुल रेसिपी शेयर की है, जिसे देखते ही आपके मुंह में पानी आ जाएगा। चलिए जानते हैं।

प्याज के ब्रेड पकौड़े बनाने की सामग्री

प्याज के क्रिस्पी ब्रेड पकौड़े बनाने के लिए आपको जिन सामग्रियों की जरूरत होगी वो हैं - कटी हुई प्याज, हरा धनिया, अदरक का पेस्ट, कटी हुई हरी मिर्च, कश्मीरी लाल मिर्च, हल्दी पाउडर, नमक, अजवाइन, 1 कप बेसन, चावल का आटा (2 चम्मच), ब्रेड और तलने के लिए तेल।

प्याज के ब्रेड पकौड़े बनाने की विधि

  • सबसे पहले प्याज को लंबा लंबा बारीक काट लें। अब इसमें कटा हुआ हरा धनिया, अदरक का पेस्ट और कटी हुई हरी मिर्च डालकर मिर्च करें।
  • इनमें कुछ बेसिक मसाले जैसे कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर और नमक भी एड करें। साथ में खुशबू के लिए थोड़ा सा अजवाइन भी मिला दें।
  • अब इसमें 1 कप बेसन और 2 चम्मच चावल का आटा डालकर अच्छे से मिक्स करें। बैटर बनाने के लिए हल्का-हल्का पानी डालें और सभी चीजों को अच्छी तरह मिक्स कर लें। ध्यान रखें ये घोल गाढ़ा होना चाहिए।
  • अब ब्रेड की स्लाइसेज लें और उन्हें ब्रेड पकौड़े की शेप में काट लें। हर ब्रेड के दोनों तरफ आपको अच्छी तरह प्याज वाला बैटर लगाना है।
  • अब एक कड़ाही में तेल गर्म कर लें। तेल जैसे ही गर्म हो, उसमें ब्रेड पकौड़े तलने के लिए डाल दें। इन्हें गोल्डन ब्राउन होने तक फ्राई कर लें। बहुत ही क्रिस्पी ब्रेड पकौड़े बनकर तैयार होते हैं।
  • प्याज वाले ब्रेड पकौड़े को आप हरी चटनी, सॉस या चाय के साथ एंजॉय कर सकते हैं। टेस्ट नेक्स्ट लेवल आता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मसाला कूटकर बनाएं चटपटी आलू की स्टफिंग, पराठे बनेंगे बिल्कुल ढाबे जैसे!
ये भी पढ़ें:सस्ती हो रही फूलगोभी से बनाएं ये चटपटा सा भरता, चावल के साथ लगता है खूब टेस्टी!

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।